जनता की सेवा ही मेरे जीवन का असली उद्देश्य है-प्रमोद मिश्र

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर के विधान सभा कोरांव क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र वार्ड नम्बर 80 के ग्राम पंचायत टीकर में युवा समाजसेवी विजय यादव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ज़न चौपाल आयोजित की गयी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी क्रांतिकारी नेता वार्ड 80 से लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रमोद मिश्र पयासी सम्मिलित हुए जहां लोगों ने उन्हें फूल माला और रुमाल देकर अपने चहेते नेता स्वागत और अभिनन्दन किया जहा सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण अपने जनप्रिय नेता को सुनने के लिए इकठ्ठा हुए जहां प्रमोद पयासी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की मेरा आपका रिश्ता पारिवारिक रिश्ता है कोई बनावटी रिश्ता नही है हम भाग्यशाली है आप लोगो के हर जरूरतो पर याद करते है हम पूरी कोशिश करते है।

आप सब का बेटा हूँ आपका सेवक हूं मेरी पहचान जनता हैं मउसी के बीच जीवन बिताता हूँ और आपको विस्वास दिलाता हूँ यदि आपने मुझे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुना गया तो क्षेत्र को सजाने का काम करूंगा।हम भली भांति गाँव गली खेत खलिहान गरीब किसान युवा को पहचानता हूं एक एक घर से परिचित हूँ मेरा वादा है आपके मान सम्मान पर आँच नहीं आने दूँगा छोटी मोटी समस्याओ को आपके दम पर अधिकारियों से लड़ाई लडकर संघर्ष कर कार्य को काऊंगा।और करके दिखाऊंगा अंत मे सभी से अपील करते हुए कहा की जब उचित समय आए आप सब मिलकर मेरा साथ दीजिए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक विजय यादव प्रकाश सिंह अच्छे लाल कोल मनोज कुमार रमाकांत कोल मनोज आदिवासी अंजनी आदिवासी सागर कोल सोनू लाल लव कुश अनुज प्रताप सूरज यादव जितेन्द्र मिश्रा विपिन शुक्ला शैलेश मिश्रा काफी संख्या माताएं बहने भी सामिल रहे।

प्रयागराज की बेटी किरण मिश्रा का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में लीगल एडवाइज़र पद पर

रमेश दूबे

प्रयागराज जिले की किरण मिश्रा ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा एटॉमिक एनर्जी रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में लीगल एडवाइज़र के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

किरण मिश्रा मूल रूप से फूलपुर के सुरेश मिश्रा की पुत्री हैं और वर्तमान में परिवार सहित मुंबई में निवास करती हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण मिश्रा पिछले दस वर्षों से मुंबई उच्च न्यायालय में सफलतापूर्वक वकालत कर रही थीं। अपने अनुभव, मेहनत और गहन कानूनी ज्ञान के आधार पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

किरण ने अपनी शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय से पूरी की है। उन्होंने वहीं से बी.ए. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। अपने छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में मेधावी रही हैं और कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ती गईं।

उनके चयन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा द्वारा आईजीआरएस के सम्बन्ध में बैठक

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।आज 14-09-2025 को अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज अजय पाल शर्मा द्वारा त्रिवेणी सभागार रिजर्व पुलिस लाइन्स प्रयागराज में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS)के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त यमुनानगर पुलिस उपायुक्त नगर तथा समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी व आईजीआरएस कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

सम्बन्धित को एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली(IGRS)के तहत प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

थाना समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याए.निस्तारण हेतु निर्देश

प्रयागराज।यमुनानगर शंकरगढ़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के लिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश।इस दौरान विभिन्न समस्याएं जिनमें जमीनी विवाद चोरी मारपीट आदि शामिल थी।

प्रशासन ने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक टीम गठित की है जो मौके पर जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन शिकायतों का निस्तारण किया और अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल शुरू की।तेज तर्रार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने कड़क अन्दाज से क्षेत्र के अपराधियो भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी थाना क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास करेगा तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

थाना प्रभारी ने अपराधियों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिय।आगे उन्होंने कहा कि थाना दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए किया जाता है।थाना दिवस प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे नागरिक अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रख सकते है।राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के जमीनी विवादों को खत्म करने का प्रयास जारी है।शिकायत लेकर आए लोगों ने थाना प्रभारी की कड़क अंदाज की सराहना की और कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था एक नया आयाम कायम कर रही है।

