आजमगढ़: नायब तहसीलदार बनकर घर लोटी बेटी का गांव वालों ने किया भव्य सम्मान 
आजमगढ़। अहरौला क्षेत्र के खजुरी धनेश पट्टी गांवमें आज दिन रविवार को अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर गांव की बेटी आंचल श्रीवास्तव जब घर लौटी तो गांव के लोगों ने गाजे बाजे फूलमाला और आरती के साथ परिवार के साथ गांव के लोगों ने दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर नायब तहसीलदार के पद पर तैनात होने पर बेटी का भव्य स्वागत किया आंचल श्रीवास्तव वर्तमान में आजमगढ़ के सदर तहसील में 2024 से लेखपाल के पद पर तैनात थी और तैनाती पीरियड में भी और क्षेत्र के कार्यों के दबाव के बाद भी आंचल श्रीवास्तव अपने आगे निकलने के लिए आईएएस बनने के सपने को नहीं छोड़ा और घर पर ही रहकर जब भी उनका समय मिलता था ड्यूटी के बाद वह अपना पुरा समय पढ़ाई में ही लगाती थी जिसके बल पर उन्होंने लोकसेवा आयोग की 2024 की परीक्षा में परीक्षा दिया और 24 मार्च 2026 को जब रिजल्ट आया तो 46 वां रैंक उन्होंने पाकर अपने गांव का नाम इन्होंने रोशन किया और उनका नायक तहसीलदार के पद पर सलेक्शन हुआ सबसे बड़ी बात रही की घर बार छोड़ कर स्टूडेंट इलाहाबाद कानपुर लखनऊ दिल्ली राजस्थान तक जाते हैं अपनी तैयारी करने के लिए अपने सपने को सजाने के लिए लेकिन आंचल श्रीवास्तव ने किसी भी तरीके की कोचिंग नहीं ली और घर पर ही रहकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी की और उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपनाया जिसके बल पर आज वह नायब तहसीलदार बन गई उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय मेरे माता वंदना श्रीवास्तव और पिता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और बड़े पापा उमेश चंद्र श्रीवास्तव नरेश श्रीवास्तव सतीश चंद्र श्रीवास्तव और बड़ी मां रानी और रीता श्रीवास्तव और भाई प्रियांशु श्रीवास्तव का रहा जिन्होंने मेरा पूरा सपोर्ट किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया जिसके बल पर आज यह सफलता मिली और शुरू से लेकर अंत तक उनकी जो भी शिक्षा रही वह जिले में ही रही और डीएबी पीजी कॉलेज से उन्होंने उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा पास की आंचल ने कहा कि आज की लड़कियाओ के बहुत अवसर हैं सरकार की योजनाओं का सपोर्ट है बस जरूरत है अपने लक्ष्य को पाने की और जरूरी नहीं कि घर बार छोड़कर इलाहाबाद कानपुर दिल्ली रहकर ही सपने को पूरा किया जा सकता है सारे सपने घर से ही पूरे किए जा सकते हैं बस लक्ष्य मजबूत होना चाहिए इस मौके पर राजेश कुमार श्रीवास्तव जवाहर राम रामबरन मौर्य देवव्रत अजीत प्रताप नरेंद्र नाथ रणविजय यादव सौरभ लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: अहरौला में अरुण राजभर ने किया भ्रमण
आजमगढ़। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरुण कुमार राजभर अहरौला कस्बे पहुंचे जहां उन्होंने बाजार के लोगों से मिलकर की समस्याओं को सुना और कस्बे के आजाद गली में मृतक हुए शिव मंगल सोनी के परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र हमारे लिए एक परिवार के समान है और यहां के लोग सम्मान के साथ लगातार सपोर्ट भी कर रहे हैं और हमारे साथ जुड़ने का काम भी कर रहे हैं क्षेत्र के विकास के लिए लोगों की समस्याओं के निदान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा और जब भी मुझे कोई बुलाएगा मैं हमेशा हाजिर रहूंगा धीरे-धीरे क्षेत्र की समस्याओं का निदान हो रहा है जैसे अहरौला कप्तानगंज रोड खराब होने कारण अहरौला कस्बा सहित बस्ती भूजल बाजार गोपालगंज बाजार का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो रहा था जिसको देखते हुए पंचायती राज मंत्री के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से स्वीकृत करा कर रोड का निर्माण किया जा रहा है अब अहरौला में ब्लॉक के पास में स्थित वर्षों पुराना डाक बंगला के निर्माण की भी स्वीकृत कराई जाएगी जिससे सभी दल के नेताओं के रुकने के लिए और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी इसके बाद अरुण राजभर छितौना गांव पहुंचे जहां पर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर किसान घनश्याम सिंह की मौत हो गई थी उन्होंने परिवार से बातचीत की और बिजली विभाग के उच्च अधिकारी से वार्तालाप कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निदेश दिया इसके बाद वहां से वह लेदौरा गांव में निषाद राज जयंती समारोह में पहुंचे और वहां से नरफोरा निषाद बस्ती में पहुंचे और जनता की समस्याओं को सुना इस मौके पर मिडिया प्रभारी दीपक सिंह चंचल सोनी रोशन सोनी राकेश सोनी शंकर राजभर अशोक गौड़ सोनू निषाद श्याम सुंदर सिंह श्याम नारायण राजभर आदि लोग रहे
