अहरौला में 22 फरवरी को होगी समरसता रैली, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डॉ. अरविंद राजभर
अहरौला। महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर 22 फरवरी को आयोजित होने वाली समरसता रैली को लेकर अहरौला की सियासत गरमा गई है। एक ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में भव्य सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन प्रस्तावित है, तो वहीं दूसरी ओर इसी दिन अन्य कार्यक्रमों की भी घोषणा से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सुभासपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर आज बुधवार को तैयारियों का निरीक्षण करने अहरौला के जनता इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेलीपैड, भीड़ प्रबंधन तथा लगभग एक लाख लोगों की संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डॉ. अरविंद राजभर ने बताया कि यह समरसता रैली सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर निरंतर कार्यक्रम आयोजित करती रही है। आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में आज उनका 2 अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम था पहले कार्यक्रम माहुल में जन चौपाल और दूसरा कार्यक्रम समाजसेवी मिथिलेश सिंह उर्फ पिंटू के आवास पर समरसता रैली को और अधिक सफल बनाने की चर्चा को करने के लिए पहुंचे । इस दौरान शक्ति सिंह , बलवंत सिंह , सुरेंद्र चौबे , आलोक सिंह सतेंद्र सिंह , संतोष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का पांचवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया अहरौला
अहरौला । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का पांचवां स्थापना दिवस 08 फरवरी 2026 को जिला संयोजक ज़किया परवीन के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला संयोजक ज़किया परवीन ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व संगठन की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य ने जिस उद्देश्य के साथ महिला शिक्षक संघ की नींव रखी थी, आज वह एक मजबूत और व्यापक स्वरूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि यह संगठन शिक्षिकाओं के संघर्ष, समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य के कुशल नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ ने यह सिद्ध किया है कि जब महिलाएं संगठित होती हैं तो बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। स्थापना दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि संगठन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षिकाओं को सशक्त बनाया जाएगा और उनके अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रज्ञा राय (मंडल अध्यक्ष), ज़किया परवीन (जिला संयोजक), रीना सिंह (जिला सह-संयोजक), वंदना राय, निधि राय, प्रीति गुप्ता, कामुदी सुमी, रेखा चौरसिया सहित महिला शिक्षक संघ की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। अंत में स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गुमशुदा अर्जुन की तलाश में परेशान परिजन, पुलिस जुटी खोजबीन में
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर पुर ग्राम निवासी अर्जुन (उम्र लगभग 65 वर्ष) बीते कई दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार अर्जुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अर्जुन 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। अर्जुन की पहचान भेसभुसा के अनुसार लंबे कद और गोरे रंग के व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने अहरौला थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अर्जुन की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को अर्जुन के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी थाना या परिजनों को सूचित करें। या थाना अहरौला के सीयूजी नंबर 9454402903 पर इसकी सूचना दे ताकि हम लोग अपने परिवार से मिल सके ।
वाहन चालक कल्याण समिति, सम्पूर्ण भारत द्वारा सम्मान समारोह एवं जनसभा का आयोजन कल
अहरौला । अहरौला से सुमित उपाध्याय। वाहन चालक कल्याण समिति, संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचंद यादव और राष्ट्रीय प्रबंधक अरविंद यादव के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, ड्राइवर के हितों एवं जनसेवा से जुड़ी बातों पर चर्चा होगी और समान्नित भी किया जायेगा । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ड्राइवर भाईयो के हितों की बात करना समाज में उनके सम्मान की बात होगी ताकि ड्राइवर का भी हित हो सके । समारोह में मुख्य रूप से सुरेशचंद यादव , राधेरमन सिंह, अरविंद यादव सहित विभिन्न जिलों से आए समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होगे ।
वाहन चालक कल्याण समिति, सम्पूर्ण भारत द्वारा सम्मान समारोह एवं जनसभा का आयोजन कल
अहरौला । अहरौला से सुमित उपाध्याय। वाहन चालक कल्याण समिति, संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचंद यादव और राष्ट्रीय प्रबंधक अरविंद यादव के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, ड्राइवर के हितों एवं जनसेवा से जुड़ी बातों पर चर्चा होगी और समान्नित भी किया जायेगा । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ड्राइवर भाईयो के हितों की बात करना समाज में उनके सम्मान की बात होगी ताकि ड्राइवर का भी हित हो सके । समारोह में मुख्य रूप से सुरेशचंद यादव , राधेरमन सिंह, अरविंद यादव सहित विभिन्न जिलों से आए समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होगे ।
