महाप्रबन्धक नरेश पाल सिंह ने 14 रेल कर्मचारियो को किया पुरस्कृत।
राम प्रकाश सिंह एवं राजू सिंह कुशवाह को संयुक्त रूप से मिला माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का संरक्षा पुरस्कार।
संजय द्विवेदी।प्रयागराज।महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षो की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए झांसी एवं प्रयागराज मण्डलों से अक्टूबर 2025 माह के लिए चयनित कुल 14 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।पुरस्कृत कर्मचारियों में 1.घनश्याम सिंह ट्रैक मेन्टेनर-III ग्वालियर झांसी मण्डल 2. राजेन्द्र प्रसाद ट्रैक मैन डबरा झांसी मण्डल 3.कुलदीप सिंह प्वाइण्टसमैन मानिकपुर/ प्रयागराज मण्डल 4.जय शंकर चौरसिया स्टेशन मास्टर, खागा प्रयागराज मण्डल 5. जितेन्द्र कुमार ट्रेन मैनेजर डीडीयूएन प्रयागराज मण्डल 6.आलोक कुमार, ट्रेन मैनेजर गुड्स जीएमसी प्रयागराज मण्डल 7.अंजली परमार वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी झांसी मण्डल 8.सैयद आफताब अहमद संरक्षा सलाहकार/यांत्रिक उत्तर मध्य रेलवे /मुख्यालय 9.दीपक कुमार चौरसिया लोको पायलट डीडीयू प्रयागराज मण्डल 10.अमन कुमार सिंह सहायक लोको पायलट/डीडीयू प्रयागराज मण्डल 11. चन्द्र प्रकाश शर्मा लोको पायलट,जीएमसी प्रयागराज मण्डल 12.विनोद कुमार वर्मा सहायक लोको पायलट जीएमसी प्रयागराज मण्डल 13.राम प्रकाश सिंह लोको पायलट पैसेन्जर आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल 14.राजू सिंह कुशवाहा सहायक लोको पायलट आगरा कैण्ट/ आगरा मण्डल शामिल थे।
श्री राम प्रकाश सिंह लोको पायलट पैसेन्जर आगरा कैण्ट एवं राजू सिंह कुशवाह सहायक लोको पायलट पैसेन्जर आगरा कैण्ट को संयुक्त रूप से माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का संरक्षा पुरस्कार दिया गया।इन्होंने दिनांक 04.10.25 को गाड़ी सं0 11841 एक्सप्रेस पर झाँसी-आगरा खण्ड में कार्य के दौरान आगरा छावनी स्टेशन के प्लेटफार्म सं 0 5 पर गाड़ी के प्रवेश होते ही लोको पायलट साइड से लोको के अंडरफ्रेम से दुर्गध महसूस की गई।लोको के अंडरफ्रेम की जांच में एक्सल बाक्स नं0 10 का तापमान 202 डिग्री पाया गया।लोको को फेल घोषित करने पर आगरा छावनी पर काटा गया। शेड में जांच करने पर पाया गया कि लोको के उक्त एक्सल बाक्स के आउटर रेसर स्लैक एवं कॉनिकाल के बोल्ट लूज थे।जिससे गम्भीर दुर्घटना हो सकती थी।इस प्रकार इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित रेल दुर्घटना को बचाया जा सका।










55 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k