आजमगढ़: इसकफ के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय नेपाल में हुए सम्मानित
जमगढ़ के अधिवक्ता जितेन्द्र हरि पाण्डेय नेपाल में सम्मानित आजमगढ़।तहसील निजामाबाद क्षेत्र स्थित परसहा गांव निवासी पेशे से अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय को साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्य के लिए प्रगतिशील लेखक संघ नेपाल की केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को नेपाल में किया सम्मानित। नेपाल देश के महेंद्र नगर स्थित दोधारा चांदनी,कंचनपुर के नगर पालिका हॉल में प्रगतिशील लेखक संघ नेपाल केंद्रीय इकाई द्वारा 3 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें भारत से सात साहित्यिक और सांस्कृतिकर्मियों ने भाग लिया।जहां विभिन्न सत्रों में साहित्य,संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई। आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील स्थित एक छोटे से गांव परसहा निवासी और पेशे से अधिवक्ता एवं भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इसकफ) के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय के लिए यह अवसर भावुक और गौरवपूर्ण रहा,क्योंकि यह उनके जीवन की पहली विदेश यात्रा थी।भारत के एक छोटे से गांव परसहा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना उनके लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है सम्मान प्राप्त करने के बाद पाण्डेय ने कहा कि नेपाल की धरती पर मिला यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है,बल्कि सदियों से भारत और नेपाल के बीच चले आ रहे साहित्यिक और सांस्कृतिक संबंधों तथा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ मित्रता का सम्मान है।जितेंद्र हरि पाण्डेय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे आजमगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।
आजमगढ़: वीनापरा गांव में विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति विद्युत आपूर्ति बाधित,चार सौ घरों में छाया अंधेरा
आजमगढ़। जनपद के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले बीना पारा गांव में विद्युत पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसमें लगभग चार सौ घरों में जहां लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रहीं वहीं लोग भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित हैं। निजामाबाद तहसील के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले वीनापारा गांव में विद्युत की आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र मजीद पट्टी से होती है।चार दिन पूर्व वीनापारा गांव में जर्जर दो विद्युत पोल टूट गया। तबसे विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लगभग चार सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं लोग भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित हैं। वीना पारा गांव निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अजमल ने बताया कि सूचना के बावजूद अभी तक विद्युत पोल बदला नहीं गया। गांव के तुफेल अहमद, नियाज़ अहमद,बेलाल अहमद , सलीम,वसीम खान,इसतेफाक अहमद आदि ने विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टूटे पोल को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें जाने की मांग किया है।
आजमगढ़: शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से से मिला, दिया ज्ञापन, जाने क्या मामला
आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात किया और जनगणना के संबंध में अपने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष डाक्टर राम उजागिर शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। संगठन ने मांग किया कि जनगणना में गर्भवती महिलाओं को ड्यूटी से मुक्त किया जाए।जिन कार्मिकों की सेवानिवृत्ति में पांच वर्ष या उससे कम का समय बचा है, उन्हें भी इससे मुक्त रखा जाय।जो भी शिक्षक या कर्मचारी शारीरिक रूप से अशक्त हों उन्हें ड्यूटी से ढील दी जाए। जनगणना कार्य में लोगों की ड्यूटी विद्यालय सेवित गांव या आस -पास के मज़रों में लगाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में राम अवध यादव, रविशंकर यादव, जमुना प्रसाद दूबे, सूबेदार यादव, दरोगा प्रसाद यादव,उदय प्रताप राय,विनय प्रकाश दूबे, कमलेश यादव आदि शामिल रहे।
आजमगढ़: निजामाबाद में एम एल सी के प्रयास से बनेगा अधिवक्ता भवन , अधिवक्ताओं को मिलेगा सहूलियत
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार राय रहें । बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए एक हाल के निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 38 लाख 16 हजार रुपए स्वीकृति किया गया है । जिसमें 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। आज सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। सभी अधिवक्ताओं ने आपस में विचार विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। और उक्त स्थान का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मंत्री कमलेश यादव नहीं है। इस अवसर पर सूर्यभान गिरी , कमलेश यादव, महेंद्र पाण्डेय, वीर बहादुर राना,देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़,अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालीकुज्जमा ,अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: निजामाबाद में एम एल सी के प्रयास से बनेगा अधिवक्ता भवन , अधिवक्ताओं को मिलेगा सहूलियत
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार राय रहें । बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैठने के लिए एक हाल के निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 38 लाख 16 हजार रुपए स्वीकृति किया गया है । जिसमें 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिया गया है। आज सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। सभी अधिवक्ताओं ने आपस में विचार विमर्श कर मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर नया अधिवक्ता भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। और उक्त स्थान का बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मंत्री कमलेश यादव नहीं है। इस अवसर पर सूर्यभान गिरी , कमलेश यादव, महेंद्र पाण्डेय, वीर बहादुर राना,देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़,अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालीकुज्जमा ,अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव आदि लोग मौजूद रहे
आजमगढ़: प्राथमिक विद्यालय देवरिया में मनाया गया वार्षिकोत्सव , बच्चों ने किया मनमोहक प्रस्तुति
्राथमिक विद्यालय देवरिया में मनाया गया वार्षिकोत्सव , बच्चों ने किया मनमोहक प्रस्तुति आजमगढ़ । शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के प्राथमिक विद्यालय, देवरिया में विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता चन्दन प्रसाद भारती विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव व डायट मेंटर अनुराग यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। विद्यालय में परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेश चंद्र यादव की विदाई की गयी। मुख्य अतिथि चन्दन प्रसाद भारती ने कहा कि स्कूल चलो अभियान 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में करायें। खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कहा कि परिषदीय विद्यालय किसी कान्वेंट से कम नहीं है। हम सभी मिलकर बच्चों के सर्वांगीण के लिए कार्य करना है। डायट मेंटर अनुराग यादव ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप बच्चों को निपुण बनाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र यादव एवं संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर संत प्रसाद यादव, नर्वदेश्वर उपाध्याय, सूबेदार यादव, उदय प्रताप राय, ममता राय,संदीप राय, शिल्पी सिंह, राजकुमार यादव, रणधीर यादव, बृजेश राय, लल्लन यादव, लालचंद राम, सुभाषचन्द्र प्रजापति, अशोक राय, मनोज कुमार त्रिपाठी, रमेश यादव, रुद्र प्रताप भारती, हेमंत राय,ममता राय, मनोज राय, घनश्याम मौर्य,सूर्यभान चौहान, , गुरु प्रकाश यादव, सतीश चन्द्र यादव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाष्कर राय,पूनम यादव, सीमा राय, शिल्पी सिंह,नागेन्द्र मौर्य, घनश्याम शर्मा, सुनील राय, दिनेश यादव, रवीन्द्र राय, सुरेश प्रसाद,,, , कमलाकांत, ,त्रिपुरारी वर्मा,जायसवार प्रेमशंकर,अजय राय,अंशदार यादव, जयप्रकाश यादव, रमेश यादव, , राजबहादुर यादव, राजेश यादव शिवराम गौड़, चन्द्रशेखर सिंह, अमित सिंह, बृजभान यादव, ,सूरज राय, दिनेश कुमार, , शैलेन्द्र सिंह,, शुभम् पांडेय,सतीश चन्द्र यादव, , हरिश्चन्द्र यादव, ,मनोज त्रिपाठी, अनिल पाठक,, हनुमान यादव, उमेश वर्मा, आनंद कुमार, सुशील यादव, अजीत राय,, आनंद उपाध्याय, मनोज राय, अवधेश कुमार रिंकू, दिनेश यादव, सूर्यभान चौहान, प्रशांत कुमार गुप्ता, ममता राय, सिम्पल सिंह,गरीब राम, राजेश यादव, दिनेश पाल, लालजी यादव, जयप्रकाश यादव, , , संजय कुमार मौर्य महेन्द्र कुमार मौर्य,, , सबरजीत यादव, प्रेमप्रकाश राय, रामप्रवेश यादव,, वीरेन्द्र यादव,, चन्द्रशेखर यादव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, रुद्र प्रताप भारती, लालजीत,अंकुरमणि,मनोज शर्मा, सुनील राय,संजय सिंह, शिवशंकर राय,, सन्तोष राय फौजी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश यादव, रंजन प्रसाद यादव, अरुण कुमार चौहान, संतोष यादव, दिनेश यादव, बालगोविंद, रामचेत यादव, सूर्य प्रकाश, रामकृष्ण,, घनश्याम शर्मा (महराजगंज ब्लाक), , अखिलेश कुमार (मिर्जापुर ब्लाक), राकेश शर्मा ( सठियांव ब्लाक),शिल्पी सिंह, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
आजमगढ़: सेन्टरवा शिशु ज्ञापन निकेतन में मेंधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
जमगढ़ । निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शिशु ज्ञान निकेतन टुनडवल (सेन्टरवा) के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया । इस समारोह में स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश मौर्य ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह के मुख्य अतिथि मंजू बौद्ध ने मेधावी छात्र छात्राओं को मैडल व पुरस्कार वितरीत कर सम्मानित किया। समारोह के अध्यक्षता भीम आर्मी उधमसिंह फाउंडेशन के प्रांतीय स्थापक बलिराम आजाद व संचालन शिशु ज्ञान निकेतन के प्रधानाचार्य सुन्दर लाल ने किया। पुरस्कृत छात्र छात्राओं मे सुहानी, अर्पिता यादव, उज्ज्वला मौर्य, अभिनव पांडेय, अराध्या, सध्या यादव, आकांक्षा, निधि, सलोनी, पल्वी सहित कई ने मनमोहक एंव उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं के अभिभावको को का माल्या र्पण कर स्वागत किया। समाज सेवी मिठाई लाल बौद्ध ने छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, आए सभी ने संस्था के छात्रों और शिक्षकों की कार्य प्रणाली की सराहना किया।अन्त में विद्यालय संस्थापक राम प्रकाश मौर्य ने सभी आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित एवं अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे।
आजमगढ़ : नेहरू हाल में आभार एवं अभिनन्दन समारोह ३० मार्च को
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय के एक साल बेमिसाल बीतने पर 30 मार्च सोमवार को दिन में 11 बजे से नेहरू हाल में आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया है। आभार एवं अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल , विशिष्ट अतिथि  प्रदेश उपाध्यक्ष  विश्वविजय सिंह एवं  राघवेंद्र सिंह होंगे। 
इस आशय की जानकारी देते हुए मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष अजमल व उपाध्यक्ष संत लाल त्यागी ने लोगों से कार्यक्रम को सफल बनायें जाने की अपील किया है।