यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला, CM योगी ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ/गाजियाबाद। योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
कार्यालय में घुसकर किया हमला
घटना शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की है। अल्वी नगर निवासी सलीम वास्तिक पर अली गार्डन कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावर दफ्तर में घुसे और चाकुओं से उनके गले व पेट पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सलीम को तत्काल दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
- पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
मामले में सलीम के बेटे उस्मान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में एआईएमआईएम से जुड़े नेता अजगर सहित अशरफ, शाहरुख, सोनू और भाटी बिल्डर शामिल बताए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में चार ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं और दबिश लगातार जारी है।
- हर एंगल से जांच, बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस हमले के पीछे संभावित रंजिश, वैचारिक मतभेद या अन्य कारणों की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस कार्रवाई और तेज कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने दोहराया है कि कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की हिंसा या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
2 hours and 4 min ago

- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k