क्षेत्र में गूँजी बिहार की जीत की गूँज: भारतीय गौ सेवा संघ ने ढोल-नगाड़ों पर मनाया भाजपा की प्रचंड विजय का जश्न ।
रिपोटर ब्रह्म प्रकाश शर्मा ।
मुजफरनगर/जानसठ, । बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक जीत की लहर उत्तर प्रदेश के जानसठ तक पहुंच गई है। शुक्रवार को जानसठ क्षेत्र के तिलोरा स्थित, भारतीय गौ सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी के निजी आवास पर एक भव्य जश्न का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया और इस जीत को 'सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत' बताया।
बिहार से अंतिम चुनावी परिणाम आने के साथ ही तिलोरा स्थित परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में गौ सेवा संघ के पदाधिकारी और सदस्य एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर और मिठाई का वितरण कर बधाई दी। पूरे परिसर में 'जय श्री राम', 'भारत माता की जय', और 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारों की गूँज सुनाई दी। यह जश्न सिर्फ राजनीतिक जीत का नहीं, बल्कि विचारधारा की सफलता का प्रतीक बना। जश्न में भारतीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा, "बिहार की यह जीत दिखाती है कि जनता ने जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे और सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास की विजय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, "भारतीय गौ सेवा संघ हमेशा से राष्ट्र और धर्म के मूल्यों के साथ खड़ा रहा है। हम मानते हैं कि यह परिणाम गौ-संरक्षण के हमारे संकल्प को और मजबूती देगा। हम केंद्र और बिहार की सरकार को इस ऐतिहासिक सफलता पर साधुवाद देते हैं।"यह शानदार जश्न देर शाम तक चलता रहा, जिसने जानसठ क्षेत्र में भाजपा की जीत के प्रति एक व्यापक समर्थन को उजागर किया है।
इस दौरान मुख्य रूप से राहुल कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय गौ सेवा संघ गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय गौ सेवा संघ अमित कुमार: प्रदेश प्रभारी विजय सिंह तोमर: जिलाध्यक्ष, मेरठ अजय सिंह तोमर शिवम कुमार, प्रिंस, रोहित चौहान, और सचिन धीमान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।














4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.2k