महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सुल्तानपुर पहुंची,60 फीट ऊंचा त्रिशूल अयोध्या में होगा स्थापित*
सुल्तानपुर,महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा सोमवार को सुल्तानपुर पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को संगठित करना और हिंदू एकता का संदेश देना है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 2 फरवरी को शुरू हुई यह यात्रा 10 फरवरी को अयोध्या स्थित श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचा और 800 किलोग्राम वजनी विशाल स्टील का त्रिशूल है। यह त्रिशूल पूरी तरह से स्टील धातु से निर्मित भारत का पहला ऐसा विशाल प्रतीक बताया जा रहा है,जिसे अयोध्या में स्थापित किया जाएगा। सुल्तानपुर पहुंचने पर स्थानीय हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान 'जय श्री राम' के उद्घोष गूंजते रहे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित योगी विघ्नेश्वर नाथ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह यात्रा सनातनियों को एकजुट करने के लिए निकाली गई है। अमित योगी ने त्रिशूल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह 60 फीट ऊंचा और 11 फीट चौड़ा भव्य प्रतीक है, जो "बाबा की मर्जी से बना" है। यात्रा का व्यापक उद्देश्य समाज में आत्मबल, संबल और धर्म की रक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। सुल्तानपुर में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीना जायसवाल और अन्य गणमान्य नागरिक भी यात्रा के स्वागत में उपस्थित रहे। यह यात्रा का सातवां दिन था, जो 10 फरवरी को अयोध्या में संपन्न होगी। अमित योगी का मानना है कि प्रत्येक सनातनी के घर में 'शास्त्र' के साथ-साथ 'शस्त्र' का प्रतीक भी होना चाहिए ताकि समाज और परिवार की रक्षा हो सके।
मनरेगा के पुराने स्वरूप की बहाली की मांग व जन जागरण करने के लिए शुक्रवार को जनपद में होगी 20 किलोमीटर पदयात्रा* : अभिषेक सिंह राणा*
कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, मतदाता सूची व मनरेगा पर सरकार को घेरा*
सुल्तानपुर,रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों व विधानसभा/ब्लॉक प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु एसआईआर (SIR) के माध्यम से मतदाता सूची में कथित रूप से की जा रही छेड़छाड़, मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने का मुद्दा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करना, आगामी आंदोलनों एवं राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करना तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना रहा। बैठक के दौरान संगठनात्मक स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ लोकतंत्र की जड़ों पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार सत्ता के दुरुपयोग के बल पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत निकाली जा रही जन-जागरण पदयात्रा गरीबों, ग्रामीणों मजदूरों और किसानों के अधिकारों की आवाज है, जिसके माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा। यह पदयात्रा केवल रोजगार की मांग नहीं, बल्कि सम्मान, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों एवं बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है, क्योंकि संगठन में पद सम्मान के साथ साथ जिम्मेदारी भी होती है। बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जनपद सुल्तानपुर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 किलोमीटर की जन-जागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी, मजदूरी भुगतान में देरी और मनरेगा के तहत काम के अवसर घटाए जाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 6-6 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित की गई। यह पदयात्रा 13 फरवरी को सदर (जयसिंहपुर), कादीपुर एवं सुल्तानपुर विधानसभा में तथा 14 फरवरी को इसौली एवं लंभुआ विधानसभा में निकाली जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि मनरेगा और गरीबों के अधिकारों पर हो रहे हमले नहीं रुके तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जिला कमेटी के प्रवक्ता सियाराम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों के जरिए आम जनता की आवाज दबाने और उनके संवैधानिक अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन और प्रशासनिक स्तर तक संघर्ष करेगी। जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय गुड्डू व निकलेश सरोज ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और बूथ स्तर पर मजबूती पर विशेष जोर दिया गया तथा कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर निर्णायक संघर्ष छेड़ेगी। बैठक के अंत में संगठनात्मक एकता, अनुशासन, बूथ स्तर पर मजबूती तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अपरबल सिंह,आवेश अहमद, ममनून आलम, विजय पाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, अरुण त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, विभु पांडे, नंदलाल मोर्य, चंद्रभान सिंह, देवेंद्र पांडे, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह जनेश्वर उपाध्याय राजदेव पाल मनीष तिवारी इंद्रकेश शर्मा आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
