मैट्रिक और इंटर में सफल मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
मैट्रिक और इंटर में सफल मेधावी छात्रों को किया सम्मानित आमस प्रखंड के अकौना गांव में संचालित नौशाद कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को सम्मान का आयोजन किया गया। जहां मैट्रिक और इंटरमीडिएट में शानदार सफलता हासिल करने वाले 82 छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कोचिंग के डायरेक्टर नौशाद आलम ने बताया की मैट्रिक में 48 और इंटरमीडिएट में 34 बच्चों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास किया है। इनके हौसला अफ़ज़ाई में एक समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में शामिल सिफार संस्था के शिकोह अलबदर और मुस्कान फाउंडेशन के फाउंडर इमरोज़ अली ने होनहार छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और आगे की पढ़ाई जारी रख अपने मंज़िल को प्राप्त करने की सलाह दी। कहा जो अच्छे संस्कार के साथ शिक्षा हासिल करते है उसे कामयाबी अवश्य मिलती है। मौके पर छात्र नासीर, इरशाद, ज़ैद, श्रवण, रंधीर, आदित्या, धीरज, छात्रा कुसुम, भारती, सुम्बुल, अफसाँ, नीतू, रहनुमा, फ़िज़ा आदि उपस्थित थे।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस के बुधौल बाजार स्थित आर के डिजिटल मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी
आमस के बुधौल बाजार स्थित आर के डिजिटल मोबाइल दुकान से लाखों की सामग्री चोरी,पुलिस जांच में जुटी

आमस थाना क्षेत्र के बुधौल बाजार के NH 19 के दक्षिण ओर स्थित आर के डिजिटल मोबाइल दुकान का शटर का ताला काट कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. इसमें नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी होने की बात सामने आयी है. घटना को अंजाम देकर बदमाश आराम से फरार हो गये. घटना गुरुवार की देर रात की है. आर के मोबाइल दुकान के संचालक रवीश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम सही सलामत दुकान बंद कर घर चले गये थे.शुक्रवार की सुबह बगल के होटल मालिक ने कॉल कर के बताया कि आपके दुकान का ताला कटा हुआ है।जानकारी मिलते ही आननफानन में दुकान पर आये तो देखा कि दुकान के शटर में लगे ताले कटे हुए हैं. शटर खुला हुआ है. दुकान के गल्ला से 20 हजार नकद समेत नये व पुराने कीमती मोबाइल सेट, ब्लूटूथ, हेडफोन,प्रिंटर,डिजिटल कैमरा सहित अन्य सामान जिसका कीमत लगभाग 3 लाख रुपये के करीब होंगे गायब थे. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के अनुसार एक चोर दुकान के अंदर से मोबाइल लेकर निकलता हुआ दिखाई दे रहा। चोर ने घटना का अंजाम देकर फरार हो गये. घटना की जानकारी आमस पुलिस को दी गयी है. सूचना पर आमस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना से संबंधित लिखित आवेदन आमस थाने में दिया गया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
मगध विश्वविद्यालय से श्रीमति शैलजा शालिनी Ph.D की उपाधि से सम्मानित
आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है। यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस प्रखंड परिसर में सभी विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा लगाया गया जनता दरबार,लोगों को सुनी गई समस्या
आमस:- गया जिले में सरकार ने आम लोगों तक महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ' सबका सामान जीवन आसान ' कार्यक्रम शुरू किया है।इसके तहत प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सभी विभागों में जनता दरबार आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में आमस प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया गया। आमस प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नीरज कुमार राय ने जनता दरबार लगाया।यहां वृद्धा पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे।बीडीओ ने उन्हें उचित परामर्श दिया। अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी अरशद मदनी ने जमाबंदी,परिमार्जन सहित अन्य भूमि से जुड़ी मामलों की सुनवाई की।उन्होंने ने जन सुनवाई में आए लोगों को सही जानकारी दी और उसकी समस्याओं का समाधान किया।वहीं अंचल में शिकायत लेकर पहुंच रैयत उपेंद्र यादव ने कहां शिविर लगाकर सिर्फ पेपर जमा किया जाता है।उसका निष्पादन नहीं किया जाता है। आमस में चिकित्सा प्रभारी की ओर से कोई शिविर का आयोजन नहीं किया गया था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि कुछ किसान सरकार योजनाओं व फॉर्मर ID से संबंधित जानकारी लेने आए थे जिन्हें जानकारी दी गई है। लोगों ने बताया कि प्रचार प्रसार के अभाव में कई लोग अपनी समस्याएं होने के बाबजूद जनता दरबार तक नहीं पहुंच सकें। वहीं बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि सोमवार की शिविर में ग्रामीण विकाश विभाग में चार व अंचल में 43 आवेदन प्राप्त हुए हैं।जिसे निष्पादन को लेकर जरूरी कागजात लिया गया है।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
रामपुर +2 उच्च विद्यालय में भवन निर्माण को लेकर बैठक आयोजित
रामपुर +2 उच्च विद्यालय में भवन निर्माण को लेकर बैठक आयोजित आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र के रामपुर स्थित नवगढ़ +2उच्च विद्यालय में भवन निर्माण को लेकर बैठक आयोजित किया गया।बैठक में नया भवन निर्माण को लेकर भूमि चयन किया गया है। उस पर विशेष चर्चा किया गया।मुखिया अनुराग कुमार रंजन,राजेश यादव,अमूल सिंह,अमरेश यादव,अजय कुमार सिंह,पूंजी लाल गुप्ता ने बताया कि +2 उच्च विद्यालय रामपुर स्थित नवगढ़ का भवन निर्माण के लिए विद्यालय से जीरो मीटर पर ही भूमि उपलब्ध है।उसी जगह नया भवन बनाने का निर्णय लिया गया।विद्यालय के बगल में ही नया भवन निर्माण होने से बच्चों को पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी और शिक्षक को भी पढ़ाने में सहूलियत होगी। इस मौके पर मुखिया अनुराग कुमार रंजन,सरपंच कुलेश्वर राम,अजय सिंह,राजेश यादव,अमरेश यादव,विक्रम सिंह,भोला यादव,रौशन सिंह,सूरज साव,रमन कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
शेरघाटी में भगत यादव की लोकप्रियता ने बढ़ाई उम्मीदें     
शेरघाटी में भगत यादव की लोकप्रियता ने बढ़ाई उम्मीदें     

शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी भगत यादव का चुनावी प्रचार जोरों पर है। भगत यादव, जो पहले राजद से जुड़े थे, ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनके प्रचार अभियान में युवाओं और महिलाओं एवं वृद्धजनों का खासा उत्साह देखा जा रहा है ।

भगत यादव की लोकप्रियता के कारण

भगत यादव की लोकप्रियता के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई काम किए हैं, जिससे उन्हें जनता का समर्थन मिला है। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी काम किया है, जिससे उन्हें महिलाओं का खासा समर्थन मिला है।

शेरघाटी विधानसभा की स्थिति

शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,79,254 मतदाता हैं, जिसमें  जिनमें से 367 मतदान केंद्र हैं। इस चुनाव में भगत यादव का मुकाबला एनडीए के उदय कुमार सिंह, राजद के उम्मीदवार और जन सुराज पार्टी के पवन किशोर से है। भगत यादव की निर्दलीय उम्मीदवारी ने इस मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।शनिवार को आमस प्रखण्ड के रामपुर पंचायत के विभिन्न ग़ांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान भगत यादव ने कहा असली लालुवादी हम है जो राजद के उम्मीदवार मैदान में है वह दुबलिकेट है हमने जात पात और धर्म से ऊपर उठकर जनता का सेवा किया हूं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण हमें उम्मीदवार नहीं बनाकर किसी दूसरे को बनाया गया है इसलिए जनता के कहने पर हम चुनावी मैदान में है और मुझे हर तरफ जनता का आपार समर्थन मिल रहा है।


रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
भगत यादव ने शेरघाटी विधानसभा में किया जनसभा का आयोजन, लोगों से किए कई वादे गायकों ने दी अपनी प्रस्तुति,भगत यादव के समर्थन करने में की अपील।
भगत यादव ने शेरघाटी विधानसभा में किया जनसभा का आयोजन, लोगों से किए कई वादे

गायकों ने दी अपनी प्रस्तुति,भगत यादव के समर्थन करने में की अपील।

गया जिले के शेरघाटी विधानसभा के डोभी जयराम हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भगत यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोगों से वोट मांगे।इस सभा में लोगों का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर गायक ओमप्रकाश कुमार अकेला उर्फ बिल्डरबा के पापा, सोनम यादव, सिंटू यादव, अरुण छैला, पीटर बालमुआ ने भी भगत यादव के पक्ष में प्रस्तुति की। जनसभा को संबोधित करते हुए भगत यादव ने कहा कि शेरघाटी विधानसभा में जनता को हमेशा ठगने का काम किया गया है, जिससे लोग दूसरे जगह जाकर मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना विधायक रहते डोभी में कई एजेंसियां खोलवाई हैं, जिससे सैकड़ों लोग काम कर अपने जीवन यापन निर्वाहन कर रहे हैं। भगत यादव ने लोगों से वादा किया कि इस बार उनकी चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च छाप पर वोट देकर हाथों को मजबूत करिए, विधायक बनते ही इस वर्ष के अंदर शेरघाटी को जिला बनाने का काम किया जाएगा साथ ही शेरघाटी विधानसभा में उद्योग लगाए जाएंगे और शेरघाटी विधानसभा के लोगों को शेरघाटी विधानसभा में ही रोजगार देने का काम करना पहला प्राथमिकता होगी। साथ बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाने का काम किया जाएगा।



