चैत्र नवरात्रि को लेकर समय से पूर्ण करें सभी तैयारीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर मंडल की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश* 

*बोले- देवीपाटन शक्तिपीठ में उमड़ते हैं श्रद्धालु, सुरक्षा-सुविधा, स्वच्छता पर रहे विशेष जोर* 

*सभी अधिकारी प्रतिदिन करें जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का समयसीमा के अंदर हो उचित निस्तारणः मा० मुख्यमंत्री जी*

*सुनिश्चित हो-छांगुर जैसा कोई व्यक्ति दोबारा न पनपे, ग्राम चौकीदारों को किया जाए सक्रिय, सभी जानकारी की जाए साझाः मा० सीएम*



बलरामपुर ।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को जनपद में समीक्षा बैठक की। मा० मुख्यमंत्री जी ने विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 19 मार्च से नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। चैत्र नवरात्रि मेले में देवीपाटन मंदिर शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आमगन होता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मा० मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि नवरात्र पर मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मी तैनात किए जाएं। मा० मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।

*मा० मुख्यमत्री जी का सख्त निर्देश- छांगुर जैसा व्यक्ति दोबारा न पनपे*
मा० मुख्यमंत्री जी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि हर थाना क्षेत्र में संस्थाओं के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड तैनात रहे। शोहदों, चेन स्नेचरों आदि के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों की फोटो सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर लगाई जाए। बॉर्डर एरिया पर पुलिस एवं बीएसएफ की संयुक्त निगरानी हो। नवधनाढ्यों की संपत्ति की जांच कराई जाए। मा० मुख्यमत्री जी ने प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिया कि छांगुर जैसा व्यक्ति दोबारा न पनपे। ग्राम चौकीदारों को सक्रिय किया जाए, सभी जानकारी साझा की जाए। जिला मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक नियमित हो। सभी अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाई जाए, जिससे उनमें कानून का भय हो।

*अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाई जाए सरकार की योजनाएं*
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाकर इसे मई तक पूर्ण किया जाए। यूनिवर्सिटी को रिसर्च सेंटर के तौर पर भी विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में थारू जनजाति एवं अन्य परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। थारू जनजाति क्षेत्र में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रशिक्षण कराया जाए। राजस्व वादों, पैमाइश एवं विरासत के निस्तारण में तेजी लाई जाए।

*प्राथमिकता से हो व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण*
मा० मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए नए सत्र में  पढ़ाई के लिए आवेदन करें। शीघ्र मेडिकल की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। बाढ़ से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए।  नदियों,  पहाड़ी नालों के ड्रेनेज-चैनलाइज का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं (मातृ वंदना योजना,  कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह आदि) का लाभ हर पात्र को मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधुओं की नियमित बैठकें हों और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

*प्रशासन का जनप्रतिनिधियों से हो बेहतर संवाद, प्रतिदिन सुनी जाए आमजन की समस्याएं*
मा० मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा बैठक में कहा कि गोवंश संरक्षण स्थल को और सुदृढ़ किया जाए। सभी स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हों और गोवंश की नियमित गणना हो। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विधानसभा तुलसीपुर और गैसड़ी में सीएम कंपोजिट विद्यालय दिए जाएंगे। मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, आमजन, विभिन्न संस्थाओं से प्रशासन का बेहतर संवाद हो। सभी अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई करें एवं आमजन की समस्या एवं शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

*स्कूल चलो अभियान की तैयारी में जुटें, बच्चों को मिल जाए ड्रेस, बैग, किताब*
मा० मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो रहा है। सभी बच्चों को ड्रेस, बैग, किताबें, जूते-मोजे आदि उपलब्ध करा दिया जाए और स्कूल चलो अभियान की तैयारियां से समय से पूर्ण कर ली जाएं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर व्यवस्था हो।  शिक्षा एवं स्वास्थ्य में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर हो। मरीजों को जनपद में ही बेहतर इलाज मिले, उन्हें अन्य जनपदों में न जाना पड़े।