अज्ञात परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर पूरा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिथिलेश सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह के रूप में हुई है। उनका शव लेदौरा गांव स्थित मौनी बाबा के कुटिया से करीब 500 मीटर पश्चिम की तरफ पड़ा मिला। प्रातःकाल जब ग्रामीण शौच आदि के लिए उधर गए तो उन्होंने मिथिलेश सिंह को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। परिजनों को पहले विश्वास नहीं हुआ, क्योंकि मिथिलेश बनारस में रहकर काम करता था। सूचना मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई दुर्गेश सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां मिथिलेश का शव देख उनके होश उड़ गए। मृतक के बड़े भाई दुर्गेश सिंह ने बताया कि मिथिलेश पिछले करीब 15 दिनों से बनारस में काम कर रहा था। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वह गांव कब आया और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने साफ तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की शाम मिथिलेश को कुछ लोगों के साथ एक दुकान पर देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। सूचना मिलते ही अहरौला थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकार बुढ़नपुर अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। क्षेत्राधिकार बुढ़नपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर कुछ ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। शरीर पर कही भी चोट के निशान नही दिखाई दिए है हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। मृतक मिथिलेश सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अविवाहित थे। वह रोजी-रोटी के लिए पिछले 5–6 वर्षों से बनारस में POP का काम कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि 15 दिन पहले वह बनारस काम पर गए थे, लेकिन इस बीच क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। मृतक के भाई दुर्गेश सिंह ने कहा की ये हत्या है और शव को फॉरेंसिक टीम आ जाने के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा । पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर सहमति बनाई। थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा कहा की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि मामला हत्या का पाया जाता है तो आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
चौपाल में सुभासपा नेता ने क्षेत्र पंचायत के कार्यो पर उठाये सवाल,
अहरौला । (आजमगढ़)सुभास नेता यशवंत चौबे व पार्टी के युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के करनपुर, अहरौला सहित कई गांवों में जनचौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुना। सुभासपा नेता यशवंत चौबे ने जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गांव में जनचौपाल लगाया जा रहा। जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए प्रेरित और जागरूक करना।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समय सीमा के अनुसार एक दिन और बचा है एसआईआर फॉर्म को भरकर संबंधित बीएलओं के यहां जमा कर दें। उन्होंने चौपाल में आगे कहा कि मुख्यमंत्री व पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फरमान है कि ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसलिए गांव में जाकर ऐसे लोगों की पार्टी के निर्देश पर सूची भी तैयार की जा रही है जिससे योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके। आवास, शौचालय, पेंशन, वृद्धा पेंशन के लिए पात्र व्यक्तियों की सूची को पार्टी नेतृत्व को भेजी जाएगी।यशवंत चौबे ने अहरौला क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत के कार्यों में विकास के नाम पर सिर्फ धन का बंदर बांट किया गया है कई जगह लगाए गए आरोप्लांट लगने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गए हैं ऐसे ही अन्य विकास कार्य है जो होने के बाद से ही निष्प्रयोज्य है। जिसे आने वाले समय में मजबूती के साथ जनता के सामने लाएंगे। गांव में चौपाल के माध्यम से और खुद भ्रमण कर विकास कार्यों की भी सूची बनाई जा रही है । इस मौके पर सुनील चौबे, प्रतीक चौबे, मयंक गौड, उत्तम कुमार, रामनारायण सिंह,मोनू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।।
बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रघुवंश ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
