एस आई आर को लेकर वाजिदपुर कव्वाली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित संगठन की मजबूती पर जोर
![]()
ब्रह्म प्रकाश शर्मा,मुजफ्फरनगर।जानसठ । भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'SiR' कों लेकर वाजिदपुर कव्वाली गाँव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय राठी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें मंडल और विधानसभा स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।
सोमवार आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोहन तायल उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और एस आई आर कार्यक्रम के लक्ष्यों तथा उसे सफल बनाने की रणनीति पर प्रकाश डाला। उन्होंने ज़ोर दिया कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का सक्रिय योगदान आवश्यक है।
बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी बृजेश रस्तोगी और विधानसभा संयोजक योगी रोहित खत्री ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और बूथ स्तर तक एस आई आर के संदेश को पहुँचाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की। मंडल अध्यक्ष भाजपा की उपस्थिति ने बैठक को और अधिक गंभीरता प्रदान की। संगठ की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनमें मंडल महामंत्री सुनील कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय राठी, मंडल मंत्री अंकित शर्मा, और कैलाश सैनी शामिल थे।
इसके अलावा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप राणा और अमित कुमार, तथा सक्रिय कार्यकर्ता गौरव वाल्मीकि, प्रेम कश्यप, अंकित संगल, विकास सैनी, वीशूपाल, सुभाष उपाध्याय, नेपाल सिंह, ईनाम कुरेशी, रवि कुमार, विपिन सैनी, और सुधीर ठाकुर ने भी उपस्थित होकर अपने विचार रखे और एस आई आर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। मण्डल अध्यक्ष रोहित खत्री ने कहा इस बैठक का मुख्य फोकस जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय और गतिशील बनाना था। और उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर SiR के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि जनसंपर्क और समन्वय से ही संगठन अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकता है।अंत में, संजय राठी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह बैठक जानसठ मंडल में भाजपा की सांगठनिक तैयारियों को एक नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगी।

















1 hour and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k