जहानाबाद प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति ने मनाया 13वां स्थापना दिवस
जहानाबाद प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सदर जहानाबाद द्वारा तेरहवाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे, जबकि उद्घाटनकर्ता के रूप में घोषी विधानसभा के माननीय विधायक श्री ऋतुराज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि, विधायक एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि प्रयत्न नारी शक्ति समिति महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। महिलाओं में बचत की आदत विकसित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समितियाँ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
वहीं विधायक श्री ऋतुराज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2005 में उत्तराखंड दौरे के दौरान वहाँ की महिला स्वावलंबी समितियों को देखकर उन्होंने यह सोचा था कि बिहार में भी इस तरह के महिला समूह बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जानकर गर्व होता है कि जहानाबाद में प्रयत्न नारी शक्ति समिति वर्ष 2005 से ही सक्रिय है और निरंतर महिलाओं को संगठित कर सशक्त बना रही है। यह समिति बिहार के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर कर सामने आई है।
कार्यक्रम में महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, नाबार्ड एवं सर्व सेवा समिति संस्था से जुड़े पदाधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

जहानाबाद प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सदर जहानाबाद द्वारा
तेरहवाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।




कायनात इंटरनेशनल स्कूल में विश्व मानवाधिकार
जहानाबाद सदर अस्पताल में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना और पुरुषों की समान भागीदारी सुनिश्चित करना है।
अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक दंपतियों को सुरक्षित और जागरूक परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
जहानाबाद। पी०पी०एम स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी एवं पत्रकार
संतोष श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
डॉ० एस० के० सुनील ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से डॉ० सुनील को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।




जहानाबाद: जिले में अब लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना और भी आसान हो गया है। स्कॉट इलेक्ट्रोराइड कंपनी ने जहानाबाद में अपनी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटियों की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने दो मॉडल—SL Pro और ZL Pro—लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत मात्र 50 हजार रुपये तय की गई है। कम बजट में बेहतर माइलेज और आधुनिक फीचर्स के कारण ये स्कूटियां लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।
जहानाबाद संविधान दिवस के अवसर स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली। बच्चों के साथ विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, प्राचार्या सोनाली शर्मा सहित सभी शिक्षकों के साथ बच्चों ने संविधान के प्रति समर्पण का शपथ लिया। मौके उपस्थित विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने बच्चों को देश के संविधान के बारे में पूरी जानकारी दी। बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों को अपने देश के संविधान के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए ताकि एक सफल व्यक्तित्व के साथ साथ एक अच्छे देश का निर्माण हो सके। साथ ही साथ उन्होंने बच्चों को संविधान की रक्षा कर जीवन पथ में आगे बढ़ने की सीख दी। वहीं प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा और सर्वोच्च विधान है। यह केवल नियमों और कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि एक ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो हमें एक राष्ट्र के रूप में दिशा दिखाता है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सुचारु संचालन की गारंटी देता है। अतः इसकी नियम का पालन करना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, ब्यूटी गुप्ता, शिक्षक हिमांशू राज, आदित्य कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे सम्मिलित थे।
जहानाबाद में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते जोखिम को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के स्वास्थ्य प्रबंधन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा व्यापक रोकथाम रणनीतियों पर चर्चा की।
1 hour and 56 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k