सुलतानपुर जेल में कैदी की संदिग्ध मौत,बहुजन अधिकार सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
सुलतानपुर जिला कारागार में 48 वर्षीय कैदी नत्थू कोरी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद 'बहुजन अधिकार सेना' ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। संगठन ने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतक नत्थू कोरी (पुत्र मनोहर कोरी) धनपतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चरथई का निवासी था। वह 25 मार्च से जिला कारागार में बंद था। जानकारी के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे उसका शव जेल के शौचालय में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ मिला। जेल प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है।

हालांकि, 'बहुजन अधिकार सेना' ने इसे जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही और मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया है। संगठन के राष्ट्रीय कमांडर विजय राणा चमार द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में कई मांगें रखी गई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की मजिस्ट्रियल (न्यायिक) जांच कराई जाए। ड्यूटी पर तैनात लापरवाह जेल कर्मियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो। इसके साथ ही, मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा और न्याय प्रदान किया जाए। संगठन ने जेलों में सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की भी मांग की है।

इस घटना ने सुलतानपुर जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 'बहुजन अधिकार सेना' का आरोप है कि जेल प्रशासन की निगरानी में चूक हुई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित
सुल्तानपुर जिले के दूबेपुर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर द्वितीय में प्रवेशोत्सव एवं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामतीर्थ वर्मा ने मेधावियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की योग्यता किसी अमृत से कम नहीं है, लेकिन अभिभावकों को भी इन विद्यालयों की गुणवत्ता को समझने और विश्वास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हसनपुर के पूर्व प्रधान एवं हनुमत विद्यामंदिर के प्रबंधक इन्द्र नारायण तिवारी ने की। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पाण्डेय ने कक्षा 8 उत्तीर्ण मेधावी छात्रा जाहिरा फातिमा को आगे की पढ़ाई के लिए 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही हनुमत विद्यामंदिर के प्रबंधक इन्द्र नारायण तिवारी ने छात्रा जाहिरा फातिमा को अपने विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा देने का आश्वासन भी दिया।प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पाण्डेय के कार्यशैली से प्रभावित छात्रों ने अपने पॉकेट मनी से एकत्रित पैसे उपहार भेंट किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रवक्ता निजाम खान ने कहा इस कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक संदेश भी समाज में प्रसारित किया।समारोह का संचालन सर्वेश सिंह ने किया।इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री डॉ हृषिकेश भानु सिंह,संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय,दूबेपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर मिश्रा,व्यायाम शिक्षक ब्रजेश सिंह,अब्दुल मजीद, ए आर पी ए  रवि अग्रहरि,सुनील सिंह सरदार चरण जीत सिंह,रईस खान,संदीप सिंह,अभिषेक सिंह, विद्यालय के स्टाफ अर्जुमंड बानो, सबीहा रचना सिंह,योगेश तिवारी , इत्यादि शिक्षक और अभिभावक उपस्थिति रहे
सुल्तानपुर जेल में बंदी ने की बैरक के अंदर आत्महत्या,फोन नहीं उठाने पर की थी पत्नी की हत्या, 25 मार्च से था जेल में बंद
सुलतानपुर जेल में पत्नी की हत्या के आरोपी एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। धनपतगंज के चरथई निवासी नक्छेद का शव सोमवार रात जेल के बैरक में शौचालय के अंदर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला।
जेल कमांडेंट प्रांजल अरविंद ने बताया कि मृतक बंदी नक्छेद 25 मार्च से कारागार में निरुद्ध था। रात्रि करीब डेढ़ बजे शौचालय में उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ पाया गया।

नक्छेद (45 वर्ष) को अपनी पत्नी कुसुम (42 वर्ष) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे 25 मार्च को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
यह घटना 24 मार्च को हुई थी। नक्छेद गांव में लिंटर डालने का काम कर रहा था, जब उसने अपनी पत्नी कुसुम को फोन किया। कुसुम के फोन न उठा पाने पर नक्छेद नाराज हो गया। रात करीब 12 बजे घर लौटने पर उसने पत्नी कुसुम को पीटना शुरू कर दिया। उनके दो छोटे बच्चे, उदयभान (9 वर्ष) और दीक्षा (8 वर्ष), जब अपनी मां को बचाने आए, तो नक्छेद ने उन्हें भी धक्का दे दिया। उसने बच्चों के सामने ही कुसुम को डंडे से पीटा।

