महिला से मारपीट कर दहेज की मांग, महिला मेरठ अस्पताल में भर्ती
आशीष कुमार मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मौहल्ला कुंगर पटटी सुजडू थाना खालापार जिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। प्रार्थीया के पिता की मृत्यु हो चुकी है। प्रार्थीया की शादी दिनांक 05.12.2023 को साहिल पुत्र रियाज निवासी जहाँगीर पटटी सुजडू, शेख वाला तालाब के पास थाना खालांपार जिला मुजफ्फरनगर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। शादी में प्रार्थीया की माता व भाईयो व अन्य परिजनो द्वारा करीब 90 लाख रूपये खर्च करते हुए ग्रहस्थी का सभी सामान दिया था जिसमें नगद 50 लाख रूपये दिये थे। जिसमें से 23 लाख रूपये एक बार व 27 लाख, रूपये एक बार नगद दिये थे लेकिन शादी के बाद से ही प्रार्थीया के ससुराल वाले पति साहिल पुत्र रियाज, ससुर रियाज पुत्र सईद हसन उर्फ सीदा, सास शहजान पत्नी रियाज, जेठ शोएब व देवर अरसलान पुत्रगण रियाज, जेठानी अफसा पत्नी शोएब, ननद अफसा पुत्री रियाज, दादस कुबरा बेगम पत्नी सईद हसन उर्फ सीदा निवासीगण जहाँगीर पटटी सुजडू थाना खालापार व ननदोई राहुल पुत्र गौरा निवासी अम्बा विहार थाना खालापार मुजफ्फरनगर व फुफ सास महमूना पत्नी फरमान व फुफ ससुर फरमान पुत्र नामालूम निवासीगण सुजडू थाना खालापार मुजफ्फरनगर दिये गये सामान से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में प्रार्थीया से 50 लाख रूपये व एक हजार गज प्लाट की मांग करते थे ना देने पर प्रार्थीया का शारीरिक व मानसिक उत्पीडन करते थे। अब से करीब 6 माह पहले दहेज न मिलने के कारण प्रार्थीया की हत्या करने के उददेश्य से प्रार्थीया की सास शहनाज व ननद अफसा व दादस कुबरा बेगम ने प्रार्थीया को जान से मारने की नियत से दूध में जहर मिलाकर पिला दिया जिससे प्रार्थीया बेहोश हो गयी और गाँव में डाक्टर को दिखाकर बामुश्किल बची। लेकिन अपने सुखी जीवन की खातिर इन लोगो के जुल्मो सितम सहती रही। लेकिन इन लोगो की दहेज की मांग व अत्याचार बढ़ते रहे। प्रार्थीया ने अपने परिवार वालो से 16 लाख रूपये लेकर अतिरिक्त दहेज के रूप में अपने पति व ससुर को दिये लेकिन कुछ दिन ठीक रखने के बाद पुनः इन लोगो की 50 लाख रूपये व प्लांट की मांग दोहराने लगे। अब से करीब साढे चार माह पहले प्रार्थीया अपनी ससुराल अपने कमरे में अकेली थी प्रार्थीया के ससुर रियाज ने प्रार्थीया के अकेलीपन का नाजायज फायदा उठाते हुए प्रार्थीया के साथ प्रार्थीया की इच्छा के विरूद्ध बलात्कार / बुरा काम किया। प्रार्थीया ने ये बात अपने पति व सास को बतायी तो ये कहने लगे कि अगर तूने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो तूझे ये सहना पडेगा और अगर तूने शिकायत की तो हम तेरी हत्या कमशः
(2)
कर देगे। प्रार्थीया का जेठ शोएब व देवर अरसलान इस कृत्य के बाद प्रार्थीया पर बी नजर रखते थे और प्रार्थीया के साथ जब भी प्रार्थीया अकेली रहती अश्लील हरकते व करीब चार माह पहले एक अपराधिक षडयन्त्र के तहत उपरोक्त सभी लोगो ने प्रार्थीया छेडछाड करते थे। प्रार्थीया उपरोक्त लोगो के कृत्य से और जुल्मों सितम से अब से को अपनी छोटी पुत्री के साथ मारपीट कर सिर्फ पहने कपडो में घर से निकाल दिया और कहा कि अगर दहेज की मांग 50 लाख रूपये व एक हजार गज का प्लाट तुम्हारे परिवार वालो ने नहीं दिया तो हम तुझे तेरे मायके में ही सडा देगे और हम साहिल की दूसरी शादी कर लेंगे। उपरोक्त लोगो के मानसिक टार्चर से प्रार्थीया मानसिक रूप से परेशान है और अपने मायके में रह रही है। प्रार्थीया के भाई व परिजनो द्वारा कई बार मेरी ससुराल वालो से खुशामंद की गयी और मौजिज लोगो से कहलवाया तो प्रार्थीया की ससुराली वाले अपने किये की माफी मांगने लगे और कहने लगे कि हम तुम्हे 56: दिन में ले आये।

