ग्रामपंचायत क्षेत्र पंचायत में "सभी का समर्थन,किसी का विरोध नही"पर चलेंगे भाजपा कार्यकर्ता-अवधेश चन्द्र गुप्ता

राहुल गांधी संस्कार हीन,ना समझ है,ना व्यवहार केवल दुष्प्रचार भरा है-अवधेश चन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं के मेहनत से यमुनापार में शत-प्रतिशत कमल खिलाकर दूंगा -राजेश शुक्ला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व इलाहाबाद झांसी स्नातक को लेकर यमुनापार की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न रामपुर में सम्पन्न

संजय द्विवेदी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार जिला की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 एवं इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव की संगठनात्मक बैठक रविवार को बृजमंगल सिंह इण्टर कॉलेज रामपुर करछना में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने परिश्रम और सूझबूझ से केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनाई है। अब समय आ गया है कि अपने गांव, क्षेत्र और ज़िले में भी सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और कार्यों को जनता तक पहुँचाते हुए "कमल"खिलाना है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अतिउत्साह से बचते हुए सभी वर्गों और महिलाओं की 33% सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।स्वच्छ छवि मेहनती और प्रभावशाली जिताऊं कार्यकर्ताओं की पहचान कर जिला पंचायत चुनाव में उतारा जाएगा।ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता "सभी का समर्थन और किसी का विरोध नही"की नीति पर चलकर जिला पंचायत सदस्यों की जीत सुनिश्चित करेंगे।वही गुप्त ने विपक्ष और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा जिसमें ना संस्कार है,ना विचार है,ना समझ है,ना व्यवहार है जिसमें केवल दुष्प्रचार भरा हुआ है जो प्रधानमंत्री के मां को गाली देते है उसें कार्यकर्ता और जनता सबक सिखाने का कार्य करेगी।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने मुख्य अतिथि को आश्वस्त किया कि यमुनापार की सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं की मेहनत से कमल खिलाकर संगठन को बड़ी सफलता दी जाएगी। बैठक में पूर्ण उपस्थिति पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी कार्यकर्ता का सम्मान झुकने नहीं दिया जाएगा।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि बैठक का संचालन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला संयोजक राजेश्वरी तिवारी ने किया। आभार ज्ञापन इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव जिला संयोजक ज्ञान सिंह पटेल एवं जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष सहित पंचायत चुनाव में लगे सभी जिला एवं मंडल संयोजक-सह संयोजक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया की सूचना पर बुजुर्ग को मिला जीवनदान, स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज। आज सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर मिली एक जानकारी ने एक बुजुर्ग की जिंदगी बचा ली। इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने संदेश भेजकर बताया कि नैनी जंक्शन के पास मलारा फाटक इलाके में एक बुजुर्ग अत्यंत गंभीर हालत में पड़े हुए हैं। उनके सिर और पैरों में कीड़े लग चुके थे और वह पूरी तरह असहाय स्थिति में थे।

सूचना मिलते ही जनहित संघर्ष समिति के ज़िला अध्यक्ष अभिलाष केसरीवानी अपने सहयोगी व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमित गुप्ता के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुजुर्ग को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि समय पर मिली सूचना, सोशल मीडिया की सक्रियता और प्रशासन की तत्परता के चलते बुजुर्ग की जान बच सकी। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि अगर सोशल मीडिया का उपयोग सही दिशा में किया जाए तो यह मानवता की रक्षा और जनसेवा में अहम भूमिका निभा सकता है।

मुक्त विश्वविद्यालय का 20वां दीक्षांत आज ढाई बजे से होगा सीधा प्रसारण

संजय द्विवेदी, प्रयागराज उ.प्र.राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज का 20वां दीक्षान्त समारोह अब 15 सितम्बर, 2025 को अपराह्न 2:30 बजे सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा।दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल करेंगी।मुख्य अतिथि प्रो.उमा कांजीलाल कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने नईदिल्ली दीक्षान्त भाषण देंगी।

योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री तथा रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगे।कुलपति प्रो.सत्यकाम ने आज अटल प्रेक्षागृह में कार्य परिषद एवं विद्या परिषद की बैठक के बाद सभी सदस्यों के साथ पूर्वाभ्यास किया।विश्वविद्यालय में उत्सव का माहौल है।आज दिन भर पूरे उत्तर प्रदेश से दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले शिक्षार्थियों का आना जारी रहा।

