असम के मुख्यमंत्री के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन के दौरान फूंका पुतला
*ये कांग्रेस नेतृत्व का अपमान नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा हमला है : अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सामने स्थित राजीव गांधी तिकोनिया पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस को चकमा देकर पार्क के अंदर असम के मुख्यमंत्री का पुतला लाकर फूंक दिया और बाहर खड़ी पुलिस देखती रह गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सत्तारूढ़ दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं की भाषा दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व का अपमान नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है, देश के लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा हमला है। भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में मर्यादा भूल चुके हैं। अगर इसी तरह हमारे नेताओं का अपमान किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हर स्तर पर जवाब देंगे।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि हिमंत विश्वा सरमा को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। यह देश लोकतंत्र से चलता है, न कि गाली-गलौज की राजनीति से। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देना जानती है। आने वाले समय में भाजपा को जनता खुद जवाब देगी। वही कांग्रेस नेता राजेश तिवारी व सुब्रत सिंह सनी ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस मौके पर अतहर नवाब,रणजीत सिंह सलूजा,मोहित तिवारी,मानस तिवारी, अम्बरीष पाठक,हामिद राईन, अनवर शाही,जनेश्वर उपाध्याय, सुरेश चंद्र मिश्रा, अखण्ड मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी,अजय मिश्रा, शीतला साहू समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।![]()

*ये कांग्रेस नेतृत्व का अपमान नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र की गरिमा पर सीधा हमला है : अभिषेक सिंह राणा*

निजी विद्यालयों की मनमानी पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन*
उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों ने शिक्षा को खुलेआम धंधा बना दिया है, जहां एडमिशन, रजिस्ट्रेशन, किताब-कॉपी और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से बेशर्मी से वसूली की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह पूरा खेल प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने मौके पर पहुंचे, लेकिन कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और BSA व DIOS को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक चले इस गतिरोध के बाद, अंततः सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन DIOS को सौंपा गया। ज्ञापन लेने के बाद DIOS ने एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेस ने इस आश्वासन पर साफ शब्दों में कहा कि अब सिर्फ वादे नहीं, जमीनी कार्यवाही चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि निजी स्कूलों की लूट अब हर सीमा पार कर चुकी है और कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन और आक्रामक रूप लेगा और सड़कों पर बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर ऐसा आंदोलन करेगी, जिससे प्रशासन को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने मांग की कि किताबों की कीमतों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, किसी एक दुकान से किताब-कॉपी खरीदने की बाध्यता खत्म की जाए, पुस्तक सेट कम से कम पांच वर्षों तक न बदले जाएं, नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और फीस निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र बनाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में लंबे समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन जल्द ही जन आंदोलन में बदल जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सुल्तानपुर में गोराबारिक मोहल्ले में एक शराब की दुकान को लेकर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला प्रशासन को एक शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसमें दुकान के संचालन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अयोध्या के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम उस्कामऊ (मौंजा तौधिकपुर) निवासी झुरहू प्रसाद 5 अप्रैल की सुबह गांव के ही दयाराम मौर्य के यहां किसी काम से गए थे। आरोप है कि उसी रात करीब 8 बजे आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दयाराम मौर्य, ओमप्रकाश कोरी और माले चमार ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से झुरहू प्रसाद की पिटाई की। जब परिजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल बुजुर्ग को पहले प्राथमिक उपचार के बाद 100 सैय्या अस्पताल, पिठला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या रेफर कर दिया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हलियापुर पुलिस ने अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अयोध्या के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम उस्कामऊ (मौंजा तौधिकपुर) निवासी झुरहू प्रसाद 5 अप्रैल की सुबह गांव के ही दयाराम मौर्य के यहां किसी काम से गए थे। आरोप है कि उसी रात करीब 8 बजे आपसी कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दयाराम मौर्य, ओमप्रकाश कोरी और माले चमार ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से झुरहू प्रसाद की पिटाई की। जब परिजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायल बुजुर्ग को पहले प्राथमिक उपचार के बाद 100 सैय्या अस्पताल, पिठला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या रेफर कर दिया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हलियापुर पुलिस ने अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
*जिले ने निजी स्कूलों ने शिक्षा को बनाया है धंधा : अभिषेक सिंह राणा*
मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, वैदहा (जयसिंहपुर) में अध्यापक संगोष्ठी, वार्षिक उत्सव एवं ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे समूचा वातावरण ज्ञान एवं संस्कार की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
2 hours and 11 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k