आज अपने घर मायके में थी तभी प्रार्थीया का पति साहिल, ससुर रियाज, जेठ शोएब, देवर असलान व फुफ ससुर फरमान अपराधिक षडयन्त के तहत प्रार्थीया के मायके में आये और प्रार्थीया व प्रार्थीया के परिजनो द्वारा उपरोक्त लोगो की आव भगत की लेकिन इन लोगो ने पुनः अपनी दहेज की मांग शुरू कर दी और मॉ बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे और तभी जान से मारने की नियत से फरमान ने हाथ में लिये धारदार हथियार से वार किया व साहिल व रियाज ने प्रार्थीया को जान से मारने की नियत से रस्सी से प्रार्थीया का गला घोट दिया व अन्य ने लाठी डण्डो व धारदार हथियारों व बेल्ट तथा लोहे की रोड व लात घूसो से प्रार्थीया के साथ मारपीट की। शोरगुल की आवाज सुनकर आलिम पुत्र वहीद व प्रार्थीया का भाई आमिर रजा आदि काफी लोग आ गये जिन्होने घटना देखी ये लोग मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गये। प्रार्थीया की हालत गम्भीर बनी हुई है प्रार्थीया का मेडिकल कराया जाकर प्रार्थीयां की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करें ।
भाकियू अराजनैतिक द्वारा दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना मुजफ्फरनगर की क्षमता वृद्धि की धनराशि अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स, मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई घोषित करने, जनपद स्तर पर मुकदमों की e फाइलिंग केंद्र, प्रदूषण जैसे विषयो के समाधान की मांग
धर्मेंद्र मलिक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड मोरना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) एवं क्षेत्र के लाखों गन्ना किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का हृदय से आभार किया। इसके साथ मुख्यमंत्री से जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक इकाइयों द्वारा RDF के नाम पर नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (MSW) / लीगेसी वेस्ट के जलाए  जाने से उत्पन्न गंभीर वायु प्रदूषण के कारण जनस्वास्थ्य की आपात स्थिति एवं संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन हेतु तत्काल दंडात्मक एवं बाध्यकारी कार्यवाही करने,मेरठ मेडिकल कॉलेज (LLRM) को पीजीआई /स्वशासी (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) घोषित किए जाने,प्रदेश के सभी जनपदों में हाईकोर्ट मुकदमों की ई–फाइलिंग सुविधा सुचारु रूप से लागू कराने हेतु, रियल टाइम खतौनी बनाते समय अंश निर्धारण, नाम मे त्रुटि ठीक कराने, राजस्व संहिता की धारा 24 के दुरूपयोग,चकबंदी में तकनीकी का उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विषयों के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।
मीरापुर पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय ATM कार्ड बदलू गिरोह, 4 शातिर गिरफ्तार
जानसठ/मीरापुर। मीरापुर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 एटीएम कार्ड, अवैध असलहा, नकदी और वारदात में इस्तेमाल होने वाली आई-20 कार बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को मीरापुर निवासी एक युवती सृष्टि का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 13,500 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पता चला कि यह गिरोह एटीएम बूथों पर मदद के बहाने लोगों के कार्ड बदल देता था और बाद में उनके खातों से नकदी उड़ा लेता था। थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टूटी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक आई-20 कार को रोककर चार युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम, एक तमंचा, कारतूस, चाकू और 10,200 रुपये नकद बरामद हुए। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नीटू मुजफ्फरनगर इसके विरुद्ध लूट, चोरी और धोखाधड़ी के 23 मुकदमे दर्ज हैं। विकास का भी पहले से ही 6 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है वही अरुण कुमार व बिजेन्द्र सहारनपुर ये दोनों भी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, योगेश तेवतिया और अन्य कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस अब गिरोह के अन्य नेटवर्क और हाल ही में की गई अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करने  मे जुटी  है।
जानसठ मुजफ्फरपुर
रिपोर्टर ब्रह्म प्रकाश शर्मा
गांव कुतुबपुर निवासी सौरभ पुत्र संतराम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर) । गांव कुतुबपुर निवासी सौरभ पुत्र संतराम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कि गांव के ही वसीम पुत्र तैमूर व गांव मुझेडा आसिफ पुत्र नामालूम और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने 4 जनवरी को उसके पिता संतराम को फोन कर गांव के बिजली घर पर बुलाया और बहकाकर अपने साथ कहीं ले गए। सभी लोगों ने साजिश करके जान से मारने के इरादे से मारपीट की और मेरे पिता को मृत समझकर कार में लाकर देर शाम को करीब 8:00 बजे घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक कर चले गए। जानकारी होने पर उसने अपने घायल पिता को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव आस्था के साथ मनाया

