विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में वृक्षारोपण , प्लास्टिक मुक्त अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की विभिन्न गतिविधियां

बलरामपुर।05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम पवन अग्रवाल के निर्देशन में वृक्षारोपण , प्लास्टिक मुक्त अभियान सहित विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों को बेहतर तरीके से आयोजित किए जाने हेतु डीएम द्वारा आदेश जारी करते हुए अलग अलग गतिविधियों हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में #प्लास्टिक_मुक्त_अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वच्छता समिति द्वारा विशेष ड्राइव का आयोजन रैली निकालकर किया जाएगा, जिसमें प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित करके आरआरसी एवं पीडब्लूएमयू पर लाया जायेगा ,इस गतिविधि के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
शहरी क्षेत्रों में गार्बेज विलनरेबल प्वाइंट को चिन्हित कर वहां से कूड़ा हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं ऐसे सभी प्वाइंट पर वेस्ट टू वंडर प्वाइंट बनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, इस गतिविधि हेतु समस्त एसडीएम एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
सभी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता , क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जगह जगह प्लास्टिक के रिड्यूस , रीयूज और रीसाइकिल के सिद्धांतों पर रैली एवं गोष्ठी का आयोजन एवं प्लास्टिक के विकल्पों पर परिचर्चा की जाएगी , इसके लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
जनपद में जगह जगह विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए डीएफओ एवं उपायुक्त मनरेगा को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
इंडस्ट्रियल मार्केट एसोसियेशन के साथ समन्वय स्थापित कर जगह जगह अभियान चलाया जाएगा , इसके लिए उपायुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
पर्यावरण दिवस पर जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अपने कार्यालय में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर अपने कार्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाएंगे।
डीएम ने निर्देश दिए है कि सभी नोडल अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण करते हुए जनसहभागिता के साथ सभी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियो को बेहतर तरीके के आयोजित करेंगे।
सूचना विभाग बलरामपुर द्वारा जारी।
Jun 08 2025, 17:51