मुख्यमंत्री  ने सभी विभागों की समीक्षा कर जानी प्रगति*
मा० मुख्यमंत्री जी को जनपद में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण सुधार के लिए प्रोजेक्ट संवर्धन, असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय भूमिधर घोषित किए जाने के अभियान, अवैध अतिक्रमण, थारू जनजाति क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर विद्युतीकरण एवं संपर्क मार्ग बनाए जाने, आगामी सीजन हेतु सहकारी समितियां पर ऑनलाइन माध्यम से उर्वरक वितरण, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के उन्नयन,  जारवा ईको टूरिज्म के विकास आदि के बारे में अवगत कराया गया। मा ०मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, सीएम युवा स्वरोजगार योजना, नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास, जल जीवन मिशन,  निर्माणाधीन परियोजनाओं, रिंग रोड का निर्माण, 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट, नगर पालिका में एसटीपी का निर्माण, सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत पेयजल पुनर्गठन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमावर्ती क्षेत्र में थारू जनजाति एवं अन्य परिवारों को योजनाओं से संतृप्त किए जाने, एनआरएलएम, ऑपरेशन कायाकल्प, गो संरक्षण,  टीकाकरण,  ईयर टैगिंग, पौधरोपण, आईजीआरएस समेत समस्त बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

बैठक में मा० विधायक बलरामपुर पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ल, मा० विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, मा० विधान परिषद सदस्य श्री साकेत मिश्र, श्री अवधेश कुमार सिंह, मा० चेयरमैन नगर पालिका बलरामपुर श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, जिलाध्यक्ष श्री रवि मिश्रा, अपर मुख्य सचिव श्री अमित कुमार घोष, कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, आयुक्त श्री शशि भूषण लाल सुशील, एडीजी श्री अशोक मुथा जैन, जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गोरक्ष मीठाधीश्वर के माता को मौ, अब्दुल्लाह सलीम द्वारा अभद्र टिप्पणी पर वि,हि, महासंघ द्वाराआक्रोश रैली।
बलरामपुर 10 मार्च मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर की माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर विश्व हिंदू महासंघ ने तुलसीपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर तिराहे से आक्रोश रैली निकाली जो नगर के नई बाजार चौक होते हुए बलरामपुर कलश चौराहे पर पहुंची रैली में विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में भागवा झंडा लेकर मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कलश चौराहा बलरामपुर चौराहा आक्रोश रैली निकालकर चौराहे पर सलीम का पुतला फूंका गया तत्पश्चात एसडीम तुलसीपुर को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें सलीम को तुरंत गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की गई जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि यदि तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो विश्व हिंदू महासंघ बृहद रूप से विरोध करेगा। कार्यक्रम  जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई उसमें रामकिशन चौधरी सुग्रीव कश्यप विजय प्रताप सोनी नंबाबू चौरसिया राधेश्याम कौशल कालीदीन जय सिंह विक्की गुप्ता अनूप यादव प्रेमनाथ मिश्रा नरेंद्र देव वर्मा वेद प्रकाश टेक घर जायसवाल रवि प्रताप वेद प्रकाश सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन,पुतला दहन 
                             
