पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के जनपद सम्भल स्थानांतरण पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन
प्रतीक चिन्ह व पुष्पमाला पहनाकर दी गईं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-
गोण्डा । जनपद गोण्डा में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर तैनात रहे मनोज कुमार रावत के जनपद सम्भल स्थानांतरण के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक गोण्डाविनीत जायसवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा के सभागार कक्ष में एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्री मनोज कुमार रावत को प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी उन्हें पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की, तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल आगामी दायित्वों हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मनोज कुमार रावत एक कर्मठ, अनुशासित एवं कुशल प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ विभाग को सदैव प्राप्त होता रहेगा तथा उनके द्वारा स्थापित कार्यशैली अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। समारोह के दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मनोज कुमार रावत के सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा की गई। उनके कार्यकाल में टीम भावना, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार रावत ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए जनपद गोण्डा में बिताए गए समय को अपने सेवा जीवन का महत्वपूर्ण एवं यादगार अध्याय बताया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके आगामी दायित्वों के निर्वहन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
जनपद गोण्डा में अपने कार्यकाल के दौरान श्री मनोज कुमार रावत द्वारा कजरी तीज, होली, दीपावली, ईद, मोहर्रम, विजयदशमी तथा लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण अवसरों एवं आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इन सभी अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। उनके इस सराहनीय कार्य की जनपद स्तर पर व्यापक प्रशंसा की गई।
*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन भावनात्मक एवं आत्मीय वातावरण में हुआ, सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने श्री मनोज कुमार रावत को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।
2 hours and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1