इस संपूर्ण थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गम्भीरता से लोगों की शिकायतें सुनी और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।

इस दौरान उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह उप निरीक्षक वैशाली अग्रहरि उप निरीक्षक अनुराधा सहित थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवती की हुई मौत

संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर करछना क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित आर्गन हॉस्पिटल के बगल मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मार्ग से पैदल गुजर रही एक युवती की मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उपस्थित लोगों से मृतका का पहचान करने का प्रयास किया लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका।लोगों द्वारा चर्चा की जा रही थी कि इस लड़की को किसी ट्रक चालक ने यहां लाकर छोड़ दिया था। सुबह 4:30 के करीब मार्ग से पैदल गुजर रही थी उसी दरमियान यह हादसा हुआ।

चौकी प्रभारी भीरपुर शैतान सिंह ने बताया लड़की को देख कर प्रतीक हो रहा था कि वह विक्षिप्त है।फिलहाल किस वाहन से यह घटना हुई है और लड़की कहां के रहने वाली है जांच की जा रही है।स्थानी लोगों द्वारा बताया गया कि इसके पहले यह लड़की कभी यहां पर नहीं दिखी।अगर विक्षिप्त होती तो किसी न किसी के नजर में जरूर आती है।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन में हुआ फेरबदल: नीरज द्विवेदी व पुष्पराज करवरिया को प्रदेश मंत्री।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा विधान सभा क्षेत्र माण्डा के नीरज द्विवेदी व पुष्पराज करवरिया को बनाया गया प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया।राष्ट्रीय अधिवेशन व पार्टी संगठन विस्तार पटेल गेस्ट हाउस नारायणपूर जिला मिर्जापुर में हुआ।विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन 05 अक्टूबर 2025 दिल्ली में होगा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन में फेरबदल करते हुए प्रदेश इकाई में विस्तार किया गया।

संगठन द्वारा प्रयागराज मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा नीरज द्विवेदी व पुष्पराज करवरिया को नए पदभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।वही नीरज द्विवेदी ने कहां कि गौरक्षा पीठाधीश्वर महन्त योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में प्रदेश नेतृत्व संगठन का कार्य करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। विश्व हिन्दू महासंघ के संघ संस्थापक ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी के चरणों में सादर नमन करते हुए है।नीरज द्विवेदी ने बताया कि गौ सेवा और सनातन धर्म में जन सेवा करना ही राष्ट्र सेवा है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ वंश की रक्षा और उनके संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।प्रदेश स्तर पर गौशालाओं का तेजी से निर्माण हो रहा है।सनातन धर्म में गौ को माता का दर्जा देते हुए उनकी सेवा की जाती है।

उन्होंने दोहराया कि सेवा ही मेरा उद्देश्य है संघठन हमको गोरक्षा का मण्डल प्रभारी से संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया l विस्तार और जमीन पर पकड़ ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवदूत प्रदेश प्रभारी नरेश उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ युवा प्रकोष्ठ एवं आशुतोष त्रिपाठी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आभार व्यक्त कर्ता हूँ।इस अवसर पर दीपक त्रिपाठी सत्य प्रकाश मिश्रा आशुतोष त्रिपाठी कमलेश सरोज अरुण द्विवेदी प्रमोद सिंह दीपक त्रिपाठी नीतिश सिंह राजकुमार सुनील कुमार विशाल सिंह विनोद सिंह पंकज सिंह माधव शुक्ला सुनील कुमार बल्ली आदि ने शुभकामनाएं दीं l

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर क्षेत्र के मेजा कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ।उपजिलाधिकारी मेजा ने जन समस्याओं की समस्या को सुनकर एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव ने सम्बंधित विभागो के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मेजा दीन दयाल सिंह द्वारा आए हुए शिकायतो की समस्या को सुनकर पुलिस टीम को दिए आवश्यक निर्देश। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं पर लापरवाही क्षम्य नही होगी।निस्तारण करने का जो समय सीमा निर्धारित उसके अन्दर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाते हुए रिपोर्ट प्रेषित करे।

वही शनिवार को थाना माण्डा में तहसीलदार मेजा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसीलदार रोशनी सोलंकी ने माण्डा थाना में बारी बारी से जन समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराये जाने को दिए निर्देश।उन्होंने कहा कि जन शिकायत की गम्भीरता पूर्वक विचार कर समय के अन्दर निस्तारण कराकर पीड़ित जन को न्याय दिलवाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराये।अगर किसी भी जन समस्याओ पर लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।इस मौके राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल सहित पुलिस विभाग मौजूद रहे।

