*लखनऊ वाराणसी रेल खंड के पखरौली रेलवे स्टेशन पर यात्री दुर्घटना*
सुल्तानपुर,लखनऊ वाराणसी रेल खंड के पखरौली रेलवे स्टेशन पर यात्री दुर्घटना। अयोध्या निवासी मुसाफिर ट्रेन से पैर कट गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पखरौली रेलवे स्टेशन पर बीती रात्रि की घटना। थानाध्यक्ष राजकीय रेलवे पुलिस धर्मेंद्र कुमार बोले,दुर्घटना ग्रस्त जय प्रकाश पांडे निवासी पूरे देनई जिला अयोध्या का पैर कटने के बाद भेजा गया लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय। मामले में की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई।
*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गनपत सहाय महाविद्यालय सुल्तानपुर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.ओम प्रकाश पाण्डेय “बजरंगी”के आशीर्वाद और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अंग्रेज सिंह “राणा”के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त इकाइयों द्वारा पयागीपुर स्थित महाविद्यालय के मुख्य परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में औषधीय और फलदार वृक्ष जैसे नीम,पीपल,बरगद,पाकड़,अर्जुन,आम,अमरूद आदि के पौधे लगाए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और वर्तमान समय में पर्यावरण के प्रति लोगों की निरंकुशता को देखते हुए सभी को कम से कम 5 पौधे लगाने की सलाह दी।राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि ने सभी को अपने जन्मदिन और विशेष दिन के अवसर पर कम से कम 1 पौधा लगाने की सलाह दी।डॉ.भोलानाथ द्वारा सभी का धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो.मो.शाहिद तथा प्रो.गीता त्रिपाठी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शाहनवाज आलम,डॉ.दीपा सिंह,डॉ.देवेंद्र नाथ मिश्र,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण मिश्र और स्वयंसेवक और स्वयं सेविकाओं में खुशी,अंकिता, सुहानी,अंशिका,सानिया, गजाला,करण,दीपराज,शौर्य आदि उपस्थित रहे।
*गंगा दशहरा पर हुआ स्नान,ध्यान, गोदान,गोमती मित्रों ने संभाली सीताकुंड पे कमान*
सुल्तानपुर,गंगा दशहरा के पर्व पर सीता कुंड धाम पर भी श्रद्धालुओं का आना प्रातः 5:00 बजे से ही शुरू हो गया था जो लगातार 11:00 तक चलता रहा,गोमती मित्र मंडल के सदस्य भी 5:00 बजे से ही प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के नेतृत्व में धाम पर स्वच्छता व सुरक्षा के लिए मौजूद थे,जरा सी भी गंदगी दिखते ही तुरंत गोमती मित्र पहुंचकर वहां पर साफ सफाई करते देखे गये,बुजुर्ग व बच्चों को स्नान के लिए तट तक पहुंचाने और सकुशल स्नान संपन्न कराने में भी गोमती मित्रों ने पूरी मदद की,,पर्यावरण दिवस का का विशेष दिन होने के कारण गोमती मित्रों ने तट पर पहुंचे हुए श्रद्धालुओं से सीता उपवन का भ्रमण कर उसका आनंद लेने,वहां कोई कमी है तो उसे इंगित करने व अपने घर के आस पास या उपलब्ध स्थान पे एक पौधा रोपित कर उसके वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का निवेदन किया। श्रद्धालुओं ने सीता उपवन को गोमती मित्र मंडल के साथ-साथ जनपद की भी एक बड़ी उपलब्धि बताया। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी,मुन्ना सोनी,राकेश सिंह दद्दू,राम क्विंचल मौर्य, आलोक तिवारी,सुजीत कसौधन,अभय मिश्रा, दुर्गेश दुबे,राजेश पाठक,राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
*योगी के नेतृत्व में हुआ यूपी में अभूतपूर्व विकास -सुशील त्रिपाठी*
*सीएम के 53 वें जन्मदिन पर भाजपाइयों ने की उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना*

*सीएम के जन्मदिन पर एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर मनाई खुशी*

सुलतानपुर,भाजपा जिला कार्यालय पर हिन्दू ह्रदय सम्राट, लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पार्टीजनों ने उनके चित्र पर रोली लगाकर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। वह अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक है।कहा सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी को नई दिशा मिली है। प्रदेश तेजी से चौतरफा व अभूतपूर्व विकास कर रहा है।गरीबों- शोषितों के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सराहनीय है।इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह,रूपेश सिंह, धर्मेन्द्र कुमार,सुनील वर्मा, प्रदीप शुक्ला,आशीष सिंह रानू, आकाश जायसवाल,राज कुमार सोनी,रामदेव अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
