*विद्यालय युग्मन और बंदी के विरोध में शिक्षक संघ का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*
सुल्तानपुर,प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विद्यालय युग्मन (पेयरिंग) और मर्जर योजना का प्रदेशभर में शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का किया गया। धरने में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापकविहीन कर हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है।
इससे न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी, बल्कि हजारों रसोइयों की सेवाएं भी समाप्त हो जाएंगी। जनपदीय प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व में वर्ष 2018-19 में भी एक परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का संविलयन करते हुए प्रधानाध्यापक पदों को समाप्त कर दिया गया था। अब फिर से प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों व विद्यालय प्रबंधन समितियों पर दबाव बनाकर विद्यालय बंद करने के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं, जो लोकतंत्र व बच्चों के शिक्षा अधिकार के विपरीत है। संघ द्वारा 30 जून को प्रदेश के 822 ब्लॉकों में अभिभावकों और ग्राम प्रधानों की बैठकों का आयोजन कर बंदी प्रस्तावों के खिलाफ जनमत तैयार किया गया। सभी स्थानों पर लोगों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किए।
शिक्षक संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ, पेयरिंग प्रक्रिया पर रोक, विद्यालयों की बंदी पर पूर्ण विराम, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति व तैनाती, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ₹10 लाख का सामूहिक जीवन बीमा, चयन वेतनमान, बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति, आकांक्षी जनपदों में स्थानांतरण, तथा मृतक शिक्षकों के पात्र आश्रितों की नियुक्ति की मांगें रखीं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के नेतृत्व में तीन चरणों का आंदोलन घोषित किया गया था। पहले चरण में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया, दूसरे चरण में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर व्यापक डिजिटल अभियान चलाया गया, और तीसरे चरण में यह धरना आयोजित हुआ। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय मंत्री अयोध्या दिलीप कुमार पांडेय ने की। इसके उपरांत शिक्षक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन ने धरना स्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया उन्होंने ज्ञापन को शीघ्र पहुंचने का आश्वासन सौंपा।इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा मंत्री अरुण सिंह , रसोइया संघ अध्यक्ष देवाराम प्रजापति, पेंशनर्स एसोसिएशन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ,अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव मंत्री विनय सिंह ।प्राथमिक शिक्षक संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष,जिला मंत्री डॉ हृषिकेष भानु सिंह,नरेंद्र पांडे निजाम खान ने संबोधित किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्श एसोसिएशन जनपदीय शाखा सुलतानपुर,जिला संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव,जिला मंत्री विनय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा राजेंद्र मिश्र जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ,अरुण सिंह जिलामंत्री, रमेश चंद्र तिवारी अध्यक्ष संघर्ष समिति, प्रांतीय प्रतिनिधि शेर बहादुर,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव,उपाध्यक्ष श्याम बहादुर दीक्षित,दुर्गा शंकर उपाध्याय, आनंद कुमार,अखिलेश उपाध्याय वीरेंद्र नारायण मिश्र,डॉ एच बी सिंह,जय प्रकाश वर्मा,विनोद यादव, राम बहादुर मिश्र,काशी प्रकाश तिवारी,मो मजीद, विजय यादव,संतोष आर्य, अखिलेश सिंह,संजय यादव,रवींद्र यादव,डॉ रितेश सिंह,अनिल यादव,नरेंद्र पाण्डेय,रविन्द्र सिंह,केदारनाथ दूबे,राज बख्श मौर्य, सुमित यादव,मैथिली मिश्र,अंजनी शर्मा,सी पी गुप्ता,धीरेन्द्र राव,राज कुमार,रवींद्र यादव,संतोष चौरसिया, हरिओम दूबे,डॉ आशुतोष पांडे,अंजनी पाण्डेय,सूर्यकान्त,मो मुज्तबा, सत्येंद्र सिंह,संजय मिश्र,आलोक तिवारी, अरुण शुक्ला,उदयराज वर्मा,संजय तिवारी,विनोद पाठक,अरुण सिंह,शिव नारायण वर्मा,संतराम यादव, पूर्णेन्दु पाण्डेय,देवेंद्र कविराज,आशीष, अनुराग,शैलजा,प्रियंका सिंह,सोनी कुमारी,श्रद्धा सिंह,ज्योति सिंह,प्रतिमा सिंह,वत्सला सोनी,शैलेश,मनोज दुबे ,दिवाकर,गोपाल,भास्कर, सर्वेश सिंह,अशोक विश्वकर्मा,अरविंद पाण्डेय,सुशील,मुन्ना लाल,रवि सिंह, सिकन्दर,सुभाष,प्रेम प्रकाश,मनीष,नरेंद्र वर्मा,लालजी,सुरेन्द्र यादव,राजेश जायसवाल,वेद प्रकाश, घनश्याम दूबे,बृजेश सिंह,चित्रसेन राय,आर डी मौर्या, राहुल जायसवाल,मनोज सिंह,गोपाल,प्रमोद,राहुल गुप्ता, रविकांत त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार, सुशांत,राकेश श्रीवास्तव,आशीष पाण्डेय, विनय तिवारी,जय कुमार,मंदीप पाण्डेय,अभिषेक, राजेश,रमेश कुमार,विनोद कुमार, अशोक यादव,गौरव यादव,प्रभात श्रीवास्तव,सेरसोईयां संघ प्रदेश उपाध्यक्ष भोलेनाथ गौड़,अध्यक्ष देवाराम प्रजापति,मंत्री मीरा शर्मा, शीला,केशकुमारी,उर्मिला,रीना,राजकुमारी, सुमन,कंचन,शिक्षामित्र ब्लॉक संघ जयसिंहपुर संतराम पाल ,विनय पाण्डे,राजेश मिश्रा,सिकंदरा वर्मा,हाजी मुज्तबा अंसारी,राहुल तिवारी जिला व्यायाम शिक्ष,मुजफ्फर कलीम, राजमणि यादव,संदीप वर्मा,राकेश शुक्ला ,विनोद पाण्डेय लेखा,प्रमोद वर्मा, अनिल कुमार,अनिल वर्मा,संतोष शैलेन्द्र यादव,नरेंद्र वर्मा, अरविन्द शर्मा,इत्यादि सैकड़ों को संख्या में मौजूद रहे।
Jul 10 2025, 05:27