राज्य स्तरीय लोक नृत्य में प्रथम आने पर रोहिणी का हुआ स्वागत

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़::जनपद की होनहार बेटी रोहिणी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है,  इससे पूर्व वह तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रेरणा स्थल लखनऊ मे संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उसे सम्मानित भी किया गया ॥
जनपद आजमगढ़ आगमन पर रोहिणी श्रीवास्तव व उनके पिताजी श्री बृजेश श्रीवास्तव जी (प्रधानाध्यापक) का सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज आजमगढ़ के द्वारा
स्वागत अभिनंदन कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ॥
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की जनपद में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय बनने से यहाँ के बच्चों के अंदर संगीत व नृत्य की प्रतिभा का और विकास हुआ है,
उन्हें सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मिला है, निश्चित ही यहाँ के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, रोहिणी श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर पूरा जनपद गौरवान्वित है ||
रोहिणी श्रीवास्तव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई व गुरुजनों को दिया और कहा की उनके सहयोग के बिना मै कभी राज्य स्तर पर नहीं जीत पाती||

इस अवसर पर स्वाभिमान मंच के रजनीश श्रीवास्तव
, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंहा , 
अरविंद चित्रांश , मयंक कुमार श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,  राज सिंह उपस्थित रहे ॥
सभी ने रोहिणी के उज्जवल भविष्य की कामना किया|
आजमगढ़ की बेटी जाह्रवी पांडेय ने भारत में किया नाम रोशन
उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़:: खेलो इंडिया नॉर्थ ज़ोन: जम्मू में जाह्नवी पाण्डेय ने जीता गोल्ड
22 से 25 जनवरी तक जम्मू यूनिवर्सिटी में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ ज़ोन वूमेन किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट में जाह्नवी पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
जाह्नवी ने दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की मजबूत खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की और पूर्वांचल व उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
अब जाह्नवी पाण्डेय आगामी 26 से 29 मार्च तक होने वाले नेशनल वूमेन किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट में नॉर्थ ज़ोन टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। जाह्रवी पांडेय मुस्तफा

आजमगढ़। चुनाव अधिकारी ने की घोषणा, 3 जनवरी को होगा टैक्स बार के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण,
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: बायलॉज के खिलाफ दूसरा पक्ष कर रहा मनमानी, भिड़तंत्र से लोकतंत्र की हत्या का प्रयास। शुक्रवार को कलेक्ट्रेक्ट स्थित नीलकंठ होटल के प्रांगण में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2025-26 के एल्डर कमेटी, चुनाव अधिकारी तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों कि एक आवश्यक बैठक बुलाई गयी। जिसमे वार्षिक चुनाव को एल्डर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर यादव, चुनाव अधिकारी एडवोकेट सन्तोष कुमार मिश्र ‌द्वारा विधिक प्रकिया में चुनाव कराये जाने एवं निर्वाचित पदाधिकारियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमे आगामी 3 फरवरी को अध्यक्ष राम प्रताप राय व सचिव विवेक सिंह, शेष कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया गया। चुनाव अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव बाईलाज के अनुरूप कराया गया। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी ने नयी कार्यकारिणी को अधिवक्ता हित में कार्य करने तथा बार बेंच में सामंजस्य बनाये रखते हुए पद एवं बार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का सुझाव दिया। वही दूसरे पक्ष द्वारा घोषित चुनावी प्रक्रिया को खारिज करते हुए कहा कि बायलॉज के अनुसार उन्हें कोई अधिकार नहीं है। आरोप है कि बैठक के दौरान दूसरा पक्ष द्वारा हंगामा कर लोक तांत्रिक ढंग से चल रही चुनावी कार्यवाही को संख्या बल के आधार पर जबरदस्ती मनमाने ढंग से दरकिनार कर चुनाव कराने पर आमादा हो गया।जिसके बाद लोकतंत्र और संविधान करते हुए नियमानुसार नॉर्म को पुरा करने वाले प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित करना पड़ा।
यूजीसी के नए नियम के खिलाफ सड़कों पर उमड़ा स्वर्णों का हुजूम

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ली राहत की सांस, जुलूस में प्रशासन से हुई धक्का मुक्की, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, कहा वर्तमान में सामान्य वर्ग सबसे ज्यादा शोषण का शिकार है ।आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को यूजीसी के विवादित नियम को लेकर दिन में जमकर हंगामा हुआ।
आपसी संवाद के जरिए गुरुवार को पहले तो शहर के चौक स्थित वेस्ली कॉलेज में सवर्णों का जमावड़ा हुआ।

जिसके बाद वहां से जुलूस निकला जो अग्रसेन चौक होते हुए घंटाघर, फिर वहां से पोस्ट ऑफिस से कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इस बीच जगह जगह पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी देखने को मिली।

