धरतीपुत्र दिवस समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता की मनाई गई जयन्ती।
![]()
शून्य से शिखर तक का सफर तय किया.पद्म भूषण सम्मानित मुलायम सिंह यादव।
संजय द्विवेदी प्रयागराज। यमुनानगर अन्तर्गत नगर पंचायत कोरांव में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय सहित अन्य विभिन्न प्रतिष्ठानो पर देश के पूर्व रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के निवर्तमान मुख्यमंत्री पद्म विभूषण से सम्मानित नेता मुलायम सिंह यादव की जयन्ती समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल के नेतृत्व में कई प्रतिष्ठानो पर मनाई गई।22 नवम्बर 1939 को इटावा के सैफई गांव में नेता का जन्म हुआ था 10 अक्टूबर 2022 को आकस्मिक निधन होने के बाद नेता भारतीय राजनीति में नही रहे।लेकिन देश की राजनीति में नेता के द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसला आज भी देश की राजनीति में स्वर्णिम पन्नो में अंकित है उनके द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक फैसला उन्हे शून्य से शिखर तक का सफर समय समय पर तय कराते रहे।उनकी जयंती पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा कई सार्वजनिक स्थलो सहित चिकित्सालयो में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रमुख रूप से सुमन कोल रेखा वर्मा रंजना जैसल रविन्द जैसल रामानुज यादव शहादत अली दीपक पटेल पुष्कर यादव शरद यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।








9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k