विश्वविद्यालय ने सभी पंजीकृत शिक्षार्थियों को अंगवस्त्र प्रदान किया।दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।जिसे विश्वविद्यालय के शिक्षार्थी घर बैठे देख सकते है।

जनता की सेवा ही मेरे जीवन का असली उद्देश्य है-प्रमोद मिश्र

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर के विधान सभा कोरांव क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र वार्ड नम्बर 80 के ग्राम पंचायत टीकर में युवा समाजसेवी विजय यादव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ज़न चौपाल आयोजित की गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी क्रांतिकारी नेता वार्ड 80 से लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रमोद मिश्र पयासी सम्मिलित हुए जहां लोगों ने उन्हें फूल माला और रुमाल देकर अपने चहेते नेता स्वागत और अभिनन्दन किया जहा सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण अपने जनप्रिय नेता को सुनने के लिए इकठ्ठा हुए जहां प्रमोद पयासी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की मेरा आपका रिश्ता पारिवारिक रिश्ता है कोई बनावटी रिश्ता नही है हम भाग्यशाली है आप लोगो के हर जरूरतो पर याद करते है हम पूरी कोशिश करते है।

आप सब का बेटा हूँ आपका सेवक हूं मेरी पहचान जनता हैं मउसी के बीच जीवन बिताता हूँ और आपको विस्वास दिलाता हूँ यदि आपने मुझे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुना गया तो क्षेत्र को सजाने का काम करूंगा।हम भली भांति गाँव गली खेत खलिहान गरीब किसान युवा को पहचानता हूं एक एक घर से परिचित हूँ मेरा वादा है आपके मान सम्मान पर आँच नहीं आने दूँगा छोटी मोटी समस्याओ को आपके दम पर अधिकारियों से लड़ाई लडकर संघर्ष कर कार्य को काऊंगा।और करके दिखाऊंगा अंत मे सभी से अपील करते हुए कहा की जब उचित समय आए आप सब मिलकर मेरा साथ दीजिए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक विजय यादव प्रकाश सिंह अच्छे लाल कोल मनोज कुमार रमाकांत कोल मनोज आदिवासी अंजनी आदिवासी सागर कोल सोनू लाल लव कुश अनुज प्रताप सूरज यादव जितेन्द्र मिश्रा विपिन शुक्ला शैलेश मिश्रा काफी संख्या माताएं बहने भी सामिल रहे।

प्रयागराज की बेटी किरण मिश्रा का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में लीगल एडवाइज़र पद पर

रमेश दूबे

प्रयागराज जिले की किरण मिश्रा ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा एटॉमिक एनर्जी रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में लीगल एडवाइज़र के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

किरण मिश्रा मूल रूप से फूलपुर के सुरेश मिश्रा की पुत्री हैं और वर्तमान में परिवार सहित मुंबई में निवास करती हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण मिश्रा पिछले दस वर्षों से मुंबई उच्च न्यायालय में सफलतापूर्वक वकालत कर रही थीं। अपने अनुभव, मेहनत और गहन कानूनी ज्ञान के आधार पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

किरण ने अपनी शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय से पूरी की है। उन्होंने वहीं से बी.ए. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। अपने छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में मेधावी रही हैं और कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ती गईं।

उनके चयन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा द्वारा आईजीआरएस के सम्बन्ध में बैठक

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।आज 14-09-2025 को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज अजय पाल शर्मा द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS)के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त यमुनानगर पुलिस उपायुक्त नगर तथा समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी व आईजीआरएस कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सम्बन्धित को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS)के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याए.निस्तारण हेतु निर्देश

प्रयागराज।यमुनानगर शंकरगढ़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के लिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश।इस दौरान विभिन्न समस्याएं जिनमें जमीनी विवाद चोरी मारपीट आदि शामिल थी।

प्रशासन ने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक टीम गठित की है जो मौके पर जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन शिकायतों का निस्तारण किया और अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल शुरू की।तेज तर्रार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने कड़क अन्दाज से क्षेत्र के अपराधियो भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी थाना क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास करेगा तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

थाना प्रभारी ने अपराधियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिय।आगे उन्होंने कहा कि थाना दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए किया जाता है।थाना दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे नागरिक अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकते है।राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के जमीनी विवादों को खत्म करने का प्रयास जारी है।शिकायत लेकर आए लोगों ने थाना प्रभारी की कड़क अंदाज की सराहना की और कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था एक नया आयाम कायम कर रही है।

