-प्रचंड जीत का जश्न: मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री की अध्यक्षता में हुई भव्य बैठक
![]()
ब्रहा प्रकाश शर्मा,जानसठ। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत का जश्न मनाने और आगामी रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए आज एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से भरी इस बैठक में जीत की खुशी साफ झलक रही थी।
शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड जीत को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री ने की। मंच का कुशल संचालन प्रदीप राणा ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को एक अनुशासित और ओजपूर्ण गति दी। महामंत्री सुनील कश्यप ने भी संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार रखे।
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने बिहार की जीत को संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान "भारत माता की जय" और "प्रधानमंत्री ज़िंदाबाद" के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। वक्ताओं ने ज़मीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि यह जीत देश भर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
बैठक की समाप्ति के बाद, सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई वितरित कर जीत का अभिनंदन किया। बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिनमें यनेश तंवर अरविंद प्रजापति, प्रेम कश्यप, विकास गुप्ता, रंजनी सैनी उर्फ मोनी, कैलाश सैनी, सचिन सैनी, राजीव गुप्ता, सुभाष चन्द्र, अंकित संगल अंकित शर्मा जैसे महत्वपूर्ण पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा भाजपा मीडिया प्रभारी ब्रह्म प्रकाश शर्मा आदि शामिल रहे। विशेष रूप से, जिला पंचायत सदस्य भूदेव शर्मा (माछरा, मेरठ) और विनोद कुमार शर्मा (मेरठ) की उपस्थिति ने भी इस कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। इनके अलावा, ललीत और गौरव भटनागर ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
यह बैठक न केवल बिहार की जीत का जश्न थी, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने का एक माध्यम भी बनी है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पार्टी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k