भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता उमड़ी हजारों की भारी भीड़*
सुलतानपुर,कुड़वार ब्लॉक के कामापुर सोहगौली में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाण्डेय
के यहां चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिवस पर अयोध्या धाम से पधारे श्री जानकीदास जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह के प्रसंग की कथा सुनकर उपस्थित अपार जन समूह भाव विभोर हो गया।
उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम और भक्ति का एक दिव्य प्रसंग है। कथा में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान भाजपा विधायक सुल्तानपुर विनोद सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राजबाबू, पूर्व मंत्री इंदु प्रकाश मिश्र, जिले के सुप्रसिद्ध फिजीशियन व वरिष्ठ समाजसेवी जेपी सिंह, भाजपा के नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इसौली ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, भाजपा नेता विकास शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता इं.रूपेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर व वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर शुक्ल, समाजसेवी रामप्रकाश मिश्र दधीक्षि, विजय प्रताप द्विवेदी, पीके अवधी कॉमेडी के सुप्रसिद्ध कॉमेडी काकाजी और उनकी पूरी टीम, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक श्यामबख्श सिंह पीजी कॉलेज, समाजसेवी राजकुमार तिवारी, बार एसोसिएशन कादीपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं उनके सुपुत्र प्रवीण कुमार शुक्ल, डॉ. अमित शुक्ल मेदांता हॉस्पिटल, मोनू उपाध्याय, प्रधान सोहगौली डॉ. संजय, प्रधान रामनगर, अधिवक्ता रवि शुक्ल, ठेकेदार आलोक तिवारी, मोहित तिवारी एडवोकेट हाईकोर्ट, श्री राघवेन्द्र मणि ओझा एडवोकेट हाईकोर्ट, एडवोकेट राजकुमार तिवारी, हरि प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, शरद विक्रम चतुर्वेदी एडवोकेट, ओम नारायण शुक्ल एडवोकेट, अमित ओझा एडवोकेट, अनुपम द्विवेदी एडवोकेट, धीरेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट, राजदीप पाण्डेय एडवोकेट, श्रेयांश पाण्डेय एडवोकेट, युवा भाजपा नेता अभय मिश्र समेत हजारों की संख्या में श्रोता शामिल हुए। कथा व्यास श्री जानकीदास जी महाराज ने बताया कि कथा के सातवें व आखिरी दिन राजा परिक्षित का स्वर्गारोहण, भगवान श्रीकृष्ण का स्वर्गारोहण व कलयुग की कथा आदि के प्रसंग की कथा होगी।

सुलतानपुर,कुड़वार ब्लॉक के कामापुर सोहगौली में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाण्डेय

सुलतानपुर, विकसित भारत, जल संरक्षण, आपरेशन सिंदूर की सफलता सहित नौ संकल्पों को लेकर चारधाम यात्रा सहित भारत भ्रमण पर निकले पानीपत हरियाणा के दीपक शर्मा जी का कुशभवनपुर (सुलतानपुर) आगमन पर आज उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय में यूनियन के शाखामंत्री सह जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ,राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रीड़ा भारती के सह मंत्री काशी प्रान्त डॉ रवींद्र शुक्ला के द्वारा माल्यार्पण और अंगवस्त्र के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के यूथ बिंग के शाखा सचिव मुकेश कुमार मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय, संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार, अशोक आर्यन, विकास कुमार, बाक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव, अश्विनी शर्मा, नितिश कुमार सहित अन्य रेल कर्मचारियों एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज
सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान जगह जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले अखिलेश कुड़वार के मझना गांव पहुंचे और हाल में ही शहीद हुए सेना के जवान अखिलेश शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित तमाम सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां अखिलेश ने पप्पू रिजवान के बेटे बहू को आशीर्वाद दिया, साथ ही सपा नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक तंत्र की कोई जरूरत नहीं है। लोकतंत्र में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान से देश चले, मन विधान से नहीं चले। यहां लोग वन वे है, बोलते जाते हैं, आप सुनते जाइए। वन वे की कोई जगह नहीं होती डेमोक्रेसी में। डेमोक्रेसी में संवाद है। हम लोगों से बातचीत करते हैं तब हाल निकलता है। हाल में ही बीजेपी उद्योगपतियों से साथ खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने उद्योगपतियों का एटीएम नोएडा में लगवा दिया, उसका परिणाम ये हुआ कि मजदूरों की अनदेखी हुई। मजदूरों के हक अधिकार और सम्मान का पड़ोसी राज्य में ज्यादा लाभ मिल रहा होगा तो स्वाभाविक है मजदूर सड़क पर आएगा। बीजेपी के गलत फैसले गलत नीति कुछ उद्योगपतियों कारोबारियों को इतना बड़ा बना दें उसका परिणाम आज देखने को मिला।