इस दौरान लोगों ने कहा कि अब शिक्षण संस्थानों में भी अमली जामा पहनाने की कोशिश की जा रही।
जबकि पहले से जारी नियम में यह था कि अगर कोई गलत आरोप लगाता है तो उस पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
लेकिन इसको बदलकर एक तरफा कर दिया गया।
एससी एसटी एक्ट का जिस तरह से दुरुपयोग हो रहा है ऐसे में सवर्ण का कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहेगा तो भेदभाव होता रहेगा। हम स्वर्ण खुद ही शोषित वंचित हो गए। हालांकि इस यूजीसी 2026 के नए नियम पर जब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई तो स्वर्णों ने राहत की सांस ली है।
आजमगढ़। टैक्स बार ने बुलाई आपात बैठक, चुनाव अधिकारी पर लगाया धांधली का आरोप,
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: मनमाने ढंग से समाचार पत्र में चुनाव प्रक्रिया का कराया प्रकाशन, एल्डर कमेटी ने की चुनाव के नई तारीख की घोषणा।

एल्डर कमेटी चुनाव 2026 के मद्देनजर गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नवनियुक्त चुनाव अधिकारी एडवोकेट जय प्रकाश यादव ने बताया कि 4 फरवरी को टैक्स बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चुनाव का निर्णय लिया गया है।
जिसके क्रम में 30 जनवरी को पर्चा दाखिला, 31 को जांच और 2 फरवरी को वापसी फिर चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी जाएगी।

चुनाव अधिकारी जय प्रकाश ने आरोप लगाया कि यह चुनाव बीते 2 जनवरी को होना था जबकि धांधली की मंशा से इसकी तिथि 28 फरवरी को निर्धारित कर दी गई। और चुनाव के दिन तत्कालीन चुनाव अधिकारी द्वारा नियमों को ताख पर रखकर पर्चे की वैद्यता और अवैधता पर सवाल खड़ा करते हुए चुनाव कराने से इंकार कर दिया गया। इतना ही नहीं चुनाव अधिकारी द्वारा पपत्रों का दुरपयोग करते हुए फर्जी तरीके से चुनाव प्रक्रिया का अखबार में प्रकाशन भी करा दिया गया।बार के 50 से भी अधिक सदस्यो ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए चुनाव कराने की नई तिथि की घोषणा कर दी।
यूजीसी के विरोध में सवर्ण आर्मी भारत ने किया विरोध पर, जिलाधिकारी को सौंपा  ज्ञापन
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: यूजीसी के विरोध मे स्वर्ण आर्मी भारत एवं रणवीर सेना के संयुक्त तत्वधान में आजमगढ़ की सड़को पर उतरे स्वर्णों ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक व प्रदेश सचिव ओंकार पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर UGC के नए काले कानून को वापस लेने की मांग की। उनका कहना हैं कि जातिगत, धार्मिक, रंग-भेद, नस्लीय, लिंग आधारित, दिव्यांगता आधारित भेद-भाव किसी के भी साथ हो सकता है।
इसलिए यह कानून सिर्फ SC, ST, OBC के लिए ही न बनकर भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए समान हो। यदि किसी के द्वारा की गई शिकायत झूठी पाई जाती है, तो ऐसे मामलों में झूठी शिकायत करने वाले के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाए, ताकि कानून का दुरुपयोग रोका जा सके। भविष्य में किसी भी प्रकार के कानून का निर्माण जाति के आधार पर न किया जाए, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों में यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो हम सभी स्वर्ण भाजपाइयों को चूड़ी बांटेंगे और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना तेज करेंगे। इस दौरान दुर्गा चौबे, राहुल सिंह, आलोक सिंह, डीएन सिंह, गुलाब सिंह, संजय सिंह, ऋषभ पाण्डेय, नीतीश पाण्डेय, विशाल चौबे, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वर्ण उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनिवार्य मतदान की दिलायी शपथ
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आज़मगढ़। मण्डलायुक्त विवेक ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को अपने कार्यालय के सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुए निर्भिक होकर बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा के आधार पर मतदान करना लोकतान्त्रिक परम्पराओं के लिये घातक है इसलिये हम सभी को इन सब बातों से ऊपर उठकर लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने के लिये सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग हर हालत में करना चाहिए। मण्डलायुक्त विवेक ने कहा कि देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि हम अपने साथ-साथ अपने परिवार, अपने गॉंव, मुहल्ले वालों को भी अनिवार्य मतदान के प्रति जागरुक और दृढ़ संकल्पित करें।

