श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य हाल,फॉल सीलिंग,एसी एवं वॉल पैनलिंग का लोकार्पण
    
                  ‌‌‌‌‌                   
डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के सौजन्य से हरिका रवींद्र नागेश्वर सेवा फाउंडेशन द्वारा करा गया निर्माण।  
                                                                                                                                                                                                                        बलरामपुर।  नगर के वीर विनय चौराहे स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में निर्मित भव्य हाल,फॉल सीलिंग,वातानुकूलित व्यवस्था एवं आकर्षक वॉल पैनलिंग का विधिवत लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ सम्पन्न हुआ। यह निर्माण कार्य हरिका रविंद्र नागेश्वर (HRN) सेवा फाउंडेशन द्वारा कराया गया है,जिससे मंदिर परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक स्वरूप प्राप्त हुआ है।

लोकार्पण कार्यक्रम परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत कमल नयन दास शास्त्री जी महाराज,महंत हनुमानगढ़ी मंदिर बलरामपुर एवं उत्तराधिकारी श्री मणि राम दास छावनी सेवा ट्रस्ट अयोध्या जी,स्वामी गुरु महेंद्र दास जी महाराज तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर संपन्न किया गया।

मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल हाल तैयार होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर विकास एवं जनसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर पूज्य महंत जी का दिव्य आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

लोकार्पण समारोह में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,डीपी सिंह बैस,डॉ.अजय सिंह पिक,संजय शुक्ल,उमाशंकर तिवारी,अशोक पान्डेय गौरव मिश्र,शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक, साधु-संत एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भगवती गंज धर्मपुर इंडस्ट्रियल एरिया में वायु प्रदूषण सांस लेना मुश्किल।
बलरामपुर 8फरवरी इंडस्ट्रियल एरिया धर्मपुर में कुछ है धान की भूसी उड़ने से वायु प्रदूषण में सांस लेना मुश्किल हो रहा है इंडस्ट्रियल एरिया के लिए कुछ मिलल मलिऑफिस में छिपकर रहने को मजबूर है कुछ धान मिल वायु प्रदूषण नियंत्रक मशीन तथा मानक विहीन कार्यों से धर्मपुर सहित पूरे भगवतीगंज वह आसपास क्षेत्र तक पूरा वायु प्रदूषण हो रहा है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है और लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बना हुआ है अगर इसकी गुणवत्ता की सही जांच की जाए तू सही जानकारी भी मिल सकती है लोगों ने ऐसे लोगों पर शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है इसका जीता जागता सबूत स्वर्गीय कैलाश नाथ अग्रवाल द्वार के बगल देखा जा सकता है।
रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर हनुमानगढ़ी मंदिर में पांच दिवसीय मानस प्रवचन के बाद विशाल भंडारा आयोजित     
     
                             
  बलरामपुर। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर,वीर विनय चौराहा स्थित परिसर में रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन,रामनाम संकीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत योगी मिथिलेश नाथ जी महाराज द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का संदेश देता है। धर्म के माध्यम से ही मनुष्य को अच्छाई और बुराई का ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखना हम सबका दायित्व है और अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना ही सच्ची समाजसेवा है।
मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने हवन पूजन कर कई दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन कराया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से भक्तों का मन निर्मल होता है तथा धर्म और अधर्म के बीच अंतर समझ में आता है। कथा और हवन के पश्चात वातावरण भक्तिमय हो उठा।
हवन की पूर्णाहुति के बाद शाम चार बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में सदर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,विधायक पल्टूराम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी,प्रवीण सिंह बिक्की,पंकज सिंह,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,पवन शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और सेवा का वातावरण बना।
आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर द्वारा खम्भों की लाइट गुल रहती है।
बलरामपुर 5 फरवरी आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर द्वारा खम्भों के लगी लाईटें अधिकतर खराब होने से अंधेरा बना रहता है जिससे नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आदर्श नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता सहित कर्मियों से भी कई बार मौखिक कहा गया किंतु कोई सुनने वाला नहीं।
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर रक्तदान
बलरामपुर । विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की साप्ताहिक जयंती कार्यक्रम पर 5 फरवरी को संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवनलाल उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी जिला अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ सुनीता तिवारी कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा भारत यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान का महादान किया इसी कड़ी में 8 फरवरी को देवीपाटन मंदिर परिसर में भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का लगाया गया कैम्प
विशेष अभियान चलाकर युवक युवतियों को वोटर बनाया गया

