-महिला सुरक्षा को समर्पित 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत सिखेडा पुलिस का बड़ा एक्शन
- वारंटी अभियुक्त रविन्दर गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई जारी
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
जानसठ/ सिखेडा। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति फेज 5.0' अभियान के तहत सिखेडा पुलिस ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, थाना सिखेडा पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की।
सोमवार को थाना सिखेडा के थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान चलाकर एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करती है, जिसका लक्ष्य समाज में महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों पर तत्काल लगाम लगाना है।
गिरफ्तार अभियुक्त रविन्दर पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम मोघपुर, थाना सिखेडा जो पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था और अदालत द्वारा जारी वारंट पर उसकी गिरफ्तारी आवश्यक थी। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और योजना के साथ उसके मकान पर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अनुराग सिंह जादौन, कांस्टेबल सन्नी कुमार, और महिला कांस्टेबल राखी शामिल थीं।
थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ बिना किसी देरी के कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।












Nov 10 2025, 19:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k