अंबेडकर जयंती पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण, विचार गोष्ठी में गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश
*अंबेडकर जयंती पर आयुक्त ने किया माल्यार्पण, गोष्ठी में गूंजे समानता के संदेश*

*गोण्डा में बाबा साहब की 135वीं जयंती पर आयोजन, अधिकारियों ने लिया उनके विचारों पर चलने का संकल्प*

*मण्डलायुक्त सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह, सामाजिक न्याय पर हुआ मंथन*

*डॉ. आंबेडकर के आदर्श अपनाने का आह्वान, आयुक्त बोले—समरस समाज का यही आधार*

*गोण्डा, 14 अप्रैल 2026*।  - भारत रत्न की 135वीं जयंती के अवसर पर देवीपाटन मण्डल मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

जयंती समारोह के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें मण्डल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सरोकारों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने न केवल समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया, बल्कि एक ऐसे लोकतांत्रिक ढांचे की नींव रखी, जो आज भी देश को दिशा दे रहा है।

अपने संबोधन में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने का कार्य किया, जो भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे बाबा साहब के विचारों और उनके साहित्य का अध्ययन करें, ताकि समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभा सकें।

आयुक्त ने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं। सामाजिक समरसता, न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता अपनाएं, तो यह बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि डॉ. आंबेडकर का योगदान केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने पूरे राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर अपर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट सहित मण्डल स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
गोण्डा में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद कर्मियों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू


गोण्डा ।गोण्डा में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने शहीदों को पुष्पांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में हर साल 14 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों को “अग्नि सुरक्षा” की शपथ दिलाई गई और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आग से बचाव, गैस सिलेंडर, बिजली उपकरणों और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में प्राथमिक उपायों का प्रदर्शन भी किया और आम जनता को जागरूक किया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करें और घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लें।

इसी क्रम में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता रैली, मॉक ड्रिल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
मन की बाता सांवरिया से आज सुना कर देख ले .. दीपांशी
गोन्डा।रानी बाजार स्थित श्री श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री श्याम महोत्सव का वार्षिक उत्सव पर  रानी बाजार में ओवर ब्रिज के नीचे बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सांवरिया ब्रदर्स के करन पटवा - श्याम  मोदनवाल की जोड़ी ने गणेश वन्दना से शुरू किया। उसके बाद गायक मंयक कसौधन ने भजनों की हाजिरी लगाई।लिखा तेरे मंदिर में हारे का सहारा,इसी नाम से बजता है डंका तुम्हारा ,,,श्याम धनी आने में क्यों देर लगाओ गे ,इतना समझ लो हारे हुए को और हराओगे ....आदि भजनों की हाजिरी लगाई। उसके बाद कानपुर की
आमंत्रित  भजन गायिका दीपांशी तिवारी ने गाया, हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी ... हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं ..लो आ गया अब तो श्याम में शरण तेरी ....ये श्याम का जादू है सिर चढ़कर बोलेगा ..याद किया न कभी श्याम को,बस माया की जोड़ी, श्याम भज ले .... मैं हूं नौकर तेरा हाजिरी रोज लगाता हूं ...मन की बाता सांवरिया से आज सुना कर देख ले ..हाथों में लेके निशान चला ले में तो अपने बाबा के द्वार चला रे ...चन्दन को छिड़काव केसर चन्दन को छिड़काव,हो रहयो बाबा की नगरी में केसर चन्दन को छिड़काव .आदि भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद सुल्तानपुर से आईं भजन गायिका महक कसौधन ने गाया,"राम सिया राम,सिया राम जय जय राम ... हनुमान चालीसा पाठ भजनों के माध्यम से वर्णन किया । सांवरे की महफ़िल को मेरा सांवरा सजाता है, किस्मत वालो की घर में श्याम आता है ...
बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय... वो बाबा कृपा लुटाने लगा है मुझे खाटू बुलाने लगा है ...आदि भजनों की हाजिरी लगाई। बीच-बीच में राजा छलिया गुरुद्वारा मित्र नाटक में कई तरह की झांकियां दिखाई गई। इसके अलावा भजन गायक आकाश गुप्ता ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। कीर्तन में बाबा खाटूश्याम जी का दरबार बहुत ही मनमोहक सजा हुआ था।
और बाबा खाटू श्याम जी की ज्योति पर श्याम मंदिर के प्रबंधक गोविंद जालूका मौजूद रहे।भजन कीर्तन में पुष्प वर्षा और इत्र की वर्षा हुई। मंगलवार को सांयकाल 7:00 बजे कन्या पूजन संकीर्तन हुआ एवं भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान अशोक कुमार कसौधन, अनिल कसौधन,शिव शंकर सोनी, सुरेश भावसिंहका, अनूप बंसल,राजू मोदनवाल, शम्भू मोदनवाल, अरविंद शर्मा,पवन गुप्ता,विकास मोदनवाल, ऋषि कसौधन,सचिन महेश्वरी,राकेश मोदनवाल, ध्रुव कसौधन, रिंकू कसौधन, विश्वनाथ कसौधन, सीताराम कसौधन, विजय कसौधन, माया कसौधन,सीमा मोदनवाल,सुमन कसौधन,रजनी कसौधन, संतोष कसौधन, सावित्री देवी, शिवकुमारी देवी, सरला देवी, बेबी गुप्ता,काजल सोनी,कुमुद कसौधन,पिंकी मोदनवाल,
मालती कसौधन,शालू मोदनवाल, विंदा गुप्ता, मुन्नी गुप्ता,पूनम, गायत्री माहेश्वरी, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
तिहाड़ जेल से रिहा हुए पत्रकार रवि गर्गवंशी, पत्रकार संगठनों में खुशी की लहर

