किसान हितों की रक्षा करता रहेगा भारतीय किसान संघ
मीरजापुर। जब तक किसानों की मूलभूत आवश्यकता है एवं उपज के अनुसार इसका भरपूर कीमत नहीं मिल जाता तब तक किसान संघ किसान हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा उक्त बातें राजगढ़ ब्लाक के सेमरी गांव में बलराम जयंती के दिन किसान दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय किसान संघ के काशी प्रांत के महामंत्री राम चेला सिंह ने कही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के उत्पादन में आने वाले लागत के अनुसार उनके उपज का मूल्य नहीं दे रही है जिससे किसानों का अहित हो रहा है उन्होंने कहा कि देश में रासायनिकउर्वरकों का प्रयोग करके ज्यादातर फसले उत्पादन कर रहे हैं।
जो मानव जीवन के लिए खतरा एवं कैंसर जैसी बीमारियों को जन्म दे रहे हैं उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए और उसके लिए उनको अपने घरों में एक गाय जरूर पालना चाहिए जिससे उसके गोबर और गोमूत्र से अपनी खेती एवं फसलों की सुरक्षा कर सकें। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मिर्जापुर उपेंद्र प्रकाश सिंह ने स्थानीय समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि पूरे जिले में यूरिया खाद का संकट बना हुआ है समितियो पर यूरिया नहीं है प्राइवेट दुकानों पर 400 से ₹500 प्रति बोरी के हिसाब से पैसा लिया जा रहा है लेकिन अधिकारी कोई कार्य में रुचि नहीं ले रहे है।
साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा बाढ़ के चलते जमालपुर चुनार के क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है पर बाढ़ पीड़ित और किसानों को कोई सहायता नहीं दी जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि चुनार सिंचाई विभग कि लापरवाही के चलते सेमरी बंधे का लीकेज बंद नहीं हो रहा है जिससे किसानों को गर्मी के समय में पानी नहीं मिल पाता है विभाग के अधिकारियों से शिकायत करो तो वे किसने की समस्याओं को टाल जाते हैं जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रहीहै।
इस मौके पर राकेश कुमार सिंह जग्गू कोल मुकुंद लाल पांडे पवन कुमार सिंह सुजीत कुमार सिंह विनोद यादव सतीश कुमार सिंह सुनील कुमार सिंह कृष्णानंद सिंह सूर्य प्रकाश सिंह पवन कुमार सिंह बसंत लाल बिंद आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रकाश सिंह ने किया।
Aug 30 2025, 15:56