जनपद बलरामपुर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाया गया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने निरीक्षण किया जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक युवतियों को वोटर बनाने का अभियान चलाया गया विधानसभा बलरामपुर की मतदाता सूची को दुरूस्त कराने का विशेष पुनरीक्षण अभियान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभियान चलाया गया जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के सुपरवाइजर,अनिल कुमार लेखपाल व प्रशांत वर्मा सुपरवाइजर लेखपाल, सुपरवाइजर राहुल कुमार वर्मा ने एमपीपी इंटर कॉलेज,डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर आदि कई बूथो पर जाकर निरीक्षण किया,जिसमे डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर जाकर नया वोटर कार्ड बनवाने हेतु फार्म 6 व मतदाता सूची में यदि नाम गलत है तो सुधार करवाने हेतु फार्म 8 भरने के लिए सम्मानित लोगों को जागरूक किया जिसमें बूथ लेवल अधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता,अजय कसेरा,अब्दुल वहीद,अनीता श्रीवास्तव,रंन्जू गुप्ता,पूनम सिंह,प्रशंसा शुक्ला नूरजहां,गौरी शंकर सिंह आदि लोग डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर के बूथ पर सभी बीएलओ उपस्थित रहे
संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम।
बलरामपुर 4 फरवरी संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर द्वारा थाना गौरा के निकट गोविंदपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ, हरि ओम पाठक मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता चौधरी विजय सिंह ने की संचालन प्रेमनाथ मिश्रा ने किया सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दीप जलाकर तथा संत रविदास के चित्र पर पुष्पर्जन एवं माल्यार्पण अर्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मिथिलेश गिरी आदि ने संबोधित किया।

गौ रक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डा, हरिओम पाठक ने अपने वक्तव्य में संत शिरोमणि रविदास के जीवन के बारे में प्रकाश डाला वहीं उन्होंने देश के भविष्य छात्रों के बारे में कुछ गुरु मंत्र देते हुए उन्हें परिवारों से लागू करने को कहा, कार्यक्रम को पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू ने संबोधित करते हुए सभी को जात-पात में ना बटकर इकट्ठा रहने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि सभी एक रहे हमारे विधानसभा में किसी को कोई कष्ट हो हम तक पहुंचाएं हम उनका काम तुरंत करेंगे,कार्यक्रम के अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में आए सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए झांसी से पधारे गौ रक्षा प्रपोश के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हरिओम पाठक का विशेष आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू का आभार व्यक्त किया। तथा 5 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास के साप्ताहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रक्तदान देने का आवाहन किया उन्होंने भारी संख्या में शोभा यात्रा में रहे लोगों का भी आभार व्यक्त कियाअंत में आसपास क्षेत्र से आए भारी संख्या में ग्राम वासियों तथा भक्तों ने सहभोज में भाग लिया। कार्यक्रम में चौधरी विजय सिंह जय सिंह जीवन लाल मिथिलेश गिरी राधेश्याम, पाटेश्वरी उर्फ विक्की, सुग्रीव श्रीमती सुनीता तिवारी पंडित मातेश्वरी प्रसाद प्रेमनाथ मिश्रा नरेंद्र देव सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के चारों ओर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण कार्य का चेयरमैन ने किया स्थलीय निरीक्षण
बलरामपुर।नगर क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम के चारों ओर चल रहे सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का आज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने राजकीय ठेकेदार रूपेश ओझा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,प्रगति एवं निर्धारित मानकों का गहन अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेयरमैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के दौरान जहाँ-जहाँ क्रॉस (पानी के आवागमन हेतु नालियों/पाइपों का प्रावधान) आवश्यक है,वहाँ उनका समुचित निर्माण सुनिश्चित किया जाए,ताकि बरसात के समय जलनिकासी में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। इसके साथ ही उन्होंने दिक्षित चौराहे के चौड़ीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे वाहनों के आवागमन में सुगमता आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित बनेगी। डॉ.धीरू ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएँ। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण केवल आवागमन का साधन नहीं,बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। चेयरमैन ने कहा,“जनहित में सुव्यवस्थित,सुरक्षित एवं टिकाऊ सड़क निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है,जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया जा रहा है।”निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संत रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा:महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब की भी निकली झांकियां,हजारो श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

