नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुँचाया: पंकज सिंह
बलरामपुर । केंद्र में मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधायक नोएडा,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह और जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी,सदर विधायक पल्टूराम उपस्थित रहे और सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन और वंदेमातरम के साथ किया गया। सम्मेलन में सदर विधायक ने सुरक्षित और सशक्त भारत पर विषय रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अधिक सुरक्षित हुआ है और आपरेशन सिंदूर के जरिये पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देखी है।
जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है भारत ने बड़े विकास कार्यों को कर के दिखाया है भारत ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष,विधायक नोएडा ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष शानदार रहे हैं। मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम के जरिये मोदी सरकार के उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जा रहा है,समावेशी विकास के जरिये प्रत्येक वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। सभी भारतवासी एकजुट होकर कार्य करेंगे तो कोई भी भारत का मुकाबला नही कर सकता। विश्व के बड़े देशों के बीच भारत की धमक है।
लम्बे समय तक कांग्रेस की सरकार रही जिसमें गलत नीतियों को लागू किया गया जिससे देश को और जनता को नुकसान हुआ। तमाम बड़े बड़े घोटाले किये गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना से किया गया है। आज भारत स्वयं निर्णय करता है। मोदी सरकार में महिला,युवा,किसान,व्यापारी सहित सभी के लिए कार्य किया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए जितना मोदी सरकार ने किया उतना किसी ने नहीं किया। आज सेना ने जो शौर्य आपरेशन सिंदूर के जरिये दिखाया वो काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आंतकवादियों और पाकिस्तान पर कार्यवाही से पीड़ा होती है। हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ है।
भारत आने वाले दिनों में जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। आज का भारत किसी से दबने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत करके पार्टी को इस मुकाम पर पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्धजन समाज को दिशा देते हैं और आने वाले कल का भविष्य लिखते हैं। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू' ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जनपद आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। तुलसी पार्क में मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्य पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह,सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला,विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा,पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेष कुमार सिंह शैलू,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,नगर पालिका अध्य्क्ष बलरामपुर डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु,अनूप गुप्ता,प्रिंस वर्मा,रवि वर्मा,ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह,राकेश तिवारी,मनोज तिवारी,गोविन्द सोनकर,प्रवीण सिंह विक्की,महिपाल चौधरी,श्याम मनोहर तिवारी,डॉ तुलशीष दूबे,जिला महामंत्री वरूण सिंह,विष्णु गुप्ता,बिंदु विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,दयाराम,रामकरन मिश्रा,सरदार परमजीत सिंह,जन्मेजय सिंह,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,सुनीता मिश्रा,रामदीन वर्मा,रामप्रसाद सिंह,रमेश पहवा, डॉ देवेश श्रीवास्तव,एडवोकेट पवन शुक्ला,पवन वर्मा,राजीव मिश्रा,डॉ तुलशीष दूबे, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,डॉ अजय सिंह,डॉ श्रद्धा सिंह,डॉ कौशल्या गुप्ता,संजय शुक्ला,अंशुमान शुक्ला,संदीप उपाध्याय,शुभेंद्र गौरव,अभिषेक सिंह,मयूर सिंह,ललिता तिवारी,मंजू तिवारी,झूमा सिंह,साधना पांडे,अक्षय शुक्ला,अमन बंसल,सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।

Jun 14 2025, 17:17