गंभीर रूप से घायल कुसुम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ अंजू मिश्र ने हत्यारोपी पति नक्छेद को गिरफ्तार किया था। सीजेएम नवनीत सिंह के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी नक्छेद ने बताया था कि वह भोले बाबा का भक्त है और उसने माथे पर नाग का टैटू बनवा रखा है। उसने यह भी दावा किया था कि घटना वाले दिन उसने अधिक मात्रा में भांग का सेवन किया था, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था और उसने यह कदम उठाया था।

मृतका कुसुम के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा तिलक राज (22 वर्ष) बाहर रहता है, जबकि उदयभान और दीक्षा घर पर ही थे। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद इन दोनों बच्चों के सामने अब जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिवार में उनकी देखभाल करने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है, और ननिहाल पक्ष से भी उन्हें कोई सहारा नहीं मिल पा रहा है।
सुल्तानपुर में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम आयोजित,विधायक ने कहा- महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि, सरकार की प्राथमिकता*
उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत मंगलवार को सुल्तानपुर के पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां जिले भर के अधिकारी शामिल हुए। महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने भाग लिया। उन्होंने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया से बात करते हुए विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार की अधिकांश योजनाएं महिलाओं, बेटियों और माताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'नारी सम्मान मिशन शक्ति' के तहत सरकार महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विधायक ने कानून व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और लोग उत्तर प्रदेश आना पसंद कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई अपराधियों को जेल भेजा गया है और कइयों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है। विधायक ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता था, लेकिन आज वे प्रदेश की प्राथमिकताओं में नंबर एक पर हैं। मीडिया ने चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) के वादों, जैसे 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस सेवा और 'पिंक टॉयलेट' की वर्तमान स्थिति पर सवाल पूछे। विधायक ने स्वीकार किया कि कुछ योजनाओं पर काम अभी प्रक्रिया में है। पिंक टॉयलेट के संबंध में उन्होंने कहा कि वे गलत जानकारी नहीं देंगे और पूरी जानकारी लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे। विधायक ने यह भी दावा किया कि उनके क्षेत्र में हर घर में शौचालय बनवाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया है। इसके लिए सरकार ₹6000 की प्रोत्साहन राशि भी सीधे लाभार्थियों को प्रदान कर रही है। *बाइट -राज प्रसाद उपाध्याय विधायक जयसिंहपुर सुल्तानपुर*
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन*
सुलतानपुर,अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान (10 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026) की प्रगति को लेकर जनपद स्तरीय अन्तर विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक प्रेरणा सभागार, सुलतानपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पशुपालन विभाग, नगर विकास (नगर पालिका परिषद), ग्राम विकास एवं पंचायतीराज, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सूचना विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, तथा कृषि रक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों की अब तक की कृत कार्यवाही को अवगत कराते हुए सम्बन्धित आकड़ें प्रस्तुत किए गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी विभागों को उनके द्वारा उपलब्ध करायी गयी कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों को सौंपे गये कार्य एव दायित्वों की उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा करते हुए माध्यमिक शिक्षा एवं पशुपालन विभाग द्वारा उनकी न्यून उपलब्धि पर असंतोष प्रकट किया तथा उनको निर्देशित किया कि आगामी दिवसों में लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
जिला कारागार में निरुद्ध कैदी ने की आत्महत्या।
सुल्तानपुर,

जिला कारागार में निरुद्ध कैदी ने की आत्महत्या।

जेल कमांडेंट प्रांजल अरविंद ने दी जानकारी।

मृतक कैदी पत्नी की हत्या के आरोप में बीते 25 मार्च से कारागार में था बंद।

आज रात्रि करीब डेढ़ बजे शौचालय में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला।