                                   
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में शहर के वीर विनय चौराहे पहुंचे,जहां नारेबाजी करते हुए बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और उनका पुतला फूंका गया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी अमर्यादित भाषा का समाज में कोई स्थान नहीं है और इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल प्रदेश के मुखिया हैं बल्कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। उनकी माता के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे समाज और प्रदेश की भावनाओं को आहत करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की अभद्र और अनर्गल टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने की हिम्मत न कर सके।सभी राजनैतिक दलों ने इस कृत्य की निन्दा नही किया
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उक्त अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,गैसड़ी के निवर्तमान विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू,पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी डीपी सिंह बैस,वरुण सिंह मोनू,डा अजय सिंह पिंकू,अवधेश तिवारी तरुण,संदीप वर्मा,प्रभात सिंह शैलेंद्र सिंह संदीप उपाध्याय,राकेश गुप्ता राकेश कश्यप अमन बंसल रजनीश पांडे आदित्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत के फाइनल  प्रवेश पर होली दिवाली संयुक्त रूप से मनाई गई।
बलरामपुर 6 मार्च विश्व कप 20-20 में भारत के सेमीफाइनल में मिली जीत तथा फाइनल में प्रवेश की खुशी में लोगों ने होली और दिवाली एक साथ मनाई भारत के जीत के साथ ही पटाखों का त्योहार देखने को मिला वहीं रात को लोग  सड़कों पर निकले और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए गुलाल भी लगाया लोगों ने भारत की जीत को एक सशक्त टीम की जीत बताया लोगों ने आशा व्यक्त की कि विश्व कप में भारत सुनहरा कप विजेता बनेगा। कुछ विशिष्ट खिलाड़ियों ने कहा कि फाइनल में प्रवेश और विश्व कप लाने की खुशी तो पूरे भारत में है लेकिन इसकी चर्चा पूरे विश्व में है जो भारत टीम की एकता की चर्चा हो रही है।
होली और रमजान को देखते हुए सफाई की मांग
तुलसीपुर बलरामपुर 2 मार्च जहां एक और सरकार सफाई और स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण का ध्यान दे रही है वही आदर्श पंचायत तुलसीपुर नगर में सफाई की व्यवस्था बदहाल है अतिक्रमण के नाम पर तोड़े गए नालियों के ऊपर से छज्जे जिनका मालबा अभी तक नालियों में जमा है जिससे पानी का बहाव  नहीं हो पा रहा है  जिससे निचले जगहों पर पानी भर जाता है तथा दो महीना से जमा बदबूदार पानी और गंदगी से गर्मी के पूर्व मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने  होली और रमजान को देखते हुए तत्काल सफाई की मांग स्थानीय प्रशासन से की है जिससे आगामी बीमारियों से बचा जा सके।
आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया

बलरामपुर- तुलसीपुर । विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित विविध विषयों पर आधारित आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा सराहा गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु देवीपाटन मंदिर महंत मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की।

*विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित आकर्षक मॉडल*

प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रदूषण नियंत्रण, डिजिटल सुरक्षा, कृषि नवाचार सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली भी विस्तार से समझाई, जिससे उनकी विषय पर पकड़ और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

अतिथियों ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। विद्यालय द्वारा बताया गया कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर आज़ाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
                                   
                                      
बलरामपुर।स्थानीय आज़ाद पार्क में क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा द्वारा प्रातः स्मरणीय अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ तथा मोर्चा के संयोजक/अध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्रा द्वारा क्रांतिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रनायक को नमन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मोर्चा के संयोजक डॉ.राकेश चंद्रा ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1931 में देश के गद्दारों द्वारा अंग्रेजों से मुखबिरी किए जाने के कारण अल्फ्रेड पार्क (वर्तमान आज़ाद पार्क) में चंद्रशेखर आज़ाद को घेर लिया गया था। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कई अंग्रेज सिपाहियों का मुकाबला किया और अंततः अपनी अंतिम गोली स्वयं को मारकर मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। डॉ.चंद्रा ने कहा कि जिस प्रकार उस समय राष्ट्रविरोधी शक्तियाँ सक्रिय थीं, उसी प्रकार आज भी देश विरोधी ताकतें समाज में सक्रिय हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान परिवेश में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के संपूर्ण जीवन संघर्ष और त्याग को पढ़ना और आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही राष्ट्रहित में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस,मोर्चा के कमलेश त्रिपाठी,जितेंद्र कुमार,सतीश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव,डॉ.अफजाल अहमद खान,शिवम्,जय प्रकाश हिन्दू, सजीव श्रीवास्तव,संजय कश्यप,लक्ष्मण जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ग्राम सभा हरहटा की बदहाल नाली – आखिर जिम्मेदार कौन?
बलरामपुर । ग्राम सभा हरहटा, थाना गौरा चौराहा, तहसील तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर में नाली की स्थिति अत्यंत दयनीय है। नाली पूरी तरह जाम है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। चारों तरफ कीचड़ और गंदगी फैली हुई है।सबसे गंभीर बात यह है कि इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए गुजरते हैं। गंदगी, जलभराव और बदबू के बीच बच्चों को निकलना पड़ रहा है। इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
क्या यही स्वच्छता अभियान है?
क्या गांव की जनता और बच्चों की सुरक्षा किसी की जिम्मेदारी नहीं है?
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि:
तत्काल नाली की सफाई कराई जाए
जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए
मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए
हरहटा की जनता अब चुप नहीं रहेगी।
बच्चों के भविष्य और गांव की स्वच्छता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बलरामपुर में नवनिर्मित मछली मंडी का शुभारंभ,नगर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने की पहल
               
