खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान में पशुओं को लगा टीका एवं पशुधन बीमा की दी जानकारी
अधरंगी टीकर में पशुओं को लगा खुरपका मुंहपका टीका
रूद्रपुर। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम अधरंगी टीकर में पशुपालन विभाग ने खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान चलाया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को जागरूक किया कि खुरपका मुंहपका विषाणु जनित बीमारी है जिसका टीकाकरण से ही बचाव संभव है। इस बीमारी में पशुओं को तीव्र बुखार एवं खुर व मुंह-जीभ में छाले पड़ जाते हैं। पशु कमजोर हो जाता है। दुधारू पशुओं का दूध भी खत्म हो जाता है। गाभिन पशुओं का गर्भपात हो जाता है। कमजोर एवं नवजात पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। पशुधन बीमा योजना इस समय चल रही है जिसमें पशुओं के बीमा प्रीमियम पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। यह योजना पशु के आकस्मिक मृत्यु होने पर आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति करता है। जिस पशु का बीमा नहीं है उनकी दैविक आपदा से मृत्यु होने पर अपने क्षेत्र के लेखपाल एवं पशु चिकित्सक को सूचना देकर पशु का पोस्टमार्टम एवं पंचनामा अवश्य बनवा लें। पशु के दैविक आपदा से मृत्यु होने पर सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक मदद दिया जाता है। पशु मित्र सुनील कुमार, सुभाष चन्द्र एवं महेंद्र यादव के सहयोग से 210 पशुओं को टीका लगाया गया।
Aug 24 2025, 00:47