मृतक की पहचान नक्छेद कोरी (48) पुत्र मनोहर कोरी निवासी चरथई थाना धनपतगंज के रूप में।
छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में शिक्षा चौपाल, वार्षिकोत्सव एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक कुड़वार अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता निजाम खान ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान निजाम खान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “शिक्षा ही वह आधार है जो बच्चों के सपनों को साकार करने की ताकत देती है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक रावत, डॉ. शमदर्शी विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, प्रवीण यादव, भीम सिंह, परवेज आलम, मुहम्मद वसीम, आरिफ, सरिता सिंह, रेखा तिवारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित रहे।
समता दिवस पे गोमती मित्रों की अपील,दूर करें जातिवाद,छुआछूत और असमानता

सुल्तानपुर :-गोमती मित्र मंडल ने 5 अप्रैल दिन रविवार को अपने साप्ताहिक श्रमदान के दिन समता दिवस के अवसर पर एक ऐसे समाज की स्थापना का संकल्प लिया जिसमें जातिवाद,असमानता और छुआछूत के लिए दूर-दूर तक कोई स्थान ना हो,,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गोमती मित्रों से कहा की यह दिवस समाज में भेदभाव मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। आरती सहसंयोजक राकेश सिंह दद्दू ने बताया कि हर रविवार शाम होने वाली गोमती आरती में भी समाज के सभी वर्गों को समान रूप से अवसर प्रदान किया जाता है।
श्रमदान प्रातः 6:00 बजे से शुरू होकर पूरे धाम, श्राद्ध स्थल, तट व सीता उपवन की साफ सफाई के साथ 9:00 बजे समाप्त किया गया,श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह”मदन”,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,राकेश कुमार मिश्र,अजय प्रताप सिंह,जयनाथ यादव,रामू सोनी,राकेश सिंह”दद्दू”,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,आलोक कुमार तिवारी,अर्जुन यादव,श्याम मौर्य,अरुण अग्रहरि,अभय मिश्र,दीपू आदि उपस्थित रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चार वाहन टकराए,गलत दिशा में मुड़ने से हादसा, यात्री सुरक्षित

सुलतानपुर,जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर चार वाहन आपस में टकरा गए। एक कार चालक द्वारा गलत दिशा में मुड़ने के प्रयास के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में एक कार, एक रोडवेज बस और दो ट्रक शामिल थे, हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

यह घटना रविवार दोपहर किमी संख्या 123.8 LHS पर हुई। बनारस से लखनऊ की ओर जा रही अर्टिगा कार (MP 65 BJ 7777) गलत रास्ते पर आ गई थी। चालक राजीव कुमार (निवासी हिमाचल प्रदेश) ने जब गाड़ी को बीच रास्ते से मोड़ने का प्रयास किया, तो पीछे से आ रही आजमगढ़ डिपो की रोडवेज बस (UP 70 JN 7565) उससे टकरा गई।

इसी दौरान, पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रक भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गए। आगरा से बंगाल जा रही ट्रक (UP 84 BT 2245) और कानपुर से गुवाहाटी जा रही ट्रक (HR 38 AE 4803) के बीच भी टक्कर हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में सवार सभी 17 यात्री सुरक्षित पाए गए, जिन्हें तत्काल दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
हादसे की सूचना दोपहर 1:35 बजे डायल 112 पर मिली। इसके दस मिनट बाद, दोपहर 1:45 बजे सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी के नेतृत्व में पैकेज 04 की सुरक्षा टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन और हाइड्रा से के बीच पहुंचे।

सुरक्षा अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइड्रा और क्रेन की मदद से सड़क के किनारे (पीली पट्टी के अंदर) करवाया और सुरक्षा कोन लगवाए। वर्तमान में एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह सुचारू रूप से चल रहा है।
पति पत्नी के विवाद में पति ने किया वार,पुत्र की गई जान,पिता हुआ गिरफ्तार*
सुल्तानपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने अपने 9 माह के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल ये मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के मढ़हा गांव का। आज शाम इसी गांव के रहने वाले शंभू दयाल कोरी का अपनी पत्नी रंजू से विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ा कि शंभू ने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी की पिटाई के बाद बौखलाए पति ने अपने 9 माह के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में उस मासूम ने तुरंत दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता शंभू दयाल को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों से बातचीत के बाद पुलिस आरोपी पिता शंभू को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है।