साप्ताहिक समाचार पत्र कदम कदम पर के कैलेंडर का विमोचन


मुंबई । साप्ताहिक समाचार पत्र ' कदम कदम पर ' का 10 वां कैलेंडर विमोचन समारोह रविवार 28 दिसंबर 2025 को ह्यवंकर हाल दिप्ती सालिटायर बिल्डिंग एम जी रोड घाटकोपर पश्चिम में किया गया।

जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जे पी शर्मा अखिल भारतीय सविता महासंघ अध्यक्ष ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में आर आर शर्मा, राजू जैन,नारायण तिवारी, कन्हैया कांकड़,हौसिला प्रसाद गुप्ता,राकेश डी सेमुआ,आर के मिश्र, डॉ एस आर श्रीवास, रविन्द्र नाथ शर्मा,एफ सी शर्मा, डॉ शेषधर बिंद,अशोक शर्मा, मुकेश जयनाथ शर्मा,प्रमुख अतिथि पन्नालाल शर्मा, कलेक्टर शर्मा, अशोक उमाशंकर शर्मा, प्रसिद्धि ठाकुर, जयपाल शर्मा, अधिवक्ता नोटरी बी एम शर्मा, सम्मानित अतिथियों में सतीश चन्द्र गुप्ता, राघवेन्द्र नाथ द्विवेदी, संतोष जैसवार, कपिलदेव शर्मा, राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, अधिवक्ता अनिल शर्मा,हरिकेश शर्मा नंदवंशी, प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, जियालाल शर्मा, मनोज जगदीश शर्मा,विनोद शर्मा,संतोष निरंकार शर्मा,सुरेश कमला प्रसाद शर्मा,चंद्रभूषण शर्मा, श्रीमती राधा संतोष शर्मा, हरीशंकर शर्मा, शिवप्रसाद शर्मा,अनंतलाल शर्मा, हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना,नवनीश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सतपाल श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा,गंगाराम विश्वकर्मा, पत्रकार अरविंद बिंद,वरिष्ठ पत्रकार स्पर्श देशाई,अमरेश बिंद, संतोष आंबेकर, मानव कल्याण सामाजिक संस्था की टीम,मोमाई प्रवासी भजन मंडली,शशिकांत यादव, जनार्दन प्रसाद शर्मा, सभाजीत शर्मा,शिवा जायसवाल,बीडी शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,संतोष शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अमरनाथ, मंगेश शर्मा पूर्व प्रधान, राजकुमार शर्मा,घनश्याम शर्मा सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन युवा समाजसेवी एवं प्रबंध संपादक क़दम क़दम पर अनिल शर्मा ने किया।

