एक दिन में इतना बढ़ गया झारखंड का न्यूनतम तापमान, जानें कैसा है आज का मौसम |
Ranchi | 12-01-2025 : झारखंड का न्यूनतम तापमान एक दिन में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है. आज का उच्चतम तापमान 27.2 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. रविवार (12 जनवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड किया गया. इसके पहले 3 दिन तक झारखंड का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड से कम था. 9 जनवरी को झारखंड का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, 10 जनवरी को 3 डिग्री और 11 जनवरी को यह 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड था. 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की वृद्धि हुई है, तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट भी आई है.
![]()
Sep 02 2025, 11:51