जिलाधिकारी ने जन सनुवाई मे सुनी 107 शिकायतें
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 107 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अतिरिक्त मजिस्टेट पूनम भाष्कर व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
बिलग्राम नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,

रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम। नगर पालिका परिषद बिलग्राम में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अवनीत शर्मा "टोनू", आलोक मौर्य "टीनू", अनुराग मिश्रा, आरती गुप्ता एवं विजय वाल्मीकि ने सभासद पद की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथ नन्हे राम (उपजिलाधिकारी बिलग्राम) द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में अनिल सिंह राठौर, रमेश वर्मा, नीरज गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मंगतराम अर्कवंशी, वन्दना तिवारी समेत अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि आशीष सिंह आशू ने अपने संबोधन में सभी नव-नियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सभी सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरदोई डीएम ने लिया संज्ञान: जर्जर सई नदी भैंसटा पुल पर कार्रवाई शुरू, बरसात से पहले प्रशासन सतर्क


पानी के प्रवाह में बाधा दूर करने के लिए टूटान कार्य प्रारंभ, बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी तेज

विनोद गुप्ता
हरदोई पिहानी कस्बे  में लंबे समय से जर्जर स्थिति में खड़े सई नदी के भैंसटा पुल को लेकर आखिरकार प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लेते ही पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाने का कार्य तेज़ी से प्रारंभ करा दिया गया है। इस पहल से अब नदी के जल प्रवाह में आ रही बाधा दूर होगी और बरसात के मौसम में संभावित जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि पुल की जर्जर हालत के कारण नदी का पानी रुक-रुक कर बह रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
बरसात के मद्देनज़र प्रशासन ने पहले ही सतर्कता बरतते हुए इस कार्य को प्राथमिकता दी है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते उठाए गए इस कदम से न केवल जल निकासी सुचारु होगी, बल्कि आसपास के गांवों और खेतों को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा

"जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जर्जर पुल को हटाने का कार्य शुरू कराया गया है। बरसात में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
नहर में नहाने गए पुलिस कर्मी का 20 घंटे  बाद  मिला शव

मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

विनोद गुप्ता

हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिसकर्मी कुछ अपने  साथियों के साथ नहर में नहाने गए थे, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कथित रूप से गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग पर चल रहे पुलिसकर्मी गौरव उर्फ़ राजन टड़ियावां क्षेत्र में रसूलापुर के सामने नहर में नहाने पहुंचे थे। उनके डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों और एस डी आर एफ टीम की मदद से शव को बीस घंटे बाद तलाश लिया गया है वहीं शव पोस्टमार्टम है भेजा गया
मारपीट में दलित युवक की मृत्यु में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

रितेश मिश्रा

हरदोई।सांडी पुलिस ने थाना छेत्र में हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मृत्यु होने के मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
       
प्राप्त विवरण में 10 अप्रैल को भूरा पुत्र स्व० रामसिंह निवासी ग्राम जलपीपुर द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण करूणेश त्रिपाठी उर्फ जीतू पुत्र कमलेश त्रिपाठी निवासी ग्राम जलपीपुर और उसके पिता द्वारा उसके भाई पंकज के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जिससे उपचार के दौरान वादी के भाई पंकज की मृत्यु हो गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सांडी पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध दलित एक्ट सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।
पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद करूणेश त्रिपाठी उर्फ जीतू और उसके पिता कमलेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।
लापता युवती बरामद आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रितेश मिश्रा
हरदोई।सुरसा थाना छेत्र से लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद करते हुए उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
        