अखिल विश्व गायत्री परिवार का महा श्रमदान पहुंचे सभी बिजेथुआ धाम*
सुल्तानपुर,विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार 8 फ़रवरी को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सुल्तानपुर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बिजेथुआ धाम में महा स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। गोमती मित्र मंडल समिति का विशेष सहयोग रहा व जनपद के विशिष्ट जन भी शामिल हुए,इस वर्ष यह कार्यक्रम अखंड दीपक व वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत होने वाले सेवा कार्यक्रमों को समर्पित किया गया है,कार्यक्रम संयोजक डा.सुधाकर सिंह ने बताया कि हर वर्ष इस तरीके के महा श्रमदान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को जनपद के पौराणिक धामों से जोड़ना,स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व अपनी संस्कृति को मजबूत करना है। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने उपस्थित सभी लोगों से निवेदन किया की सभी अपने प्रयास से जनपद के पौराणिक धामों पर स्वच्छता श्रमदान का आयोजन करें व हर रविवार सीताकुण्ड धाम पर होने वाले साप्ताहिक श्रमदान में भी जरूर शामिल हों,स्वच्छता कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से शुरू होकर अपराह्न 12:00 बजे समाप्त किया गया, कार्यक्रम में डा.सुधाकर सिंह,रुद्र प्रताप सिंह मदन,सरदार बलदेव सिंह,डा.सुभाष,डा. पवन सिंह, डा. एस. के.गोयल,अरविंद सिंह राजा (अधि.),मुन्ना सिंह,राजेंद्र शर्मा,अजीत शर्मा,अंजनी जायसवाल,राकेश सिंह,हनुमान सिंह आदि उपस्थित रहे।
दो विद्यार्थियों ने जेआरएफ एवं दो नेट हेतु क्वालीफाई*
सुल्तानपुर/अमेठी,रणवीर रणंजय पी जी कॉलेज, एम. कॉम के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया। कॉमर्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रणविजय सिंह के निर्देशन और निरंतर मार्गदर्शन में रिचिता पाण्डेय और सुरभि सिंह ने JRF औऱ प्रियाम्बिका सिंह, दिग्विजय सिंह ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण किया। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर कॉलेज प्राचार्य और महाविद्यालय के शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
आयोजित 2026 अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता चंडीगढ़ पंजाब में डॉ.अब्दुल हमीद प्रतिभाग करेंगे*
सुल्तानपुर सिविल लाइन निवासी जिला ओलंपिक संघ के प्रवक्ता अब्दुल हमीद का चयन खेल निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज कबड्डी टीम में किया गया है। उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज कबड्डी टीम टीम मैनेजर सुनील कुमार और टीम कोच रवि राठी के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंच चुकी है। यह प्रतियोगिता कबड्डी स्पोर्ट कंपलेक्स सेक्टर 42 चंडीगढ़ पंजाब में दिनांक 9 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 26 तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के सभी प्रदेश प्रतिभाग कर रहे हैं। डॉक्टर अब्दुल हमीद इसके पूर्व चंद्रशेखर नायर स्टेडियम त्रिवेंद्रम केरल मे 2013 में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता, 2014 में सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जयपुर राजस्थान अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता, 2017 में तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता और 2024 में त्यागराज स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। डॉक्टर अब्दुल हमीद वर्तमान समय में राजकीय इंटर कॉलेज टीकर माफीअमेठी में प्रवक्ता तर्कशास्त्र के पद पर कार्यरत हैं। कबड्डी और वॉलीबॉल के खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक अच्छे शिक्षक और सामाजिक सद्भावना के प्रतीक माने जाते हैं। राष्ट्रीय उद्घोषक के रूप में सामाजिक खेलकूद एवं शासकीय मंचों के कार्यक्रम का सफल संचालन भी करते हैं। गोमती मित्र मंडल और जिला सुरक्षा संगठन के सदस्य के रूप में सामाजिक सद्भावना के कार्य में भी आपका सराहनीय योगदान रहा है। डॉक्टर अब्दुल हमीद के उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम में चयन पर पूर्व खेल मंत्री और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओ पी सिंह पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं सचिव ओलंपिक संघ पंकज दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह, जिला कीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, खेल शिक्षक राजेश कन्नौजिया, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सरिता सिंह विभिन्न खेल संघ के सचिव मोहम्मद सईद,राम लखन यादव एम एस बेग, रामकुमार मिश्र सर्वेश सिंह, नवनीत वीर कुमार, हैंडबॉल कोच प्रवीण मिश्रा, वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रदीप यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