वहीं नोएडा में हुए बवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मुजफ्फरनगर गए थे, कम से कम मेरठ के व्यापारियों को बुलाकर उनका दुःख दर्द जान लेते। नोएडा तो करीब में है कम से कम उनका दुख दर्द जान लेते, उसका समाधान कर देते। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी नोएडा जाने से घबराते नहीं , लेकिन इस बार लग रहा नोएडा जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।
वहीं वहीं महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब लोग महिला आरक्षण चाहते हैं।लेकिन सवाल ये है कि जल्दबाजी क्यों। ये लोग संविधान से नहीं चलना चाहते। आप आरक्षण लाना चाहते हो, लेकिन किस क्षेत्र से चुनाव लड़वाओगे।
सुल्तानपुर//अखण्ड नगर। जनपद सुल्तानपुर के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव में किसान रामचेत मौर्या के घर तब आफत आ गई जब वो सुबह घर पर ही बैठे थे की घर से कुछ ही दूरी पर बिजली के खुले तार के शीशम के पेड़ में टकराव से लगी आग ने गेहूं के कटे खेत में लगी आग ने व्यापक रूप रखते हुए किसान रामचेत मौर्या के घर तक पहुंच गई जब तक ग्रामीण बचाव के लिए पहुंचते तब तक किसान के पतरे के घर में रखे गेहूं के भूसे व अनाज गेहूं,चावल,सरसों,चना,मटर व पालक के बीज को आग ने जला कर राख बना दिया जिससे किसान का लाखों से अधिक का अनाज जल गया,ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया जिससे किसान के पालतू पशु को बचाया जा सका सूचना पर पहुंची फायर की गाड़ी के पहुंचते पहुंचते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था,मौके पर पहुंचे ग्राम सभा के प्रधान व कोटेदार साथ में लेखपाल और नायब ने मौके की स्थिति को देख कर किसान का आधार व मौके की फोटो लेकर मुआवजा का आश्वासन दिया है किसान रामचेत मौर्या की पत्नी बताती हैं कि घर में गेहूं,चावल, सरसों, चना, मटर और पालक का बीज रखा गया था जो पूर्ण रूप से राख हो गया। कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने कहा कि किसान के हुए नुकसान का पूरा मुआवजा मिलना चाहिए जिससे किसान को कुछ राहत मिल सके उन्होंने कहा कि फायर विभाग द्वारा अगर हर विकास खण्ड स्तर पर तीन से चार गाड़ी हो जाए तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाया जा सकता है और बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
सुलतानपुर,प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजाद समाज सेवा समिति द्वारा कलेक्ट्रेगेट के निकट जरूरतमंदों को निशुल्क पानी पीने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित कराया गया। जिसका शुभारंभ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व देश भक्ति के जोरदार नारों के बीच संस्था के संस्थापक व राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा किया गया।
वाटर कूलर के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि सन 1994 में आजाद समाज सेवा समिति का गठन जरूरतमंदों की सेवा व रचनात्मक कार्यों के उद्देश्य से किया गया था।
तब से लेकर आज तक यह संस्था कलेक्ट्रेट गेट के बगल ही जरूरतमंदों को स्वच्छ व ठंडा पानी पीने के उद्देश्य से निशुल्क प्याऊ व्यवस्था अनवरत करती रही है। इसके अतिरिक्त रक्त के अभाव से जिंदगी मौत से जूझ रहे मरीज की जान बचाने हेतु रक्तदान जिला अस्पताल में लावारिस मरीजों की देखरेख अमर शहीदों की जयंती वी पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न आयोजन करना से बचने के लिए ठंड के महीने में लोगों को ठंड से बचने के लिए हजारों लोगों को कंबल वितरण गरीब बच्ची सैकड़ो बच्चियों को पढ़ाई के लिए उद्देश्य से साइकिल वितरण, सैकड़ो महिलाओं के जीव कोपार्जन हेतु सिलाई मशीन का वितरण जैसे रचनात्मक कार्य संस्था द्वारा अनवरत 32 वर्षों से किया जाता रहा है।