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर मीरापुरः कस्बे में श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति द्वारा श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन कर सृष्टि के कल्याण की कामना की।
मीरापुर में शनिवार की सुबह सब्जी मंडी के निकट धीमान प्रिंटर्स पर भगवान विश्वकर्मा जी का प्रकटोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम ब्रजेश धीमान और राकेश धीमान ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पं. संतोष शुक्ला ने मंत्रोंच्चार से वातावरण को भक्तियम बना दिया। श्रद्धालुओं ने जन कल्याण की भावना जाग्रत करते हुए यज्ञ में आहुति दी। श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष सोनू धीमान और उनकी पत्नी सोनिया धीमान मुख्य यजमान रही। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विज्ञान के रचियता हैं उनकी ही देन है कि आज इस आधुनिक युग में भारत एक विशाल शक्ति बनकर दुश्मनों को नाकों चने चबवाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। संजीव धीमान ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जगशरण धीमान, दयाराम धीमान, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार धीमान, सत्य प्रकाश धीमान, सुभाष धीमान, चन्द्रप्रकाश धीमान, चन्द्रमोहन धीमान, दीपक धीमान, प्रदीप धीमान, सोहन धीमान, संदीप धीमान, मनीष धीमान, नीरज धीमान, अर्थव धीमान, कुणाल धीमान, सतीश धीमान, आशीष धीमान, हर्षित धीमान, प्रणव धीमान, कनन धीमान आदि मौजूद रहे।
पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

विपिन राठौर मीरापुर मुज़फ्फरनगर), मीरापुर। देर रात्रि कुतुबपुर नहर झाल पर पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका भाई गिरफ्तार हो गया। घायल बदमाश पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज है
गुरुवार की देर रात्रि पुलिस कुतुबपुर नहर झाल पर चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान कुतुबपुर की और से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भूम्मा चौकी की और फरार होने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम शाहनवाज पुत्र सरफराज निवासी थाना जानसठ गांव तिलौरा हाल पता जनपद मेरठ के कस्बा फलावदा व उसके भाई नोमान ने अपना हाल पता थाना खतौली के मौहल्ला भूड बताया। पुलिस ने बदमाशों से एक बाइक , एक तमंचा,कारतूस,एक चाकू बरामद किया। घायल बदमाश पर थाना मीरापुर, पुरकाजी, कोतवाली, रामराज, जनपद मेरठ के थाना फलावदा में 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज है वहीं उसके भाई नोमान पर जनपद मेरठ के थाना फलावदा में 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश शाहनवाज को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश शाहनवाज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी बदमाश विकास उर्फ अटरिया गिरफ्तार ।

ब्रह्म प्रकाश शर्मा

मुजफ्फरपुर/जानसठ, । जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत जानसठ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹20,000 का इनामी और शातिर अपराधी विकास उर्फ अटरिया पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध हथियार और नकदी बरामद हुई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, गढ़ी-नया गांव मार्ग पर हुई मुठभेड़ ।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, थाना जानसठ पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ी-नया गांव मार्ग पर स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल के पास इनामी बदमाश विकास अटरिया छिपा हुआ है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त विकास ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और ईख के खेतों की ओर भागने लगा।

