किराए के भवनों से आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्यालयों में होगा स्थानांतरण, दिए गए निर्दे
जिले में किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण विभिन्न विद्यालयों में करने के संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालय परिसरों में स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों के अतिरिक्त एवं उपलब्ध कमरों में आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, जिन विद्यालयों में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध हैं, उनकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने सभी प्राचार्यों को अवगत कराया कि विद्यालयों की आवश्यकताओं के आकलन हेतु एक गूगल फॉर्म साझा किया जाएगा। इस फॉर्म में विद्यालयों की आधारभूत संरचना, किचेन शेड, मरम्मत कार्य, बेंच-डेस्क, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, नई भवन निर्माण आदि से संबंधित आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी होंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त जानकारी का वरीय पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन उपरांत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में समुचित पहल की जाएगी।
बैठक में उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आकाश कुमार, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, कई प्राचार्य सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

जिले में किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थानांतरण विभिन्न विद्यालयों में करने के संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
जिला प्रशासन, हजारीबाग के संज्ञान में आया है कि उपायुक्त, हजारीबाग के फोटो का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर एक फर्जी (फेक) आईडी बनाई गई है। यह आईडी पूर्णतः अवैध एवं भ्रामक है तथा इसका जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। अतः सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि उक्त फर्जी फेसबुक आईडी से किसी प्रकार की बातचीत, लेन-देन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को हजारीबाग की सड़कों पर चुनावी तापमान बढ़ा रहा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नगर क्षेत्र में तूफानी दौरा कर भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी श्री सुदेश कुमार (चंद्रवंशी) के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन की अपील की। सांसद मनीष जायसवाल ने वार्ड संख्या 10 के देवांगना चौक, हेठ टोला, घासी मोहल्ला, कोर्रा चौक, लाखे और लाखे बगीचा सहित वार्ड संख्या 6 स्थित मटवारी चौक का सघन भ्रमण किया और जनता से सीधा संवाद करते हुए आगामी चुनाव में बैलेट पेपर के क्रम संख्या 07 पर 'बक्सा छाप' पर मुहर लगाकर सुदेश कुमार को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जेनरल आब्जर्वर श्री रविराज शर्मा द्वारा निर्वाचन कार्यों की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामग्री कोषांग तथा मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयारियों का विस्तृत अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रामनवमी पर्व 2026 की प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर आज 19 फरवरी को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
हजारीबाग: कोर्रा थाना परिसर में आज सुबह 11:00 बजे होली एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हजारीबाग- जिलें के सरहुल मैदान स्थित धुमकुड़िया भवन में झारखंड अगरिया असुर आदिम जनजाति विकास समिति का 26वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा और एकजुटता के साथ मनाया गया। राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 500 समाजबंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। पूरे परिसर में पारंपरिक परिधान, सांस्कृतिक झलक और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां देव प्रिया , महेंद्र बेक उपस्थित रहीं। वहीं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल हुए। मंच पर पहुंचते ही उनका पारंपरिक अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विक्की कुमार धान ने मुन्ना सिंह का संदेश समाज के बीच साझा करते हुए कहा कि अगरिया असुर आदिम जनजाति की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान को संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने शिक्षा को समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव बताते हुए युवाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो विकास की नई दिशा और नई पहचान स्थापित होती है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अगरिया ने संगठन की 26 वर्षों की संघर्षपूर्ण यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। सचिव मुकेश कुमार अगरिया एवं कोषाध्यक्ष बिनोद अगरिया ने संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामगढ़ - झारखंड नगर निकाय चुनाव- 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं, जहाँ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग नगर निगम और रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रिया कुमारी (करमाली) के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान और तूफानी चुनावी दौरा किया।
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड सभागार में 18 फरवरी को केरेडारी प्रखंड के 88 और टंडवा प्रखंड के 20 मतदान केंद्र के बूथ लेवल ऑफिसर को सभी मतदाताओं के घरों का नोशनल हाउस नंबर देने, मतदाताओं का मैपिंग, ब्लैक और व्हाइट फोटो/ब्लर्ड फोटो वाले मतदाताओं का रंगीन फोटो प्राप्त कर प्रपत्र 8 ऑनलाइन करने सहित प्री एस आई आर से संबंधित कार्यों की अद्यतन जानकारी ली गई और प्रशिक्षण दिया गया! इस दौरान सभी बी एल ओ और बी एल ओ पर्यवेक्षक को बी एल ओ किट, बैग, बी एल ओ पंजी का वितरण किया गया! परीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने उपस्थिति बी एल ओ और पर्यवेक्षक को निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता देते हुए ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया।
2 hours and 21 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k