समारोह का संयोजन संपादक छोटेलाल शर्मा ने अपने पत्रकार बंधुओं के साथ किया। उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र,मोमेंटो एवं क़दम क़दम पर - 2026 कैलेंडर से किया गया।
हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई की 256 वीं मासिक गोष्ठी संपन्न
भायंदर।  हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई द्वारा न्यु सी ब्यु न्यु रविराज काम्प्लेक्स जेसल पार्क भाईंदर पूर्व में डॉ. सुधाकर मिश्र की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का संयोजन किया गया। डॉ.मिश्र ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि सभी लोगों ने शब्द सौंदर्य की दृष्टि से बेहतरीन रचना पढ़ी। "गीत मैंने लिखें मैं यशस्वी बना। गीत तुम पर लिखें तुम अमर हो ग‌‌ई।" मुख्य अतिथि मुरलीधर पाण्डेय ने गीत पढ़ा "यह मत सोचो, किसने क्या क्या बात कही" एवं बाल कविता "बचपन के दिन प्यारे प्यारे" डॉ.उमेशचन्द्र शुक्ल ने  संचालन करते हुए कहा कि "यहां हर रोज परीक्षा है,हर लम्हा सबक, जिसने दिल से पढ़ा उसने ही अंजाम सहा।।" ग़ज़ल पढ़ा "खुला ये राज कि ये जिंदगी भी होती है"एवं "और चुप रहने को तैयार नहीं हैं ब्राह्मण।झूठ के आगे कभी लाचार नहीं हैं ब्राह्मण।" भोलानाथ तिवारी भारतांचली ने "अजब निराला देश बा,अजब निराला खेल, चालिस नंबर पास है अस्सी नंबर फेल" एवं "बेचकर सम्मान जिसको रहना आता नहीं" व्यंग्य रचना पढ़ी। कल्पेश यादव ने गीत "मोहब्बत छुपतीं नहीं छुपाने से" एवं "जब मैं बाज़ार में खरीदीं गई, तभी मेरे घर से ग़रीबी गई।" श्रीधर मिश्र आत्मिक ने आध्यात्मिक रचना "छोड़कर बाहर भीतर पाया तुम्हें।" संजय सिंह निर्जल ने "मौसम के बदलने का भी एक वक्त होता है" अमरनाथ द्विवेदी ने धारदार व्यंग्य रचना पढ़ी "एक चौराहे पर कुछ लोग कह रहे थे कैसी है व्यवस्था हस्ताक्षर के नाम पर अँगूठा लगाते हैं।" विजय नाथ मिश्र ने "चलीं है चुनावी लहर धीरे धीरे" एवं "गिरगिट तो बदनाम है केवल आदम रंग बदलता है।" व्यवस्था कि विसंगतियों पर करारा प्रहार करती है। विनोद मिश्र ने"तुम कितनी सुन्दर लगती हो" बेहद भावपूर्ण रचना पढ़ी। बीना त्रिपाठी ने "दिक्कतें आती है तो आने दें।" एवं "मुकद्दर भी रूठ सकता है।" बेहद भावपूर्ण खूबसूरत रचना का पाठ किया। डॉ. ओमप्रकाश तिवारी ने " दर्पण टूट गया" एवं "झंझावातों से ना डर तू, ये तेरे" ओजस्वी वाणी में काव्य पाठ किया।
मार्कंडेय त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना करके विधिवत कार्यक्रम का आरंभ किया किया। काव्य गोष्ठी का संचालन डॉ उमेशचन्द्र शुक्ल ने किया एवं संस्था के कोषाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सूर्यकांत त्रिपाठी वाराणसी, संतोष मिश्र, बब्लू दुबे, सभाजीत उपाध्याय हरहर जी, ओंकार नाथ मिश्र, आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल के 112 वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन
मुंबई। मुंबई की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था श्री गौरी शंकर ग्राम सेवा मंडल, मुंबई द्वारा 1 जनवरी को 112 वा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मलाड पूर्व के दत्त मंदिर रोड स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल के सकल नारायण शर्मा सभागृह में सुबह 10 बजे से आयोजित समारोह के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह होंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजीत कुमार व न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत आचार्य प्रोफेसर रामनाथ झा समारोह में शामिल होंगे। इस वर्ष के बोहनीकर्ता जौनपुर के राजा बाजार स्थित श्री चंडी मंदिर रामस्वरूप गुप्त आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पंडित मंसाराम तिवारी होंगे। समारोह में पिछले वर्ष के बोहनीकर्ता नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ ओमप्रकाश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्था के चेयरमैन, ट्रस्टी बोर्ड डॉ शारदा प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष रामसेवक पांडे उपाध्यक्ष कौशल कुमार तिवारी, मानकेश्वर चौबे तथा संयुक्त मंत्री सुभाषचंद्र उपाध्याय, विनोद कुमार मिश्रा व राधेश्याम दुबे हैं। संस्था द्वारा जौनपुर के कई स्थानों पर शिक्षण संस्थान तथा पुस्तकालय और वाचनालय संचालित किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ लेखक नीरजकांत सोती ने काशी में ली अंतिम सांस

बिजनौर।साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन के संरक्षक, राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्य लेखा नियंत्रक वरिष्ठ साहित्यकार भैयाजी नाम विख्यात नीरजकांत सोती ने 73 वर्ष की आयु पूर्ण करते हुए काशी कैलाशी की नगरी में अंतिम सांस ली। भैयाजी मूलरूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश के निवासी थे पिछले सप्ताह 26 दिसंबर 2025 को सत्या होप टाक के संस्थापक सत्य प्रकाश पाण्डेय के संयोजन में काशी बनारसिया कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।हृदयांगन विथिका फेसबुक पेज पर नित्य रामचरितमानस के दिव्य उद्बोधक, मुक्तक के लेखक एवं विचारक नीरजकांत सोती साहित्य सफर में बिजनौर से अपनी पत्नी  सुषमा सोती के साथ काशी गये थे।

26 दिसंबर की रात्रि 12 बजे भीषण हृदयाघात हुआ तुरंत उन्हें आनंदम् आवास से बीएचयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भैयाजी के दो बेटे एक आजमगढ़ व दूसरा बिजनौर में होने के कारण पार्थिव शरीर बिजनौर लाया गया जहां उनका बेटों ने अंतिम संस्कार किया।हृदयागंन के संस्थापक विधु भूषण त्रिवेदी ने बताया कि नीरज भैयाजी इलाहाबाद बैंक से सेवानिवृत्त पश्चात साहित्य साधना में रत थे। उक्त समाचार सुनकर देश के सभी साहित्यकारों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
मुलुंड में टिकट चयन को लेकर असंतोष, बीजेपी नेता मनीष तिवारी का इस्तीफा
मुंबई। बीएमसी चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी को मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ और जमीनी नेता मनीष तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक खुले पत्र के माध्यम से पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी और कार्यकर्ताओं की पीड़ा को स्पष्ट शब्दों में रखा।

मनीष तिवारी ने पत्र में बताया कि उन्होंने पिछले 30 वर्षों तक भाजपा के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। मुलुंड भाजपा के 10 वर्षों तक अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने बूथ से लेकर प्रभाग स्तर तक संगठन को मजबूत किया और पार्टी को इस क्षेत्र में सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अनुसार, भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति हमेशा उनके लिए सर्वोपरि रही है।

उन्होंने कहा कि मुलुंड में उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी द्वारा अपनाई गई नीति से निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सम्मान और भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि टिकट वितरण की उस प्रक्रिया से है, जिसमें स्थानीय, योग्य और वर्षों से संघर्षरत कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ‘जनरल कैटेगरी’ की सीट पर भी उसी श्रेणी के कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिलता, तो साधारण कार्यकर्ता किस भरोसे पार्टी के लिए मेहनत करे।

महिला आरक्षण को लेकर भी उन्होंने असंतोष जताया। पत्र में कहा गया है कि पार्टी में कई शिक्षित, सक्षम और जनसंपर्क वाली महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं, फिर भी उन्हें अवसर नहीं दिया जा रहा। इससे संगठन के भीतर निराशा बढ़ रही है।

अपने इस्तीफे को स्वाभिमान और कार्यकर्ताओं की सामूहिक भावना की आवाज बताते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि वर्तमान निर्णय उनके सिद्धांतों से मेल नहीं खाते। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उनका इस्तीफा मुलुंड और उत्तर-पूर्व मुंबई में भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत है, जिसका असर आगामी बीएमसी चुनावों में देखने को मिल सकता है।
उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा
मुंबई। उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने वार्ड नंबर 159 से श्रीप्रकाश शुक्ला को मैदान में उतारा है।प्रकाश शुक्ला को उम्मीदवारी मिलने से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश मोरे के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है। इसकी एक वजह प्रकाश मोरे को टिकट मिलने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी नाराज़गी भी है। सूत्रो के मुताबिक़ इसी नाराज़गी के कारण मोरे का टिकट कटने की चर्चा जोरों पर थी। इस सीट से भाजपा की ओर से प्रदीप त्रिपाठी, एडवोकेट वीरेंद्र दुबे और शुभ्रांशु दीक्षित ने दावेदारी पेश की थी। पर इन सभी की दावेदारी को दरकिनार कर दिया गया। दूसरी तरफ़ उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना ने उत्तरभारतीय उम्मीदवार पर भरोसा जताते हुए प्रकाश शुक्ला को टिकट दिया है। श्रीप्रकाश शुक्ला मशाल चुनाव चिन्ह के साथ नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 दिसंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रकाश शुक्ला को उम्मीदवारी मिलने से स्थानीय मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
अशोक तिवारी और मुन्ना सिंह ने नामांकन के पहले लल्लन तिवारी का लिया आशीर्वाद

भायंदर। मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच सेफ नगरसेवक कहे जाने वाले अशोक तिवारी और श्रीप्रकाश सिंह (मुन्ना सिंह) ने आज नामांकन के पहले देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लिया। दोनों लोग लगातार तीन बार नगरसेवक रह चुके हैं। अशोक तिवारी ने जहां वार्ड क्रमांक 1 के लिए नामांकन किया, वहीं मुन्ना सिंह ने वार्ड क्रमांक 5 के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन किया। अशोक तिवारी तीन बार लगातार नगरसेवक रहते हुए 8 साल तक परिवहन समिति के सदस्य रहे। कोरोना संकट काल में स्थाई समिति का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने सारे अधिकार तत्कालीन मनपा आयुक्त को इसलिए दे दिया था ताकि जनता को जल्द से जल्द बिना किसी रुकावट के हर संभव इलाज मिल सके। लोग आज भी उनके अच्छे कार्यों को याद करते हैं। मुन्ना सिंह भी लगातार चौथी बार जीत के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों में मुख्य रूप से रेलवे के समांतर बनाए गए नाले (कलवट) को लोग आज भी याद करते हैं, जिसके कारण भायंदर पूर्व में रहने वाले लोगों को जल जमाव की गंभीर समस्या से निजात मिली। लल्लन तिवारी ने दोनों लोगों को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी ।

BMC के आदर्श शिक्षक रामचंद्र यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका, शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला, मलाड पूर्व में कार्यरत रहे आदर्श शिक्षक रामचंद्र बद्रीप्रसाद यादव का आज शाला सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व आयकर आयुक्त जगपत यादव, उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन कुडवे, पूर्व नगरसेवक राजपति यादव, अरविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, युवा समाजसेवी डॉ. शैलेश यादव, उद्योगपति भोला यादव, विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जयसवाल, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में मुख्याध्यापक कैलाश सालवे,मुख्याध्यापक शिवशंकर तिवारी, पूर्व मुख्याध्यापिका फरीदा मुलानी ने कार्यक्रम में शिरकत की। प्रमुख वक्ता के रूप में लव कुमार मिश्रा, महापौर पुरस्कृत शिक्षिका रेखा यादव, अजय कुमार सिंह, सुधीरानंद पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने रामचंद्र यादव को शालिनी विनम्र और शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। संगीत शिक्षक राजेश सिंह और राजेश हरिश्चंद्र ने अपने गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में विश्व यादव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के महासचिव सभाजीत यादव, ब्रिजेश यादव, ईश्वरदेव यादव विमलेश यादव, सुभाष तिवारी, झुल्लूर यादव, राजमणि मौर्य आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया। अंत में मुख्याध्यापक चंद्रभान बचई राम ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

अयोध्या महोत्सव में हरिओम तिवारी फोक अवॉर्ड से सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं साँस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित अयोध्या महोत्सव में लगातार तीसरी बार लोकगायक हरिओम तिवारी को जौनपुर से सुप्रसिध्द अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी के हाथों फोक सिंगर का अवॉर्ड मिला। अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, सचिव नाहिद कैफ हैं। हरिओम तिवारी सुर संग्राम  सारेगामापा, सहित अन्य टीवी चैनल पर पवन सिंह मनोज तिवारी के साथ काम कर रहे हैं।
डॉ. मंजू लोढ़ा को मिला मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025

मुंबई। मुंबई के प्रतिष्ठित एनसीपीए (NCPA) में आज मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्कृति युवा संस्था एवं इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा को उनके सामाजिक कार्य, सेवा भाव और निरंतर उपलब्धियों के लिए मुंबई गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अत्यंत गरिमामयी वातावरण में देश की प्रतिष्ठित हस्तियों के करकमलों से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुदेव देवेंद्र ब्रह्मचारी , कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, एवं अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजक पंडित सुरेश मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें इस सम्मान के लिए नामांकित किया। साथ ही उन्होंने राजेश वकील का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस प्रतिष्ठित समारोह में आमंत्रित किया।

डॉ. मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज सेवा के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।