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
शेरघाटी में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन,विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया
आमस:- गया जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय के पास राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर नामांकन केंद्र पहुंचकर पर्चे दाखिल किए। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई। इस दौरान, बाराचट्टी से निर्दलीय रेखा चौधरी, शेरघाटी विधानसभा से निर्दलीय मुकेश यादव उर्फ कृष्ण यादव और भगत यादव ने नामांकन किया। लोजपा से उपेंद्र यादव, इमामगंज से राजद प्रत्याशी ऋतु प्रिया चौधरी, शेरघाटी से जनशक्ति जनता दल से लड्डन खान और राजद से प्रमोद वर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। राजद नेता प्रमोद वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस बार जनता शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी। वहीं, जनशक्ति जनता दल के नेता लड्डन खान ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव होकर रहेगा।



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
आमस प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का विशाल प्रदर्शन व आम सभा का आयोजन. बीडीओ, सीओ व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ की नारेबाजी
आमस प्रखंड परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विशाल प्रदर्शन व आम सभा का आयोजन


बीडीओ ,सीओ व अन्य विभागों में हो रही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जम कर की नारेबाजी



आमस:- आमस प्रखंड परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा विशाल प्रदर्शन व आम सभा का आयोजन किया गया। भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का गेट जाम करते हुए सीओ,बीडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचारी बंद करो,गरीबों व किसानों को शोषण करना बंद करो,भ्रष्टाचारियों का एक दवाई लताम जूतम और धुलाई की जमकर नारेबाजी किया।भाकपा नेता रामबृक्ष प्रसाद ने बताया कि आजादी के लंबी अवधि बीत जाने के बावजूद देश के मजदूर किसानों,नौजवानों की हालत बद से बदतर है।महंगाई, बेरोजगारी व अन्य समस्याएं मुंहवाए खड़ी है। अजय वर्मा ने कहा कि सरकार के द्वारा सिर्फ घोषणा के सिवा आज तक कुछ नहीं मिला।महिलाओं के साथ उत्पीड़न,शोषण,आम बात हो गई है। भाकपा नेता परवेज अहमद ने कहा सुशासन बाबू के सरकार में अफसरशाही,भ्रष्टाचारी चरम सीमा पर है,इनके सरकार में नहीं तो किसानों को सही मूल्य खाद मिल पता है और नहीं समय सिंचाई।वहीं झरी पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह ने हम सभी भाकपा नेताओं के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन व आम सभा का आयोजन किया गया है।जिसमें 1, सोनदाहा डैम सिंचाई परियोजना के अधूरा काम को पूरा किया जाए,2 भूमिहीन गरीब परिवार को भूमि पर्चा दिया जाए,3 किसानों के खेतों में खाद बीज एवं सिंचाई की गारंटी करो,4 गरीबों को उचित मजदूरी की गारंटी करो, शेरघाटी अनुमंडल को जिला घोषित करो , 6 उतर कोयल नहर का पानी जीटी रोड से दक्षिण कैनाल खोदकर सिंचाई की व्यवस्था किया जाए सहित अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर कामरेड नगीना पासवान,लालदेव मांझी,द्वारिका प्रसाद,दीपू सिंह,देवकांत खातून,तनवीर आलम,प्रमुख लड्डन खान, सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद थें।




रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव
जन सुराज नेता सीताराम यादव ने आमस के मँझौलिया गांव पहुंच शोकाकुल परिवारों से किया मुलाकात
जन सुराज नेता सीताराम यादव ने आमस के मँझौलिया गांव पहुंच शोकाकुल परिवारों से किया मुलाकात आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत मँझौलिया गांव निवासी चितरंजन चौधरी के पिता स्व सतेंद्र चौधरी व पंकज कुमार यादव के धर्मपत्नी स्व मंजू देवी को कुछ दिन पूर्व आकस्मित मौत हो गई थी।जिसका जानकारी मिलते ही संयोजक मुखिया संघ गया जी सह शेरघाटी विधानसभा से जन सुराज पार्टी के संभावित उम्मीदवार सीताराम यादव ने शनिवार को उक्त गांव पहुंच शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दुःख व्यक्त करते हुए परिवारों को सांत्वना दी व आर्थिक सहयोग दिया।इस मौके पर छोटन खां,राजेंद्र यादव,अरुण चौधरी सहित अन्य ग्रामीण जनता एवं जन सुराज के समर्थक उपस्थित थें।



रिपोर्टर:- धनंजय कुमार यादव