छठ पर्व पर कार्य स्तंभ फाउंडेशन द्वारा साड़ी, सिंदूर, चूड़ी व धोती का वितरण
गया: गया जिले के बोधगया प्रखंड के ग्राम राहुल नगर में कार्य स्तंभ फाउंडेशन के बैनर तले छठ पर्व के अवसर पर एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 15 छठव्रती महिलाओं को साड़ी, सिंदूर और चूड़ी तथा 15 पुरुषों को धोती का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक प्रियंका प्रियदर्शी ने बताई कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक त्योहारों के माध्यम से समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम में छठव्रती महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं को वस्त्र एवं पूजन सामग्री प्रदान की गई। संस्था के जुड़े स्मृति कुमारी ने बताई कि कार्यक्रम के दौरान 15 छठव्रती महिलाओं को साड़ी, सिंदूर और चूड़ी तथा 15 पुरुषों को धोती वितरित की गई। संगठन का उद्देश्य छठ जैसे लोक आस्था के पर्व पर जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना और उन्हें सम्मानपूर्वक पर्व मनाने में मदद करना है।
छठ पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वांचल क्षेत्रों की आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है। सूर्य उपासना और स्वच्छता पर आधारित इस पर्व में महिलाएं कठोर नियमों का पालन करते हुए 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने यह पहल की, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मना सकें।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संस्था की इस जनसेवा भावना की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि करया स्तंभ फाउंडेशन द्वारा की गई यह पहल समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करती है।
संस्था से जुड़े स्मृति कुमारी ने बताई कि कार्य स्तंभ फाउंडेशन लगातार शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था का प्रयास है कि समाज के वंचित वर्गों तक सहयोग और सकारात्मक बदलाव की भावना पहुँचाई जा सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सूर्य देव से राज्य और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं समृद्ध जीवन की कामना की। फाउंडेशन के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य नियमित रूप से किए जाते रहेंगे, ताकि छठ जैसे पवित्र पर्व की भावना हर घर तक पहुँचे।






गया शहर के बड़की डेल्हा स्थित राजा कोठी परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं भव्य आयोजन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा डेल्हा राजा कोठी से निकलकर मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज, काशीनाथ मोड, रमना रोड होते हुए पिता महेश्वर घाट पहुंचकर 108 महिलाएं पवित्र जल लेकर शोभायात्रा के रूप में यज्ञ स्थल डेल्हा राजा कोठी यज्ञ स्थल लौटीं।



Oct 27 2025, 14:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.9k