कड़ी मेहनत,निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम:जतिन प्रकाश
सुलतानपुर,लम्भुआ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जतिन प्रकाश श्रीवास्तव ने इतिहास विषय में पहले प्रयास में ही जेआरएफ क्वालिफाई कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है । जतिन ने कुल 300 अंकों में 208 अंक प्राप्त कर 99.397% हासिल किया है। जो एक असाधारण उपलब्धि है। इस परीक्षा के माध्यम से जतिन को जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए योग्य घोषित किया गया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा उत्तीर्ण करना शोध और अकादमिक करियर में एक बड़ी उपलब्धि है। जतिन प्रकाश ने बताया कि कड़ी मेहनत निरंतर अभ्यास और सही मार्ग दर्शन का परिणाम है। जतिन प्रकाश की प्राथमिक शिक्षा लम्भुआ,बीएचएस इलाहाबाद (प्रयागराज ) से उच्च प्राथमिक,मैट्रिक व इण्टर मीडिएट की परीक्षा लखनऊ के सीएमएस से प्राप्त की। स्नातक बीटेक सिविल से परास्नातक इतिहास से हासिल की है। जतिन प्रकाश नगर पंचायत लम्भुआ के रामनगर के निवासी रहे स्व.ओम प्रकाश श्रीवास्तव के सुपुत्र है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन,गुरुजन व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।
डॅा.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के समर्थन में आया गनपत सहाय कालेज का शिक्षक संघ*
डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बी.एस.सी.कृषि एवं एल.एल.बी. परीक्षाओं के दौरान अम्बेडकर नगर स्थित बी.एन.के.बी.पी.जी.कॉलेज में उप जिलाधिकारी द्वारा की गई कथित अभद्रता की गनपत सहाय पी.जी. कालेज, सुलतानपुर की शिक्षक संघ इकाई कड़े शब्दों में निंदा करता है। शिक्षक संघ इकाई ने इस पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (AUCTA) द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बृजेन्द्र सिंह को सौंपे गए मांग पत्र का पूर्ण समर्थन करता है। शिक्षक संघ का कहना है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील एवं गरिमामय कार्य के दौरान शिक्षकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल निंदनीय है,बल्कि शैक्षणिक वातावरण को भी प्रभावित करने वाला है। गनपत सहाय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॅा.अंग्रेज सिंह तथा शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष प्रो.शक्ति सिंह, मंत्री प्रो.मनोज कुमार मिश्र,कोषाध्यक्ष डा.शाहनवाज आलम सहित डा.भोलानाथ,प्रो.मो.शाहिद, प्रो.जयशनाथ मिश्र,प्रो.राजीव श्रीवास्तव, प्रो.नीलम तिवारी,प्रो.गीता त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकों ने एक स्वर में मांग की है कि अम्बेडकर नगर के एस.डी.एम.द्वारा बी.एन.के.बी.महाविद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई,तो गनपत सहाय महाविद्यालय की शिक्षक संघ इकाई AUCTA के नेतृत्व में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। शिक्षक एकता जिंदाबाद।
140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है यह बजट-राजभर।
2047 तक विकसित भारत के सपने को मजबूत करने वाला बजट-राजभर।

अखिलेश का 2027 जीतना मुश्किल, लाखों यादव बीजेपी व मुसलमान ओवैसी के साथ-राजभर।

युवा व महिलाएं भारत का बनेंगी ग्रोथ इंजन-ओमप्रकाश राजभर।

पंचायत चुनाव होंगे समय पर भ्रम किया दूर-ओम प्रकाश राजभर।

भाजपा ने केन्द्रीय बजट पर आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस। सुलतानपुर,केन्द्रीय बजट 2026 -2027 देश के 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है।इस बजट से मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को गति मिलेगी।यह 2047 तक विकसित और समृद्धिशाली भारत बनाने का बजट हैं।यह बातें पंचायती राज व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा बजट में गरीब, शोषित,वंचित,युवा,महिला,किसान,सभी का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य,खेती-किसानी,डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर व मेन्यूफेक्चरिंग सेक्टर पर भरपूर फोकस किया गया है। केन्द्र सरकार के आम बजट से प्रदेश में विकास कार्य और तेज होंगे।यूपी को मिले दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी।हर जिले में बेटियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।लघु व मध्यम उद्योग को चैंपियन बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सरकार ने शिक्षा पर सलाना 11 व स्वास्थ्य पर 8 प्रतिशत की दर से बजट बढ़ाया है। सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए 2,73,108 करोड़ रुपए का बजट रखा है जो पिछले वर्ष से 21 प्रतिशत अधिक है।बजट में पशुपालक व मछली पालन करने वाले किसानों का भी पूरा ध्यान रखा गया है।हर जिले में ट्रामा सेंटर व इमरजेंसी बनने से आम लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा युवा व महिलाएं भारत की ग्रोथ इंजन बनेंगी।यह बजट देश के युवाओं व महिलाओं के लिए नए रोजगार का द्वार खोलता है।