*विकसित भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी - सुशील त्रिपाठी,*भाजपा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 10 हजार पौधे लगाए*
*हर बूथ पर पांच और जिले में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य*
सुलतानपुर,भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले के 1991 बूथों पर लगभग 10 हजार पौधे लगाए।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में मुख्य अतिथि भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने धम्मौर मण्डल के बूथ संख्या 325 हरकी दौलतपुर में कार्यक्रम के जिला संयोजक घनश्याम चौहान, जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला, आनन्द द्विवेदी, संदीप सिंह व मण्डल अध्यक्ष राम जतन यादव की मौजूदगी में पीपल,बरगद, मौलश्री, नीम व पीपल आदि के पौधे लगाए।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पौध रोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया।कहा इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही हम एक "विकसित भारत" का निर्माण कर सकते हैं।जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो, बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी स्वस्थ और टिकाऊ हो।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कार्यकर्ता इस मुहिम को मां और प्रकृति के सम्मान के रूप में लें।हर बूथ पर पांच पेड़ लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ले।पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने शास्त्रीनगर वार्ड के बूथ संख्या 286, 287 में शिव मन्दिर परिसर में बरगद,पाकड़, आंवला व नीम आदि का पौधा लगाया।
इस दौरान शक्ति केन्द्र संयोजक राजीव सिंह, सभासद अजय सिंह,अनुज प्रताप सिंह, सचिन चोपड़ा, लालेन्द्र प्रताप सिंह, मोहित साहू आदि मौजूद रहे।कटका मण्डल प्रभारी अखिलेश जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के संयोजन में बूथों पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को जनपद के 1991 बूथों पर लगभग 10 हजार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम संयोजक घनश्याम चौहान ने बताया कि 5 जून से शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 25 हजार पौधे लगाए गए हैं।पार्टी का लक्ष्य 5 अगस्त तक एक लाख पौधें लगाने का है।
Jul 10 2025, 12:35