केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर प्रयागराज के शोध छात्र-छात्राओ ने विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर पांडुलिपियो का अवलोकन किया।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।आज दिनांक 22 नवम्बर दिन शनिवार 2025 को राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय प्रयागराज में विश्व धरोहर सप्ताह(19 से 25 नवम्बर 2025)के अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर प्रयागराज के शोध छात्र/छात्राओ ने शैक्षिक भ्रमण कर भारत की सांस्कृतिक ऐतिहासिक व कलात्मक पाण्डुलिपियो का साक्षात दर्शन किया।संयोजक डॉ यशवंत त्रिवेदी के नेतृत्व में आये समस्त शोध छात्र पांडुग्रंथो के प्रति उत्साहित दिखे शोध छात्रो ने सर्वप्रथम मूल पाण्डुलिपियो का अवलोकन किया अवलोकन के समय शोध छात्रो द्वारा पांडुलिपियो की प्राचीनता एवं रखरखाव से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए,तत्पश्चात् छात्र छात्राओं ने पाण्डुलिपि संरक्षण से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर पाण्डुलिपि विषयक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके अन्तर्गत उपस्थित छात्रो की जिज्ञासा का समाधान किया गया तथा उन्हें शोध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी छात्रो ने विशेषतया प्रकाशित एवं अप्रकाशित पाण्डु ग्रंथो के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की। प्राविधिक सहायक हरिश्चन्द्र दुबे व डॉ शाकिरा तलत ने पाण्डुलिपियो के रख-रखाव उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया।पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने शोध छात्रों के जिज्ञासानुसार भारत में लिपियो के विकास पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की उन्होंने ब्राह्मी खरोष्ठी सहित उत्तर एवं दक्षिण भारत की लिपियो के बारे में भी बताया।कार्यालय में रखी गयी असित कुमार हलदर की पेंटिंग्स सचित्र राम चरित मानस फारसी भाषा में लिखित रामायण एवं महाभारत ताड़ पत्र की पाण्डुलिपि देखकर इन पांडुलिपियो की उत्पत्ति काल लेखन विधि लेखन शैली आदि पर आधारित प्रश्न शोध छात्रों ने पूछा।मूल पांडुलिपियो के अन्तर्गत ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद विष्णु पुराण, वाल्मीकि रामायण भगवदगीता चरक संहिता हरिवंश पुराण कुमार संभवम सम्पूर्ण महाभारत रामचरित मानस मुग़ल कालीन फरमान तोगरा, अल कुरान नल दमन आईने अकबरी रामायण मसीही आदि ग्रंथों का अवलोकन कर अचंभित रहे।कार्यक्रम के अंत में आए हुए के प्रतिभागियो को कार्यालय द्वारा मुद्रित कैटलॉग का वितरण किया गया।सभी के प्रति आभार व्यक्त गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी ने किया।इस अवसर पर रोशन लाल अजय कुमार मो0शफीक अभिषेक कुमार आनन्द कुमार आदि की उपस्थिति रह।











1 hour and 46 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k