जिलाधिकारी ने संगम नोज पहुंचकर छठ पूजा की तैयारियो के सम्बन्ध में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जिलाधिकारी ने चिन्हित घाटों एवं अन्य स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कार्तिंक मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शुक्रवार को संगम नोज पहुंचकर की गयी तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसलिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था साफ- सफाई गोताखोर बैरिकेटिंग चैजिंग रूम मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिया है।
उन्होंने विद्युत विभाग को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है।उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई की अच्छी एवं मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किया है।साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि यातायात की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था तथा सुरक्षा आदि की समुचित व्यवस्था रहे।उन्होंने गहरें पानी में साइनेज एवं बैरिकेटिंग लगाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रो में घाटो का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिये है।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है।उन्होंने स्थलो पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये जाने के लिए कहा है।
जनपद में यह पर्व मुख्य रूप से नगर क्षेत्र के संगम दशाश्वमेघ घाट सरस्वतीघाट बोट क्लब घाट गउघाट बलुआघाट रसूलाबाद घाट नारायणी आश्रम सीताराम थानाक्षेत्र शिवकुटी नीवा टासपोर्ट नगर प्रीतम नगर धूमनगंज एवं गंगापार के फाफामऊ घाट थानाक्षेत्र सोरांव झूंसी छतनाग यमुनापार क्षेत्र में मुख्य रूप से अरैल घाटो पर मनाया जायेगा।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ0 अजय पाल शर्मा नगर आयुक्त साई तेजा डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे I






















Oct 26 2025, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k