शपथ ग्रहण के अवसर पर अपर आयुक्त-प्रशासन शमशाद हुसैन, अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी, सहायक आयुक्त औषधि गोविन्द लाल गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी राम अवध व राजेश यादव, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता अजीत सिंह, सेन्ट्रल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष नागेन्द्र मौर्य सहित आयुक्त कार्यालय भवन स्थिति समस्त कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे।
ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती किसानों के मसीहा थे-केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़।ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंदद इ सरस्वती सेवा न्यास व महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय , यूनिवर्सिटी ऑफ़
एग्डर,नॉर्वे, स्वदेशी शोध संस्थान व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमर कंटक , रूहुना विश्वविद्यालय श्रीलंका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सह कार्यशाला का दो दिवसीय आयोजन हरिऔध कला भवन में किया गया। जिसका विषय ‘’पूर्ण रोजगारयुक्त भारत के लिए शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका’’ थी, जिसकी अध्यक्षता अनन्त विभूषित जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती,राजगुरु मठ पीठाधीश्वर काशी ने किया |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ सुनील डबास, अखिल भारतीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच कश्मीरी लालजी,कुलपति बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय प्रो.राज कुमार मित्तल ,कुलपति महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ व आयोजक प्रो. सजीव कुमार , टेक्नोक्रेट और नीति निर्माता डॉ ओंकार राय उपस्थित रहे।
   
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों, स्वदेशी उपयोग और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है और लोगों में राष्ट्रीय गर्व की भावना को बढ़ावा दिया है। पिछले कुछ वर्षों में गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, विश्वविद्यालयों की स्थापना और “एक जनपद — एक उत्पाद” जैसी योजनाओं से प्रदेश और देश की प्रगति में तेजी आई है। उन्होंने युवाओं को 2047 के लक्ष्य में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सहजानंद राय की प्रशंसा करते हुए कहा की स्वामी जी के नाम से न्यास बनाकर इतना बड़ा कार्य कर उनकी सोच को जीवंत करने का सराहनीय कार्य किया है |

ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास के अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि ब्रम्हर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती जी संन्यास को समाज-सेवा से जोड़ा और जीवनभर किसानों, श्रमिकों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।वे भारत में किसान आन्दोलन के जनक थे।वह कहते थे जब तक किसान शोषण से मुक्त नहीं होगा, देश सच्चे अर्थों में स्वतंत्र नहीं हो सकता।उन्होंने संन्यास को पलायन नहीं, बल्कि समाज-सेवा का माध्यम माना।  स्वामी जी कहते थे कि सच्चा साधु वही है जो दुखी और शोषित के साथ खड़ा हो।ब्रिटिश शासन के विरुद्ध मुखर आवाज़ थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जब केंद्र और प्रदेश में आई है तब युवाओं के लिए  रोज़गार मेले और नियुक्तियाँ अधिक आयोजित की जा रही हैं।स्टार्टअप्स और उद्यमिता को आर्थिक सहायता मिल रही है। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार जारी है। अन्नदाता किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि और किसको की आय कैसे दोगुना हो सके लगता इस पर कम कर रही है। नारीशक्ति और कैसे शसक्त और मजबूत हो सके इस पर भी बल दे रही है।कार्यक्रम में जिले युवा उद्यमियों,अन्नदाता किसान,शिक्षकों,खिलाड़ियों, नारी शासक्तिकरण को मजबूत करने वाली महिलाओं और कलाकारों का सम्मान किया गया।

       इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन न्यास के सचिव अवनीश राय मानस,निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव , प्रवीण सिंह, परितोष राय, डॉ प्रशांत राय, आशीष सिंह,मयंक श्रीवास्तव, ऋषभ सिंह, आनंद मिश्रा, अरविंद चित्रांश, आलोक, सौरभ सिंह श्रीनेत , अमन श्रीवास्तव आयोजन समिति सदस्य सहित सैकड़ो प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे॥
आजमगढ़ : पल्थी में धूमधाम से मनाई गई डाक्टर काउंट सीजर मैटी की जयंती
पृथ्वीराज सिंह
दीदारगंज  (आजमगढ़ ) ।दीदारगंज क्षेत्र के पल्थी बाजार में डा0काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी व उपस्थित लोगों ने डॉ काउंट सीजर मैटी के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद मुख्य अतिथि के हाथों केक काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया,इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने डॉ काउंट सीजर मैटी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि मैटी का जन्म इटली के बोलोग्ना शहर में एक जमींदार परिवार में  11जनवरी 1809ई0 में हुआ था उन्होंने वनस्पतियों के द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का आविष्कार किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी काउंट सीजर मैटी के जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर डा0एस एन राय, डा 0 वीर आभिमन्यु,डा0संदीप राय,डा0पृथ्वी राज सिंह,डा0राम हरख चौहान,डा0विद्या सागर आदि उपस्थित थे।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाई घायल, जिला अस्पताल रेफर
राहुल कुमार पाण्डेय

लालगंज(आजमगढ़)आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अनिल शर्मा 42 वर्ष व सुनील शर्मा 35 वर्ष पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी सराय मनराज थाना सिधारी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भेजा गया जहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रोहित मिश्रा ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के सरायमनराजपुर गांव निवासी अनिल शर्मा 42 वर्ष, सुनील शर्मा 35 वर्ष पुत्र सत्यनारायण शर्मा दोनों भाई बृहस्पतिवार की सुबह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो मे अपने रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार में आए थे जौनपुर में दाह संस्कार के बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे रात्रि लगभग 8:30 बजे वह जैसे ही मोहम्मदपुर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रोहित मिश्रा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।