श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हाल,फॉल सीलिंग,एसी एवं वॉल पैनलिंग का लोकार्पण
डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के सौजन्य से हरिका रवींद्र नागेश्वर सेवा फाउंडेशन द्वारा करा गया निर्माण।
बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहे स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में निर्मित भव्य हाल,फॉल सीलिंग,वातानुकूलित व्यवस्था एवं आकर्षक वॉल पैनलिंग का विधिवत लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य हरिका रविंद्र नागेश्वर (HRN) सेवा फाउंडेशन द्वारा कराया गया है,जिससे मंदिर परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्राप्त हुआ है।
लोकार्पण कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत कमल नयन दास शास्त्री जी महाराज,महंत हनुमानगढ़ी मंदिर बलरामपुर एवं उत्तराधिकारी श्री मणि राम दास छावनी सेवा ट्रस्ट अयोध्या जी,स्वामी गुरु महेंद्र दास जी महाराज तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर संपन्न किया गया।
मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल हाल तैयार होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर विकास एवं जनसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर पूज्य महंत जी का दिव्य आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
लोकार्पण समारोह में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,डीपी सिंह बैस,डॉ.अजय सिंह पिक,संजय शुक्ल,उमाशंकर तिवारी,अशोक पान्डेय गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक, साधु-संत एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
1 hour and 15 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1