नई दिल्ली। पत्रकार रवि गर्गवंशी के तिहाड़ जेल से रिहा होने की खबर सामने आते ही पत्रकार संगठनों और मीडिया जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, साथी पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने रिहाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे न्याय की जीत बताया। रिहाई के बाद पत्रकार जगत से जुड़े कई लोगों ने रवि गर्गवंशी का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष एम.डी. मौर्य, पत्रकार पवनदेव सिंह, लखनलाल मिश्रा, अमरेश प्रजापति, महेश गोस्वामी, कुलदीप शुक्ल, कांशीराम मौर्य, अनुराग मिश्र, सुधीर पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अंकज मिश्र, सलीम अहमद खान, सुधीर तिवारी, शिवम श्रीवास्तव, श्यामफूल तिवारी, खुशबू कनौजिया, शिवकुमार पाण्डेय, भूपेंद्र तिवारी, ज्ञान प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सच्चाई और पत्रकारिता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। समर्थकों का कहना है कि रवि गर्गवंशी हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी रिहाई से पत्रकारों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।रिहाई की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सकारात्मक संदेश बताया है। पत्रकार जगत के लोगों ने उम्मीद जताई कि रवि गर्गवंशी आगे भी समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
चार दिन बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं
*सीधे अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकती - नगर कोतवाल

गोंडा।जिले में 11 केवीए हाईटेंशन लाइन गिरने से अधिवक्ता व पत्रकार रंजीत तिवारी (35) की मौत के चार दिन बाद भी बिजली विभाग के नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।नगर कोतवाली पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है जिसके परिणामस्वरूप आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और विभागीय कार्यों में शामिल हो रहे हैं।मृतक रंजीत तिवारी के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता व्यक्त किया है तथा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने की मांग किया है।इस संबंध में जब नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि किसी भी अधिकारी को सीधे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेना पड़ता है।पूरे मामले में जांच और गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है,अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता सहित पांच अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।इन धाराओं में आमतौर पर सीधी गिरफ्तारी का प्रावधान होता है।विभागीय सूत्रों के अनुसार किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए विभागाध्यक्ष से अनुमति लेना आवश्यक होता है।नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोजन की रिपोर्ट दी जाती है,जिसके बाद अभियोजन जिलाधिकारी से अनुमति मांगता है,जिसके बाद जिलाधिकारी शासन में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अनुमति मांगते हैं और अनुमति मिलने पर ही गिरफ्तारी होती है।हालांकि मृतक रंजीत तिवारी के चचेरे भाई व अधिवक्ता बृजलाल तिवारी ने कहा कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज है उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान है और उन्हें अनुमति प्रक्रिया की जानकारी नहीं है।उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।बृजलाल तिवारी ने कहा कि यदि इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो हम लोग आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे।इन सभी आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए।
कांस्टेबल अमित कुमार के सराहनीय प्रयास से 104 वर्षीय बुजुर्ग संत परिजनों से मिले, सोशल मीडिया बना सहारा
गोण्डा। करनैलगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भटके मिले 104 वर्षीय बुजुर्ग संत को कांस्टेबल अमित कुमार के सराहनीय प्रयास से आखिरकार उनके परिजनों तक सकुशल पहुंचा दिया गया। बुजुर्ग का नाम सूर्यबली बताया गया है, जो कमलापुर जनपद सीतापुर के निवासी हैं। उनके पौत्र कमलेश कुमार रविवार को करनैलगंज पहुंचकर उन्हें अपने साथ घर ले गए। बताया गया कि सूर्यबली बाबा करीब पांच दिन पहले लखनऊ के चौक स्थित मंदिर से घर जाने के लिए ट्रेन पर बैठे थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण करनैलगंज पहुंच गए। तीन दिन पहले वह करनैलगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के ट्रैक किनारे असहाय अवस्था में पड़े मिले। सुबह टहलने निकले थाना कोतवाली करनैलगंज में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार की नजर बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उनसे पूछताछ की और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उनकी मदद शुरू की। इसके बाद बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके माध्यम से उनके परिजनों तक सूचना पहुंची।
कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया और बुजुर्ग को सुरक्षित रखा गया। उन्हें वस्त्र पहनाकर उचित सेवा-संभाल भी दी गई। अंततः रविवार को उनके पौत्र कमलेश कुमार करनैलगंज पहुंचे और आवश्यक पुष्टि के बाद बाबा को अपने साथ घर ले गए। स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल अमित कुमार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान न दिया जाता तो ट्रैक किनारे पड़े बुजुर्ग के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस अवसर पर अमित कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने परिवार के वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी बुजुर्ग इस प्रकार भटकने को मजबूर न हो।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर गोंडा में जिला स्तर से गांव तक होंगे विविध आयोजन
*कलेक्ट्रेट से विद्यालयों तक बाबा साहब को समर्पित कार्यक्रमों की पूरी तैयारी