निःशुल्क जांच शिविर में रक्त जांच एवं आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रयागराज अपने स्वर्ण जयन्ती वर्ष 2025 के अवसर पर महाविद्यालय की स्वास्थ्य समिति प्रयागराज हॉस्पिटल करेली तथा इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन के सहयोग से स्वास्थ्य महोत्सव का आयोजन किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ अंजुम अहमद स्त्री रोग विशेषज्ञ निर्देशक एपेक्स हॉस्पिटल प्रयागराज डॉ.मोहम्मद शाहिद कार्डियोलोजिस्ट सहायक प्रो. एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ.शमीमुल्लाह खान पल्मोनोलॉजिस्ट अस्पताल करेली डॉ.जुनैद सिद्धिकी नेत्र रोग विशेषज्ञ अस्पताल करेली डॉ.आफरीन फारुकी त्वचा विशेषज्ञ द्वारा स्त्री रोग हृदय रोग नेत्र रोग चर्म रोग और अन्य सामान्य रोगों की जाँच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। यह शिविर सामुदायिक सेवा की भावना से आम आम जनता के लिए था।शिविर में रक्त जांच एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आदि लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ समाजसेवी व पत्रकार मातृशक्ति पूनम चौरसिया बनाई गई जिला मंत्री।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।हर्षवर्धन नगर शाम प्रदेश अध्यक्ष मां भिखारी प्रजापति के कुशल दिशा निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मात्र शक्ति मां गंगा धाकड़ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भर में 12 सितम्बर से 18 सितम्बर तक विशेष अभियान के तहत महंत अवैध नाथ महाराज की पुण्य तिथि समस्त जिला इकाइयों द्वारा मनाई जायेगी इस अवसर पर प्रयागराज जिला प्रभारी आनन्द वैश्य सुदर्शन द्वारा महाराज की छाया प्रति पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना करने के उपरांत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

मातृशक्ति की जन प्रिय ऊर्जा वान जिला अध्यक्ष प्रेमा श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे मातृशक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष मां रचना त्रिवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष मां प्रकाशानंद शर्मा मां अतुल खन्ना महामंत्री रूपाली अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह मौके पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी मातृशक्ति पूनम चौरसिया को विश्व हिंदू महासंघ की जिलामंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

अवैध खनन कर सराकारी आदेशो का उडा रहे धज्जियां

अवैध तरीके से सुरन्ग बनाकर तोड़ रहे हैं पत्थर ग्रामीणों को हो रही है परेशानी शासन प्रशासन मौन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर के मेजा तहसील क्षेत्र के भटौती पहाड़ी पर खनन माफिया बेखौफ होकर मानक से ज्यादा अवैध खनन मे लिप्त है मानक से ज्यादा अवैध खनन होने से पहाड़ पर सैकड़ों फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।अवैध खनन में भयंकर रूप में मानक की अनदेखी किया जा रहा है। लेकिन खनन करने वालों पर कोई असर होते नहीं दिख रहा है।कभी-कभी जांच के नाम पर खानापूर्ति होती रही है लेकिन इसके बाद भी मानक की अनदेखी की जरूर हो रही है। प्रदेश की योगी सरकार अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने का दावा जरूर करती है लेकिन यहां विभागीय कुंभ कर्णी नींद की वजह से असलियत कुछ और ही है। खनन माफिया सरकार की आंखों में धूल झोंककर राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं।

भटौती पहाड़ी पर पचासों क्रशर प्लांट है सभी प्लाटों में मानक से ज्यादा अवैध खनन जारी है। सैकड़ों फीट गहरे गड्ढे अवैध खनन की दास्तां बयां कर रहे है जिसमें आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।खनन विभाग कुंभकर्णी नीद में मस्त है जिससे खनन माफिया बेखौफ होकर मानक से ज्यादा अवैध खनन कर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे है।विभाग आंख पर पट्टी बांधे हुए है जबकि जानकारी के अनुसार खनन माफियाओं को मानक के हिसाब से खनन कर उसके अगल बगल पानी की व्यवस्था व वृक्ष लगाने का नियम है। लेकिन सब नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन कर तालाब, कुआं जैसे सैकड़ों फीट गहरे सैकड़ों गड्ढे कर दिए गए हैं।अब देखना यह है कि सरकार खनन विभाग की नजर भटौती पहाड़ी पर पड़ती है कि नही यह भी चर्चा का विषय है।