आजमगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर बांटे फल
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की चेयरपर्सन व पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय के नेतृत्व में महिला जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर कांग्रेसियों ने फल और बिस्किट वितरित किया है। अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इसके पूर्व कांग्रेसियों ने जन्मदिवस मनाते हुए सोनिया गांधी के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। वही युवक जिलाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार कर उन्होंने जनता के प्रति अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। हमेशा संगठन को सर्वोपरि रखकर पिछड़े, कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों की आवाज़ को बुलंद किया है। कहा कि इस तरह के सेवार्थ कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज के कमजोर वर्गों तक मानवीय सहायता पहुंच सके।
इस दौरान राम गणेश प्रजापति, रामप्यारे यादव, तुषार सिंह, राजन यादव, अमित पाण्डेय, सोनू यादव, बादल निषाद आदि मौजूद रहे।











10 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k