यह संसार स्थायी नहीं है ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायण नंद तीर्थ महाराज
![]()
![]()
लालगंज, मीरजापुर। गंगहरा कला में चल रहे शिव शक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन काशी धर्म पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायण नंद तीर्थ महाराज के प्रवचन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा यह संसार स्थायी नहीं है ब्रह्म ही एकमात्र सत्य है। ब्रह्म के दो स्वरूप होते हैं निर्गुण और सगुण।
उन्होंने कहा पार्थिव लिंग का निर्माण कर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन करना चाहिए। नियमपूर्वक दर्शन और पूजन करने से शिवलोक की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया मिट्टी गोबर फूल और फल सहित विभिन्न पदार्थों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा सकता है।प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा जो पढ़े हनुमान चालीसा होए सिद्ध साखी गौरीशा। इसे कोई भी स्त्री या पुरुष श्रद्धा भाव से पढ़ सकता है।कथा के क्रम में उन्होंने सुरसा प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया सुरसा हनुमान की परीक्षा ले रही थीं। उन्होंने हनुमान से कहा तुम राम काज करोगे क्योंकि तुम बुद्धिमान और बलवान हो।जगतगुरु ने कहा भगवान की माया सबसे कठिन है लेकिन भगवान का आश्रय लेने से इस माया से पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा भाग्यशाली लोगों को ही सद्गुरु का सान्निध्य प्राप्त होता है। जिसके हृदय में भक्ति होती है वह सदैव प्रसन्न रहता है और जीवन में आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा इस भवसागर से पार होने के लिए भगवान का नाम ही सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।कहा कि ईश्वर सतोगुण,रजोगुण व तमोगुण तीनों में है।वह परिवर्तनशील है और ब्रम्ह सजीव से मुक्त है।वह अव्यक्त है।वह दृश्य और अदृश्य है।कहा कि सगुण ब्रह्म की आराधना होती है। ईश्वर की आराधना उपासना का विरोध नहीं करना चाहिए।वह सृजन कर्ता है।वह पालन करता है। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे,जगत नारायण दुबे, रामजतन दुबे,डा गोविंद दुबे,अमरेश द्विवेदी,अनिल शुक्ला, चंद्रदत्त त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह यादव, लवकुश त्रिपाठी, चंद्रभूषण पाल,सुनील दुबे, अमरेंद्र, लक्ष्मीनारायण, ज्ञानेंद्र दुबे, राहुल पांडे, उदित नारायण दुबे आदि भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष कथा श्रवण किया।



मिर्जापुर सवर्ण आर्मी जिला संयोजक सुशील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए मिर्जापुर जिला अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने मिर्जापुर जनपद से तेज तर्रार युवा नेता सवर्ण विचारों से परिपूर्ण व हमेशा सवर्ण की लड़ाई लड़ने में तत्पर पहाड़ी ब्लाक के चपगहना निवासी कृष्णकांत दुबे को जिला अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने नियुक्ति पत्र देते हुए सवर्ण आर्मी मिर्जापुर का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किये नियुक्ति पत्र देते हुए मुकेश पाण्डेय ने विश्वास जताया कि दुबे जी को जुड़ने से संगठन में मजबूती आएगी वही दुबे ने कहा कि जिस उद्देश्य व विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी मिली है हम पूरे निष्ठा के साथ इसका पालन करेंगे और समय आने पर सवर्ण के लिए अपने खून का एक-एक बुद निछावर करने के लिए तैयार रहूंगा
मीरजापुर। मीरजापुर नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का उद्घाटन किया गया प्लाटून पुल 15 दिन में क्षतिग्रस्त हो गया, इससे उनका पारा चढ़ गया उन्होंने जमकर संबंधित विभाग के जिम्मेदार को फटकारते हुए दो टूक चेतावनी दे डाली है। पीपा पुल टूटने से राहगीर जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे है। वीडियो वायरल होने पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को फोन पर फटकार लगाई है, कहा कि आज सही हो जाना चाहिए वहीं सपा-बसपा पर भी उन्होंने निशाना साधा है।
*स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में बोले खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर रविन्द्र कुमार शुक्ल
*अधिवक्ता ऋषभ द्वारा पुनः जिलाधिकारी को दिया गया शिकायती पत्र
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k