जिसके लिए संस्था के समस्त पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं सांसद संजय सिंह ने यह भी कहा कि संस्था कभी भी सरकारी आर्थिक सहयोग नहीं लेती बल्कि सुल्तानपुर की संभ्रांत जनता के सहयोग से संस्था निरंतर कार्य करती रही है। इसके लिए जनपद के समस्त सहयोगियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार कमलनाथ पांडे, केएनआई के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर राधेश्याम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत तिवारी, सपा नेता शकील अहमद, शशि प्रकाश सिंह, दिल्ली के पूर्व विधायक विधानसभा सचेतक दिलीप पांडे, सरदार बलदेव सिंह, सपा नेता मोहम्मद रिजवान, खान व संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान, उपाध्यक्ष बबलू सिंह प्रधान दिलीप सिंह, ओमप्रकाश गौंड, आशीष द्विवेदी, मोहम्मद अहमद, मयंक पांडे, शैलेश वर्मा, दिनेश यादव, विंध्या यादव, अशोक पांडे अजय सिंह, डीबी सिंह, डाक्टर अब्दुल हमीद, सर्वेश सिंह, रामचंद्र वर्मा, रविंद्र तिवारी, दिलीप निषाद, मीडिया प्रभारी रवि दुबे, अनिल सिंह एडवोकेट, अशोक तिवारी, अनुराग सिंह एडवोकेट, मसूद अहमद आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने आए हुए संस्था के सभी अतिथियों का अभिनंदन व स्वागत किया।
सुल्तानपुर में अपराधिक घटनाएं थमने के नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस विभाग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हाल ये है कि एक के बाद एक घटनाएं होती जा रही है और पुलिस विभाग खुलासे के नाम पर केवल टीम गठन के दावे ही करता चला रहा आ रहा है। बीती देर रात भी जयसिंहपुर कोतवाली के बेलगरा गांव घर के बरामदे से सो रहे अधेड़ विजय कुमार सिंह को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गनीमत रही कि बगल में लेटी उनकी पत्नी बाल बाल बच गई।
बताया जा रहा है कि मृतक विजय कुमार सिंह लकवे की बीमारी से ग्रस्त थे और पिछले तीन वर्षों से उनका इलाज भी चल रहा था। आगामी कुछ दिनों में उनकी बेटी का विवाह भी होने वाला था,खुद विजय का एक बेटा अंकुर सिंह भी यूपी पुलिस में है और कानपुर में तैनात है। लेकिन विजय सिंह के साथ ये वारदात क्यों की गई ये वे खुद नही समझ पा रहे हैं।
आधी रात को ही उन्हें फोन से सूचना दी गई जिसके बाद वे घर पहुंचे, फिलहाल उनकी कोई रंजिश भी नहीं है।
फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्यवाही में जुट गई है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अपने गृह जनपद सुलतानपुर पहुंचे, इस दौरान समाजसेवियों द्वारा लगाए गए एक प्याऊ का उन्होंने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए।
सबसे पहले उन्होंने लोकसभा में महिलाओं के 33% आरक्षण दिए जाने पर कहा कि यदि आरक्षण देना है तो 543 सीट पर सापेक्ष 33% आरक्षण दीजिए। यदि 2011 की जनगणना के आधार पर आप सीटों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं तो आप महिलाओं का हक क्यों मार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव 2029 में होना है, जनगणना 2011 में हुई है। 18 वर्षों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है, उसके हिसाब से प्रतिनिधित्व कैसे तय होगा। संजय सिंह ने साफ कहा कि आप जनगणना करवाइए,देश में जितनी सीटों की संख्या बढ़ती है उसमें 33% आरक्षण दे दीजिए हम आप के साथ रहेंगे, लेकिन आप 2011 की जनगणना के आधार पर नौटंकी करने जा रहे हां केवल इसलिए कि आपको बंगाल और तमिलनाडु का चुनाव जीतना है, तो इसमें हम आपका साथ नहीं देंगे।
राजयसभा सांसद संजय सिंह बोले-वहीं अभी हाल में ही संपन्न हुई SIR प्रक्रिया पर संजय सिंह ने कहा कि यूपी में 52% पुरुष और 48% महिलाओं का औसत है, लेकिन मतदाता सूची में 55% पुरुष और 45% महिला है, तीन प्रतिशत महिलाएं कहां चली गई। आखिर जिनका नाम काटा गया है वो किस वर्ग की महिलाएं हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब बीजेपी का ही वोट बढ़ेगा विपक्ष का नहीं। संजय सिंह ने आरोप लगाए हुए कहा कि SIR एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है, और इसके प्रमुख ज्ञानेश कुमार हैं। उन्हीं के नेतृत्व में बीजेपी से मिलकर ये चुनावी घोटाला पूरे देश में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वहीं अमेरिका ईरान की मध्यस्थता पाकिस्तान में होने पर संजय सिंह ने कहा कि हम महात्मा गांधी, बुद्ध, नानक कबीर के देश हैं और आतंकवाद को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान के....शांतिवार्ता हो रही है। उन्होंने कहा कि ये भारत और पीएम मोदी की हीही खीखी वाली विदेश नीति का फेल्योर है। पीएम मोदी को समझना होगा कि हीही खीखी वाली विदेश नीति नहीं होती है, आप को अपने कर्मों,चरित्र व फैसलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति बनानी होती है, जब हर जगह आप ढुलमुल रवैया अपनाएंगे तो दुनिया में आपकी हैसियत क्या है, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।
सुल्तानपुर,
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1