*ग्राम पंचायतों में भी अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य

गोंडा। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद गोंडा में विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पूरे जिले में शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अंबेडकर जी के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी से होगी। इस दौरान जिलाधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 11 बजे माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच अंबेडकर जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में भी 11:30 बजे शिक्षकों द्वारा कक्षा में अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा तथा भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। दोपहर 12 बजे टाउन हाल गोंडा में अंबेडकर जी के जीवन और विचारों पर आधारित गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा सभी तहसीलों में भी दोपहर 12 बजे समारोह और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की सहभागिता रहेगी। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ संविधान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रम खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएं। इन आयोजनों के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रमों में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं लेखपाल की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
पहाड़ापुर में शराब दुकान पर मनमानी और ओवररेटिंग का खेल जोरों पर
सुबह 7 बजे से बिक्री, 75 की बोतल 100 रुपये में बेंचने का आरोप

गोंडा।(करनैलगंज/कटरा बाजार)। तहसील करनैलगंज क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत पहाड़ापुर स्थित देशी शराब की दुकान पर सोमवार सुबह निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री किए जाने तथा ओवररेटिंग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान पर सुबह करीब 7 बजे ही शराब बेंची जा रही थी, जबकि निर्धारित समय के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुकान पर 75 रुपये कीमत वाली देशी शराब की बोतल 100 रुपये में बेची जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि खुलेआम मनमानी दर वसूली की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय से पहले बिक्री और अधिक कीमत वसूली की जांच की जाए तो कई अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। उन्होंने आबकारी विभाग व प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आम लोगों का आर्थिक शोषण न हो और कानून व्यवस्था भी प्रभावित न हो।
माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 14 महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं
*आयुक्त ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के सख्त निर्देश दिए*

*एक सप्ताह में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी*

*आयुक्त ने 14 महिलाओं की सुनी समस्याएं,दिये समाधान के निर्देश*


*गोण्डा, 13 अप्रैल 2026* - देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित ‘माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ महिला जनसुनवाई में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने 14 महिलाओं की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने भूमि विवाद, पारिवारिक उत्पीड़न, वरासत, पुलिस कार्रवाई में लापरवाही समेत विभिन्न समस्याएं रखीं। आयुक्त ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कुछ मामलों में तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को जांच कर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


*विद्युत चोरी के आरोप में महिला ने लगाया मनमानी कार्रवाई का आरोप*


जनसुनवाई के दौरान गोण्डा शहर के मेवातियान मोहल्ले की निवासी रुकसाना ने विद्युत विभाग पर गलत तरीके से भारी जुर्माना लगाने की शिकायत की। प्रार्थिनी के अनुसार पिछले साल 6 अक्टूबर को जब वह अपनी मां के निधन के कारण मायके गई हुई थीं, उसी दौरान विद्युत विभाग की टीम ने उनके घर पर जांच की। उस समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। टीम ने बिना विधिवत प्रक्रिया अपनाए और बिना किसी की मौजूदगी में जांच कर 1,31,544 रुपये का जुर्माना लगा दिया। रुकसाना का कहना है कि उनके घर में कोई अधिक विद्युत लोड वाले उपकरण भी नहीं हैं और वह नियमित रूप से बिल का भुगतान करती हैं। उन्होंने जांच में अनियमितता, वीडियोग्राफी व हस्ताक्षर की प्रक्रिया न अपनाने की बात कही है। पीड़िता ने आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

*तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन की मांग तेज*

देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित महिला जनसुनवाई में ग्राम भवाजिदपुर की निवासी किशना देवी ने तहसीलदार न्यायिक मनकापुर के आदेश के अनुपालन की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि एक वाद में 26 दिसंबर 2023 को पारित आदेश में भूमि पर से अतिक्रमण हटाने और क्षतिपूर्ति व निष्पादन व्यय वसूलने के निर्देश दिए गए थे। इसके खिलाफ दायर अपील को भी मुख्य राजस्व अधिकारी ने 2 जनवरी 2026 को खारिज कर दिया, जिससे आदेश प्रभावी हो गया। बावजूद इसके, राजस्व विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने बताया कई बार थाना दिवस व संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। उन्होंने आयुक्त से शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

*राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर महिला की गुहार*

देवीपाटन मंडल में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान ग्राम सेहरिया, वजीरगंज की निवासी मुन्नी देवी ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तरबगंज के आदेश के अनुपालन की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि एक वाद में जून 2025 को न्यायालय ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन व पत्थर स्थापित कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अब तक राजस्व अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग जबरन खेत पर कब्जा करने और रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुन्नी देवी ने आयुक्त से हस्तक्षेप कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और संबंधित विपक्षियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।

*जन्म प्रमाण पत्र के लिए महिला ने जनसुनवाई में लगाई गुहार*

गोण्डा में “माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” महिला जनसुनवाई में बहराइच जनपद की प्रिया ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गुहार लगाई। प्रिया ने बताया कि उन्होंने 21 जुलाई 2025 को ब्लॉक फखरपुर में एफिडेविट के आधार पर आवेदन किया था, लेकिन अब तक अनुमोदन नहीं हुआ है। अधिकारियों द्वारा माता-पिता का आधार व राशन कार्ड तथा शैक्षिक प्रमाण मांगे जा रहे हैं, जो उनके पास उपलब्ध नहीं हैं। प्रिया ने बताया कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनका घर से संपर्क नहीं है, जिससे आवश्यक दस्तावेज जुटाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आयुक्त से अनुरोध किया कि ग्राम पंचायत व तहसील स्तर पर जांच कराकर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। उनका कहना है कि प्रमाण पत्र के अभाव में वह शिक्षा व रोजगार के अवसरों से वंचित हैं।


*महिला ने जमीन कब्जे व धमकी के खिलाफ जनसुनवाई में लगाई गुहार*

“माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद” में आयोजित महिला जनसुनवाई में शांति देवी ने जमीन कब्जे और जानमाल की धमकी का गंभीर आरोप लगाया। ग्राम चन्द्रसुहा, तरबगंज की निवासी पीड़िता ने बताया कि ग्रामीण सड़क निर्माण के बाद उनकी शेष जमीन व बंजर भूमि पर विपक्षीगण कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से जमीन का रिकॉर्ड बदलकर पट्टा अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया और बाद में बैनामा भी करा लिया गया। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीगण असलहा दिखाकर धमकाते हैं और घर में जबरन ताला लगाने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने आयुक्त से भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा रोकने, निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान करायें।
गोंडा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

विद्यालयों, पंचायतों से लेकर कलेक्ट्रेट तक विविध आयोजन, जनपद स्तर पर व्यापक सहभागिता सुनिश्चित*

अंबेडकर जयंती पर गोंडा में जिला स्तर से गांव तक होंगे विविध आयोजन*

कलेक्ट्रेट से विद्यालयों तक बाबा साहब को समर्पित कार्यक्रमों की पूरी तैयारी*

ग्राम पंचायतों में भी अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य*

*गोंडा, 13 अप्रैल 2026*। – बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद गोंडा में विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पूरे जिले में शैक्षिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अंबेडकर जी के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके जीवन दर्शन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी से होगी। इस दौरान जिलाधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 11 बजे माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच अंबेडकर जी के जीवन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में भी 11:30 बजे शिक्षकों द्वारा कक्षा में अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा तथा भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। दोपहर 12 बजे टाउन हाल गोंडा में अंबेडकर जी के जीवन और विचारों पर आधारित गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा सभी तहसीलों में भी दोपहर 12 बजे समारोह और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की सहभागिता रहेगी। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ संविधान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रम खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाएं। इन आयोजनों के माध्यम से बाबा साहब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रमों में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी एवं लेखपाल की उपस्थिति अनिवार्य होगी।