                                                        
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र को  स्वच्छ,सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बलरामपुर ब्लॉक के सामने नवनिर्मित मछली मंडी का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने फीता काटकर मंडी का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में मांस-मछली विक्रेताओं को अब तक अलग-अलग स्थानों पर दुकानें लगानी पड़ती थीं,जिससे गंदगी और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती थी। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सभी मछली विक्रेताओं के लिए एक ही स्थान पर व्यवस्थित रूप से जगह निर्धारित की गई है,ताकि व्यापार सुचारु रूप से संचालित हो और आम जनता को भी स्वच्छ वातावरण मिल सके।
उन्होंने सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे निर्धारित स्थल पर ही अपने प्रतिष्ठान लगाएं और स्वच्छता के नियमों का पालन करें। नगर पालिका द्वारा मंडी परिसर में साफ-सफाई,जल निकासी और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई है,जिससे गंदगी न फैले और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगर को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी बाजारों को सुव्यवस्थित करने और नागरिक सुविधाओं में वृद्धि के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव,नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्या,कर निरीक्षक राजेश कुमार,सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय,अधिवक्ता अनिल सिंह मामा,अध्यक्ष राम प्यारे कश्यप,सहायक निदेशक मत्स्य दीपांशु,वरिष्ठ निरीक्षक मत्स्य रमन चौधरी,सभासद सुभाष पाठक,राघवेंद्र कान्त सिंह मंटू,विनोद गिरी,अक्षय शुक्ल,सुशील साहू,आनंद किशोर,मनोज यादव,मनीष तिवारी,राजेश कुमार कश्यप,संदीप मिश्रा,मनोज साहू,शुभम चौधरी,सिद्धार्थ साहू,राजू कश्यप,राधे श्याम,बेकारू,संतोष कश्यप,पूरन कश्यप, फरीद,आफताब अहमद,चन्दन,धर्मेंद्र सहित अधिकारी,कर्मचारी,स्थानीय जनप्रतिनिधि,व्यापारी एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंडी के शुभारंभ से मछली व्यापारियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की।
रेलवे स्टेशन तुलसीपुर में पार्किंग के नाम पर मनमानी पर विरोध
     तुलसीपुर-बलरामपुर- 25फरवरी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर की जा रही मनमाने वसूली व यात्रियों के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मण्डल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ को ई मेल द्वारा पत्र भेजकर जांच और कार्यवाही की मांग की है।
   पत्र में स्टेशन पर यात्रियों को उनके परिजनों द्वारा पिक अप और ड्राप करने पर भी पार्किंग ठेकेदार द्वारा जबरिया वसूली व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और बाइक से आरक्षण कराने वालों से भी विवाद किया जाता है।स्थानीय स्टेशन पर मनमाने तरीके को लेकर पूरे दिन विवाद होता रहता है जिसके कारण  यात्रियों में रोष है।व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि,महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,राधेश्याम चौरसिया,सरदार बबलू सिंह,रिज़वान बबलू,मुजीब अल्वी,शिव कुमार,राम गोपाल,विक्की गुप्ता ने मनमानीपूर्ण कार्य से निजात दिलाने की मांग की है।