इस बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के उनके दावों पर सवाल खड़े किए। प्रभारी मंत्री राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को सत्ता से दूर हुए 9 साल हो गए हैं।उन्होंने कहा लाखों यादव समाज के लोग इनमें ठेकेदार, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य शामिल है। भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं।इसके साथ ही करोड़ों मुसलमान असदुद्दीन ओवैसी के साथ चले गए हैं। ऐसे में अखिलेश यादव 2027 का चुनाव जीतने की बात कैसे कर सकते हैं।यह समझ से परे है।उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर बनी भ्रम की स्थिति पर ड्यूटी कहां की पंचायत चुनाव समय पर होंगे।उसकी तैयारी चल रही है।मतपत्रों को जिले में पहुंचा दिया गया है। 28 तारीख को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की सदन में टिप्पणी से जुड़े सवाल पर विपक्ष पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा विपक्ष सरकार की प्रशंसा व वाहवाही करेगा तो जनता पूछेगी वोट मांगने क्यों आए हो। उन्होंने विपक्ष द्वारा फार्म -7 को लेकर उठे सवालों पर कहा आयोग विना सत्यापन किए किसी का नाम नहीं काटेगा। पारदर्शी वोटर लिस्ट के लिए चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजप्रासाद उपाध्याय,सीताराम वर्मा,सुभासपा जिलाध्यक्ष विनीत सिंह, भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी, अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, संदीप सिंह,ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, सुनील वर्मा, आशीष सिंह रानू,राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे।
RTI विभाग के प्रदेश के चेयरमैन का सुल्तानपुर में भव्य स्वागत,कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए कर रही संघर्ष : पुष्पेंद्र
सुल्तानपुर,कांग्रेस पार्टी के आरटीआई विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का शनिवार को सुल्तानपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। वे रविवार को वाराणसी में आयोजित होने वाली संविधान संवाद रैली की तैयारियों के सिलसिले में बनारस जा रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने से पूर्व पयागीपुर चौराहे पर आरटीआई विभाग के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में आयोजित संविधान संवाद रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है। भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। वाराणसी में होने वाली संविधान संवाद रैली इस लड़ाई का अहम पड़ाव है, जिसमें जन-जन की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम जनता को रैली से जोड़ें और संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस के अभियान को मजबूत करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी पीसीसी सदस्य लाल पद्माकर सिंह, रंजीत सिंह सलूजा, हौसला प्रसाद भीम,सलाहुद्दीन हाशमी,सुब्रत सिंह सनी,ममनून आलम, नफीस पठान,मोहम्मद जब्बार खान,आदिल खान,मेराज,विकास मिश्रा,अजय मिश्रा, दिनेश कुमार तिवारी, रिजवान अहमद एडवोकेट,सब्बू भाई,मोहसिन सलीम (महासचिव पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश), इकराम अहमद,सियाराम तिवारी,रियाज अहमद एडवोकेट,सोनू सिंह महमूदपुर,देवेंद्र श्रीवास्तव,अतीक अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संजय द्वारा मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर पीड़ित परिवार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाने के संबंध में सीओ सिटी सौरभ सावंत को ज्ञापन सौंपा*
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा कॉमेडियन संजय यदुवंशी के द्वारा मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं पीड़ित परिवार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाने के संबंध में पीड़ित परिवार के साथ सीओ सिटी सौरभ सावंत को लिखत रूप से ज्ञापन सौंपा कर कड़ी कार्यवाही कि मांग कि गई। ज्ञापन कि अगुआई संस्था अध्यक्ष डॉ.सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि देश के चौथे स्तंभ मीडिया बंधुओ पर निरंतर संजय यदुवंशी के द्वारा अभद्र टिप्पणी कि जा रही है जिसे समाजसेवियों और पत्रकारों में काफी रोष है आखिर पुलिस प्रशासन के द्वारा मीडिया के सुरक्षा के तमाम वादे हवा हवाई साबित हो रहे हैं । लेकिन कटका क्लब इस लड़ाई का लगातार लड़ती रहेगी। पीड़ित धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि बंधुआकला थाना संजय यदुवंशी को बचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने ने पुलिस प्रशासन से मांग कि है मेडिकल के अनुसार गंभीर धाराएं बढ़वाये जाए और आरोपी कि जल्द गिरफ्तारी कि जाए। कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मीडिया के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले संजय यदुवंशी के खिलाफ जल्द कड़ी कार्यवाही कि जाएगी,उन्होंने भरोसा दिलाया है जल्द कार्यवाही कि जाएगी उन्होंने सभी प्रकरण से अवगत है। ज्ञापन के दौरान केदानाथ वर्मा, राजकुमार कन्नौजिया, प्रधान शोहराब खान, के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।