संत रविदास जयंती के अवसर पर मोहल्ला खलवा स्थित संत रविदास मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई


बलरामपुर। में संत रविदास जी की जयंती पर संत रविदास मंदिर समिति के द्वारा मोहल्ला खलवा स्थित संत रविदास मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया,जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे शोभायात्रा का मार्ग बड़ा पुल से शुरू होकर,चौक बाजार, गुणमंडी पड़ाव,सराय फाटक, वीर विनय चौराहा,अंबेडकर तिराहा,पुरैनिया तालाब और मेजर चौराहा होते हुए खलवा मोहल्ले में समाप्त हुआ यात्रा में संत रविदास,महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर की आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं श्रद्धालु "संत रविदास की जय और बाबा साहेब अमर रहें के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे स्थानीय नागरिकों ने मार्ग में जगह-जगह फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी और पुलिस कर्मी यात्रा के साथ चलते रहे।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए,छुआछूत जैसी कुरीतियों को त्याग ने का संकल्प लिया जिसमें बनारसी दास राधे दास,सुरेंद्र कुमार गौतम,विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लड्डू सिंह,कृष्ण कुमार गिहार,राजू चौधरी,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,चंदन कसेरा,काशीराम पासवान, शिवलाल,ननके वर्मा,आशीष गौतम,रमेश गौतम,संतोष गौतम,राजू गौतम,आदि लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
भूमि पूजन के साथ नगर के ऐतिहासिक चौक के सौंदर्यीकरण एवं घंटाघर निर्माण का शुभारंभ।
                     
                                          
पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने विधि-विधान से संपन्न कराया पूजन।           
                                       
बलरामपुर।आज परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद एवं नगरवासियों की भावनाओं के अनुरूप नगर के हृदयस्थल स्थित ऐतिहासिक चौक-चौराहे के सौंदर्यीकरण तथा भव्य घंटाघर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह पहल नगर के समग्र विकास,ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ अधिकारी,जनप्रतिनिधि,व्यापारी संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,सभासदगण,नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय शर्मा,कृष्णगोपाल गुप्ता,संजय शुक्ला,प्रवीण सिंह,शिव कुमार द्विवेदी,संजय मिश्रा (सभासद प्रतिनिधि), राघवेंद्र कांत सिंह मंटू,संदीप मिश्रा,राजेश कुमार कश्यप,सुशील साहू,नंद लाल तिवारी,आनंद किशोर,मनीष तिवारी (सभासद प्रतिनिधि),मनोज यादव (सभासद प्रतिनिधि),शुभेंद्रमिश्र, शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही नगर पालिका के तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी अवनीश यादव (जेई),धर्मेंद्र गौड़ (जेई जल),दिवाकर (सफाई निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
पालिका अध्यक्ष का बयान
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि “नगर का यह प्राचीन चौक हमारी ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके सौंदर्यीकरण एवं घंटाघर के निर्माण से न केवल नगर की सुंदरता बढ़ेगी,बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा। हमारी प्राथमिकता है कि विकास के साथ-साथ विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने,नगर को एक आकर्षक स्वरूप देने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी।
वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुई यह योजना नगरवासियों की सहभागिता,सामूहिक संकल्प एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिवस नगर के उज्ज्वल,सशक्त और गौरवशाली भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय कदम के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा