चेतना महोत्सव 2025 में सम्मानित हुए चयनित बच्चे
प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है - डॉ कैलाश पति त्रिपाठी
साहित्य चेतना समाज प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना सिखा रही है- डॉ नीरज त्रिपाठी
मिर्जापुर। साहित्य चेतना समाज मीरजापुर इकाई के तत्वावधान में चेतना महोत्सव 2025 का आयोजन विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरूहना मीरजापुर में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. कैलाशपति त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता डॉ नीरज त्रिपाठी ने किया। समारोह में चित्रकला, निबंध और सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. कैलाशपति ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। इससे उनका बौद्धिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य चेतना समाज की प्रतियोगिताएं बच्चों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना सिखा रही हैं। विशिष्ट अतिथि भोलानाथ कुशवाहा ने संदेश के माध्यम से चयनित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने कहा कि हम चालीस वर्षों से निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। मीरजापुर और मऊ की शाखाओं में भी दो वर्षों से प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। बच्चों के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रतियोगिता प्रभारी सृष्टि राज ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 20 से अधिक स्कूलों के 145 बच्चों ने भाग लिया। 90 बच्चों को चयनित करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक कुलभूषण पाठक ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दुगुना बच्चों ने परीक्षा दी। अतिथियों का स्वागत सह संयोजक विजय कुमार श्रीवास्तव, केदार नाथ सविता, आनंद केसरी, अनिल यादव ने किया। संचालन आनंद अमित ने किया। विशिष्ट अतिथि राजपति ओझा और संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पुरस्कृत होने वाले बच्चों को बधाई दिया। गाजीपुर से आए कवि नागेश मिश्र और आशुतोष श्रीवास्तव ने कविता सुनाया।
प्रतियोगिताएं चार वर्गों में आयोजित हुई थीं। चित्रकला वरिष्ठ वर्ग में अर्यांश श्रीवास्तव, ज्येष्ठ वर्ग में करण कुमार गुप्ता, मध्यम वर्ग में अवि श्री राजपूत और कनिष्ठ वर्ग में यशिका श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में समृद्धि श्रीवास्तव, ज्येष्ठ वर्ग में शिवानी बिंद, मध्यम वर्ग में वैष्णवी शुक्ला और कनिष्ठ वर्ग में छाया प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सृजन श्रीवास्तव, ज्येष्ठ वर्ग में शोभित दुबे, मध्यम वर्ग में अनुश्री लकी और कनिष्ठ वर्ग में आशुतोष पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। चेतना महोत्सव में आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत किया। संगीत और गणेश वंदना भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में डॉ सुधा सिंह, सारिका चौरसिया, रेखा चौरसिया, नंदिनी वर्मा, अभिनव पाण्डेय, विनोद मिश्रा, विकास कुमार, आशीष शुक्ला, राकेश चंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे और अपने कर कमलों से बच्चों को सम्मानित किया।
2 hours and 8 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1