अहरौला। आज बाल दिवस के अवसर पर रघुवंश ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने फीता काटकर बाल दिवस मेले का शुभारंभ किया। मेले की शुरुआत होते ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी-अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने लगाए स्टॉल, खेले रोचक खेल बाल दिवस मेले में बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजन, पकवान और हस्तकला की सामग्री के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही कैंडल गेम, कॉइन टॉस और कई तरह के रोचक खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे। बच्चों ने कहा कि वे इस मेले में खूब आनंद ले रहे हैं और इसके आयोजन के लिए उन्होंने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक व प्रतियोगी कार्यक्रमों ने बढ़ाई शोभा विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं। बच्चों ने मंच पर नृत्य, गीत, कविता और अन्य कलाओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू के जीवन, विचारों और शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया। अभिभावकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बाल संरक्षण, शिक्षा के महत्व और बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधक राहुल सिंह ने कहा कि बाल दिवस हर बच्चे के अधिकार, उनके सपनों और समग्र विकास को समर्पित दिन है। विद्यालय परिसर गूंजा बच्चों की हंसी से बच्चों ने पूरे दिन मनोरंजन, खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और खुशियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अंशिका शर्मा, हवलदार यादव, अन्विता सिंह, जयराम पांडे, अजीत यादव, रोहित प्रजापति सहित सभी शिक्षक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रघुवंश ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रघुवंश ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा । अहरौला। आज बाल दिवस के अवसर पर रघुवंश ज्ञानोदय जूनियर हाईस्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह उर्फ पिंकू सिंह ने फीता काटकर बाल दिवस मेले का शुभारंभ किया। मेले की शुरुआत होते ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी-अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने लगाए स्टॉल, खेले रोचक खेल बाल दिवस मेले में बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजन, पकवान और हस्तकला की सामग्री के स्टॉल लगाए। इसके साथ ही कैंडल गेम, कॉइन टॉस और कई तरह के रोचक खेलों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे। बच्चों ने कहा कि वे इस मेले में खूब आनंद ले रहे हैं और इसके आयोजन के लिए उन्होंने अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक व प्रतियोगी कार्यक्रमों ने बढ़ाई शोभा विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं। बच्चों ने मंच पर नृत्य, गीत, कविता और अन्य कलाओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, विचारों और शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया। अभिभावकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बाल संरक्षण, शिक्षा के महत्व और बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधक राहुल सिंह ने कहा कि बाल दिवस हर बच्चे के अधिकार, उनके सपनों और समग्र विकास को समर्पित दिन है। विद्यालय परिसर गूंजा बच्चों की हंसी से बच्चों ने पूरे दिन मनोरंजन, खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और खुशियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अंशिका शर्मा, हवलदार यादव, अन्विता सिंह, जयराम पांडे, अजीत यादव, रोहित प्रजापति सहित सभी शिक्षक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
अहरौला ब्लाक के प्रधानाध्यापको के साथ बीएसए राजीव पाठक ने किया बैठक। अहरौला
अहरौला विकास खंड के हाल मे प्रधानाध्यापको की बैठक मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने प्रतिभाग किया। बीएसए राजीव पाठक की अध्यक्षता में बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा की प्रेरणा डीबीटी ऐप को सभी शिक्षकों को डाउनलोड के प्रयास पर जोर देना चाहिए ताकि शासन की मंशानुरूप बच्चों के अभिभावको के खाते में ड्रेस,बैग व स्वेटर इत्यादि के राशि को सीधे भेजा जा सके। बच्चों के शैक्षिक और व्यावहारिक गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयासों पर भी जोर देने की बात सभी प्रधानाध्यापको से कहा गया। इसके अतरिक्त शिक्षको को निपुण लक्ष्य की सम्प्रति के लिए शिक्षको को प्रयास कर इस मुहिम को सफल बनाने की भी बात कही गई जिससे आने वाले पीढ़ी मजबूत हो सके, क्योंकि शिक्षक ही समाज का आईना होता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने कहा की हर विद्यालय मे शिक्षक डैशबोर्ड होना चाहिए और साफ सफाई पे भी विशेष ध्यान दिया जाए । इससे पहले आज तक इस तरह की बैठक किसी भी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नहीं लिया था । बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक के जिले में आने बाद लगातार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का सुधार देखा जा रहा है और राजीव पाठक ने द्वारा लगातार पूरे जिले में बैठक की जा रही है और विद्यालय की गुणवत्ता को जांचा परखा जा रहा है कमियां मिलने पर कार्यवाही भी की जा रही है राजीव पाठक के कहा की शिक्षा के प्रति लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अहरौला संतोष कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अहरौला ( दिल्ली संबंध )शोभनाथ ,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अहरौला सूबेदार यादव , संजय पांडे , उमाकांत दुबे, राधेश्याम , राजेंद्र , कमलेश यादव , आदि प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।