इस संपूर्ण थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गम्भीरता से लोगों की शिकायतें सुनी और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।

इस दौरान उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह उप निरीक्षक वैशाली अग्रहरि उप निरीक्षक अनुराधा सहित थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की हुई मौत

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर करछना क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित आर्गन हॉस्पिटल के बगल मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मार्ग से पैदल गुजर रही एक युवती की मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उपस्थित लोगों से मृतका का पहचान करने का प्रयास किया लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका।लोगों द्वारा चर्चा की जा रही थी कि इस लड़की को किसी ट्रक चालक ने यहां लाकर छोड़ दिया था। सुबह 4:30 के करीब मार्ग से पैदल गुजर रही थी उसी दरमियान यह हादसा हुआ।

चौकी प्रभारी भीरपुर शैतान सिंह ने बताया लड़की को देख कर प्रतीक हो रहा था कि वह विक्षिप्त है।फिलहाल किस वाहन से यह घटना हुई है और लड़की कहां के रहने वाली है जांच की जा रही है।स्थानी लोगों द्वारा बताया गया कि इसके पहले यह लड़की कभी यहां पर नहीं दिखी।अगर विक्षिप्त होती तो किसी न किसी के नजर में जरूर आती है।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन में हुआ फेरबदल: नीरज द्विवेदी व पुष्पराज करवरिया को प्रदेश मंत्री।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा विधान सभा क्षेत्र माण्डा के नीरज द्विवेदी व पुष्पराज करवरिया को बनाया गया प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया।राष्ट्रीय अधिवेशन व पार्टी संगठन विस्तार पटेल गेस्ट हाउस नारायणपूर जिला मिर्जापुर में हुआ।विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन 05 अक्टूबर 2025 दिल्ली में होगा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन में फेरबदल करते हुए प्रदेश इकाई में विस्तार किया गया।

संगठन द्वारा प्रयागराज मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा नीरज द्विवेदी व पुष्पराज करवरिया को नए पदभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।वही नीरज द्विवेदी ने कहां कि गौरक्षा पीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में प्रदेश नेतृत्व संगठन का कार्य करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। विश्व हिन्दू महासंघ के संघ संस्थापक ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी के चरणों में सादर नमन करते हुए है।नीरज द्विवेदी ने बताया कि गौ सेवा और सनातन धर्म में जन सेवा करना ही राष्ट्र सेवा है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ वंश की रक्षा और उनके संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।प्रदेश स्तर पर गौशालाओं का तेजी से निर्माण हो रहा है।सनातन धर्म में गौ को माता का दर्जा देते हुए उनकी सेवा की जाती है।

उन्होंने दोहराया कि सेवा ही मेरा उद्देश्य है संघठन हमको गोरक्षा का मण्डल प्रभारी से संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया l विस्तार और जमीन पर पकड़ ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवदूत प्रदेश प्रभारी नरेश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ युवा प्रकोष्ठ एवं आशुतोष त्रिपाठी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आभार व्यक्त कर्ता हूँ।इस अवसर पर दीपक त्रिपाठी सत्य प्रकाश मिश्रा आशुतोष त्रिपाठी कमलेश सरोज अरुण द्विवेदी प्रमोद सिंह दीपक त्रिपाठी नीतिश सिंह राजकुमार सुनील कुमार विशाल सिंह विनोद सिंह पंकज सिंह माधव शुक्ला सुनील कुमार बल्ली आदि ने शुभकामनाएं दीं l

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र के मेजा कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।उपजिलाधिकारी मेजा ने जन समस्याओं की समस्या को सुनकर एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव ने सम्बंधित विभागो के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मेजा दीन दयाल सिंह द्वारा आए हुए शिकायतो की समस्या को सुनकर पुलिस टीम को दिए आवश्यक निर्देश। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं पर लापरवाही क्षम्य नही होगी।निस्तारण करने का जो समय सीमा निर्धारित उसके अन्दर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाते हुए रिपोर्ट प्रेषित करे।

वही शनिवार को थाना माण्डा में तहसीलदार मेजा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने माण्डा थाना में बारी बारी से जन समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराये जाने को दिए निर्देश।उन्होंने कहा कि जन शिकायत की गम्भीरता पूर्वक विचार कर समय के अन्दर निस्तारण कराकर पीड़ित जन को न्याय दिलवाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराये।अगर किसी भी जन समस्याओ पर लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।इस मौके राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल सहित पुलिस विभाग मौजूद रहे।