प्राप्त विवरण में 10 अप्रैल को युवती के पिता द्वारा थाना सुरसा पर तहरीर दी गयी कि सलमान पुत्र अलीशेर निवासी नेवलिया मजरा ओदरा थाना सुरसा व एक बालअपचारी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सुरसा पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद सलमान पुत्र अलीशेर को गिरफ्तारी किया गया तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।
किन्नर समाज पर हमला, बेनीगंज पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
रितेश मिश्रा
हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मोहनी चेला रेखा निवासी अशरफ टोला, बेनीगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथियों के साथ कोथावां से बेनीगंज लौट रही थीं। इसी दौरान अटिया भट्टा के पास प्रियंका (किन्नर), अवधेश, सलीम, छोटू व अन्य अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मोहनी, नताशा, दीपिका, डोली व कजरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर बेनीगंज पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकानों में तोड़फोड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

ओम कुमार त्रिवेदी
शाहाबाद हरदोई।कस्बे के हाइवे स्थित मंडी के निकट 5 अप्रैल को दिन दहाड़े दुकानों पर कब्जा करने की नियत से तोड़फोड़ और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों में चार की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को अंजाम देने वाले रजिनैतिक संरक्षण प्राप्त रसूखदार मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैँ। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
        प्राप्त विवरण में 5 अप्रैल को धर्मेन्द्र कुमार पुत्र श्याम सुन्दर निवासी बुध बाजार द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी कि जाहिर,हारिस पुत्रगण कासिम रजा निवासीगण मोहल्ला वाजिद खेल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी दुकान व पड़ोस की अन्य दुकानों में तोडफोड की गयी व दुकानों का सामान सडक पर फेका गया तथा दुकानों से दस्तावेज व नगदी उठा ली गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात और नामजद सहित करीब पचपन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
चौकी प्रभारी जामा मस्जिद अनिल कुमार और सरदार गंज चौकी प्रभारी प्रदीप पाण्डेय द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये दारुल खां पुत्र वाहिद खाँ निवासी मोहल्ला खेडा गजहा,अमन पत्र ओमकार मोहल्ला खेडा बीबीजई, इरसाद पुत्र इसनाद निवासी गिलज़ई और सुमित उर्फ बैचा पत्र तिल्ला निवासी मोहल्ला काशीराम कालोनी को गिरफ्तार किया गया है।
एसबीआई अधिकारी बनकर युवक से दो लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रितेश मिश्रा
हरदोई सवायजपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताकर एक युवक से करीब दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोड़ीथर निवासी युवक के मोबाइल पर बीते दिनों दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका बैंक खाता बंद हो गया है और उसे चालू कराने के लिए कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। झांसे में लेकर आरोपी ने युवक से खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।कुछ दिनों बाद जब पीड़ित बैंक पहुंचा और अपने खाते की जांच कराई, तो उसके होश उड़ गए। खाते से दो लाख रुपये किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए जा चुके थे। ठगी का एहसास होते ही युवक ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और संबंधित मोबाइल नंबरों व बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस की अपील:पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे ओटीपी, एटीएम पिन या खाता संख्या साझा न करें। साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
चोरी का आरोपी नकदी सहित गिरफ्तार
                                                     

रितेश मिश्रा

हरदोई !! कोतवाली शहर पुलिस द्वारा दुकान से नकदी चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है प्राप्त बिबरण में 18अप्रैल को खेमकरन कोहली पुत्र दीपचन्द्र निवासी आबास बिकाश कालोनी सेक्टर ए ने कोतवाली मे दर्ज करबाई रिपोर्ट मे आरोप लगाया था कि हर्षित त्रिपाठी पुत्र सोनू त्रिपाठी निवासी मोहल्ला बुधबाजार कोतवाली शाहाबाद  ने पीडित के कैस काऊंटर से रूप ए चोरी कर लिए है पीडित की तहरीर के अनुसार  पुलिस ने मुकदमा पंजीक्रत करते हुए बिवेचनात्मक कार्यबाही के दौरान  धारा 317(2) बीएनएस की ब्रद्धि की जिसके क्रम मे उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र तिबारी,आरक्षी भूपेन्द्र शाक्य,आरक्षी हरीशंकर और रिंकू द्वारा आरोपी को 5500 रूप ए नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।