आत्मरक्षार्थ पुलिस ने की जवाबी फायरिंग पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश का पीछा किया और उसे आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी। इसके बावजूद अभियुक्त ने फायरिंग जारी रखी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली अभियुक्त के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने उसके पास से  01 अवैध तमंचा (315 बोर) जिंदा व खोखा कारतूस 3,320 रुपये नकद जो थाना जानसठ और ककरौली की विभिन्न चोरी व लूट की घटनाओं होना बताया और बरामद करने का दावा किया है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विकास उर्फ अटरिया (निवासी: ग्राम योगेन्द्रनगर, थाना भोपा) एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके विरुद्ध मुजफ्फरनगर और शामली के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट जैसे 20 गंभीर मामले दर्ज हैं। यह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस ने इस पर ₹20,000 का इनाम घोषित कर रखा था।

ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, दीपक शर्मा और कांस्टेबल अनुज, कपिल व विजय कुमार शामिल रहे।
रोडवेज ने सिकंदपुर गेट के निकट पिकअप में टक्कर मार दी
(विपिन राठौर)मीरापुरःमुज़फ्फरनगर मंगलवार की देर शाम बिजनौर से आ रही एक रोडवेज ने सिकंदपुर गेट के निकट पिकअप में टक्कर मार दी, इससे पिकअप चालक घायल हो गया।

संभलहेडा पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजनौर कोतवाली के दौलताबाद निवासी चालक संदीप पुत्र प्रमोद कुमार मंगलवार की शाम पिकअप लेकर बिजनौर जा रहा था, आरोप है कि जब यह मेरठ-पौडी राजमार्ग पर सिकंदरपुर गेट के निकट पहंुचा तभी सामने से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे संदीप गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भिजवाया तथा क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
भारत विकास परिषद ‘मेन’ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंतोत्सव व गणतंत्र दिवस
प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुभव सिंघल रहे मुख्य अतिथि

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘मेन’ द्वारा  दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड पर बसंतोत्सव एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
परिषद के संरक्षक हर्षवर्धन जैन एवं अशोक सिंघल ने पटका पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. अनुभव सिंघल ने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रति जागरूकता और स्वास्थ्य जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हृदय रोगों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा बताया कि किन वर्गों में इस रोग की संभावना अधिक रहती है। परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर वे एक चिकित्सक से अधिक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उपस्थित जनसमूह ने इस संवादात्मक सत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। अपनी मधुर गायकी से समां बांधने वाले कलाकारों अनुज वर्मा, जय भाई, सौरभ मित्तल, रेशू गुप्ता एवं चित्रा शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नन्ही गुड़िया की विशेष प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ आयोजन
कार्यक्रम परिषद के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव नवनीत कुमार गुप्ता एवं वित्त सचिव नीरज कुमार सिंघल के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजलि गर्ग ने किया। कार्यक्रम संयोजक रेशू गुप्ता, राजीव त्रिखा, डॉ. बी.के. आत्रेय, मनीष गर्ग, ब्रजेश कुमार गुप्ता एवं डॉ. रितु ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला।
इस अवसर पर अरुण मित्तल, ओ.डी. शर्मा, विनीत गुप्ता, प्रीत वर्धन शर्मा, राज कुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. दीपक कुमार गर्ग, पुरुषोत्तम सिंघल, यशपाल अरोड़ा, ब्रज मोहन शर्मा, आर.के. सैनी, अनुराग गुप्ता, विनोद अग्रवाल, विनय गर्ग, राहुल कुशवाहा, मनोज कुमार शर्मा, वंदना शर्मा, सुनीता शर्मा एवं नितिन गर्ग सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सुरुचिपूर्ण भोज एवं आपसी सांस्कृतिक संवाद के साथ समापन हुआ। सभी सदस्यों ने बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संक
नवीन मंडी व्यापार संघ ने हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस
व्यापारी नेता संजय मिश्रा ने फहराया तिरंगा

आशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ मुजफ्फरनगर द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुच्छल, रवि शर्मा, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, सुशील मित्तल, अजय गर्ग, मोहित गुप्ता, मनोज राठी, सोमपाल शर्मा, कुश कुच्छल, रवि कुच्छल, मदन लाल, रोशन लाल, धर्मवीर, निशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।