*आजाद समाज सेवा समिति के संस्थापक व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आजाद समाज सेवा समित ने राशन वितरित किया गया*
सुल्तानपुर,विगत तीन दिवस पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर में जिला प्रशासन द्वारा 30 सफाई कर्मियों के मकानों को ध्वस्त किये जाने के बाद भुखमरी में जीवन यापन कर रहे उनके परिवारो के भरण पोषण हेतु आजाद समाज सेवा समिति के संस्थापक व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आजाद समाज सेवा समित ने राशन वितरित किया गया। बुधवार को जिले में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह प्रशासन द्वारा उजाड़े गए दीन हीन गरीब परिवारों से मिलकर उनकी व्यथा को जाना और उन्हें हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में आजाद समाज सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान के नेतृत्व में उजाडे गए दीन-हीन 30 परिवारों को राशन वितरित किया। राशन पाकर उन गरीबों को चेहरे खिल गए। राशन वितरण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकारिणी का भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान सपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा मौके पर पहुंचे और गरीब परिवारों से मुलाकात कर उनके सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा गरीब शोषित व असहाय की आवाज उठाई है। उन्होंने यह भी कहा कि उजाडे गए 30 परिवारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। राशन वितरण कार्यक्रम में आजाद समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महामंत्री मकसूदअंसारी,प्रवक्ता सर्वेश सिंह,जीशान खान,धर्मेंद्र जायसवाल,बबलू तिवारी, मीडिया प्रभारी रवि दुबे,वैभव श्रीवास्तव,रेहान अंसारी,तथा आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अख्तर,रविंद्र तिवारी,रामविलास तिवारी,डॉ लालजी मौर्या,धर्मराज सिंह, पवन दुबे,सफीक घोसी,शकील शहजादा,शादाब खान,नगर अध्यक्ष वसीद अहमद,आज लोग उपस्थित रहे।
*पर्यावरण के संरक्षण में सभी का योगदान जरूरी सीएमएस*
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन सुल्तानपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके मिश्रा ने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस को मनाया बृहस्पतिवार को दिन में 12:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पर वृक्षारोपण करते हुए डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने के लिए समाज के सभी लोग आगे आए तथा पर्यावरण को संरक्षित करने में युवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है सभी लोग कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए जिसके पास जगह नहीं है वह लोग गमले में ही कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए तभी हम पर्यावरण के साथ-साथ वातावरण को भी स्वच्छ सुंदर एवं प्रदूषण रहित बनाने में सफल होंगे वृक्षारोपण के समय प्रमुख रूप से वरिष्ठ निश्चेतक डॉक्टर निशिकांत गुप्ता बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश तनवीर बाबू व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस-2025’’ के अवसर पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के नेतृत्व में वृक्षारोपण का आयोजन*
नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा आज ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस-2025’’ के अवसर पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रमुखों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी उपस्थित रहे तथा संयुक्त समाज समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह, संयोजिका श्रीमती पल्लवी वर्मा, सम्मानित संगठनों से जुड़े हुए डा0 आर0ए0वर्मा, डा0 राजीव श्रीवास्तव, सरदार बलदेव सिंह, अमर बहादुर सिंह, डा0 सीतासरण त्रिपाठी, डा0 डी0एस0मिश्र, मदन सिंह, सरदार महेन्द्रपाल सिंह, डा0 आशुतोष श्रीवास्तव, सुदीप पाल सिंह, श्री अरूण श्रीवास्तव, संतोष सिंह सी0ए0, एडवोकेट आशीष अग्रवाल आदि सामाजिक कार्यकर्ता व वनविभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि गत वर्ष हमने लगभग 28 सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ‘‘स्वच्छ सुन्दर हरित सुल्तानपुर‘‘ के संकल्प को दोहराते हुए ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण महाअभियान-2024 के अन्तर्गत ‘‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘‘ एवं ‘‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ‘‘ के नारे के साथ आक्सीजन बैंक के रूप में गोमती नदी के तट पर पर्यावरण पार्क के उत्तरपूर्वी किनारे पर 817 पेड़ लगाकर वाल्मीकि उपवन का निर्माण किया, नगर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों व दोनों पटरियों पर हजारों की संख्या में वृक्षारोपण का कार्य कराया गया। जिसकी सुरक्षा हेतु पालिका द्वारा विशेष कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए लगभग 85ः पेड़ों का संरक्षण किया है। साथ ही पूर्व सांसद श्रीमती मेनका संजय गाॅंधी जी की पर्यावरण संरक्षण व शहर को हरा-भरा रखने की पहल व प्रयासों को याद करते हुए डिवाइडरों पर किये गये वृक्षारोपण के परिणामस्वरूप विकसित पेड़ांे व फूलों से निर्मित स्वच्छ सुन्दर वातावरण बनाने में सामाजिक संस्थानों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा किये गये योगदान हेतु आभार व्यक्त किया व अपील की कि हम सभी मिलकर नगर क्षेत्र में जहाॅं भी उचित स्थान हो वहाॅं आम,नीम, पाकड़,पीपल, बरगद आदि आक्सीजन देने वाले पेड़ों को अधिक से अधिक संख्या में लगवाने में योगदान दें, साथ ही आग्रह किया कि गोमती नदी के किनारे स्थान चिन्हित किया जा रहा है,जहाॅं बैरीकेटिंग कराते हुए आक्सीजन बैंक के रूप में सघन वृक्षारोपण कराया जायेगा। जिसमें भी आप सभी अपना योगदान दें व आश्वासन दिया कि पालिका द्वारा उनकी समुचित देख-रेख करायी जायेगी। पालिकाध्यक्ष ने मा0 मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए, गंगा दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं दी। सामाजिक संस्थाओं की ओर से डिवाइडरों व पटरियों के किनारे लगे पेड़ों की देख-रेख करने वाले 05 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पट्टिका देकर पुरस्कृत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाते हुए शहर में वृक्षारोपण कार्य हेतु पालिकाध्यक्ष की सराहना की व कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नदी के दोनों किनारों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु अभियान चलाकर सघन वृक्षारोपण की बात कही गयी है, जिसके लिए पार्टी व कार्यकर्ताओं द्वारा आपको सहयोग दिया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह ने नगर पालिका के पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं को आह्वाहन किया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के इस महाअभियान में एक जुट होकर वृक्षारोपण करेंगे व नगर सहित गोमती नदी तट को हरा-भरा बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे, साथ ही कहा कि हम सभी पेड़ लगाते हैं, जिनके प्रति अपनी संवेदना को भी जगाना होगा, हमंे नदियों, पौधों आदि सभी को बचाना है, इस पर गम्भीर चिंतन करने की आवश्यकता है, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ रोगरहित वातावरण दे पायंेगे, साथ ही इस अवसर पर गायत्री दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर भी सभी को बधाइयाॅं व शुभकानाएं दी। अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज द्वारा उपस्थित सभी जनों को ‘‘स्वच्छ भारत, हरित भारत’’ की शपथ दिलायी गयी। पालिकाध्यक्ष, मुख्य अतिथि व सम्मानित आगन्तुकों द्वारा आम, नीम, चितवन के पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया व तत्पश्चात सभागार से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर कार्यालय तक पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘‘प्लास्टिक संग्रहण यात्रा’’ निकाली गयी।
*विश्व पर्यावरण दिवस पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया वृक्षारोपण।*
प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की थीम पर मनाया जा रहा पर्यावरण दिवस,लोगों से कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करने का विनोद सिंह ने किया अनुरोध।*

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में नीम तथा पाकड़ का पेड़ लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए जाएं ताकि हमारा पर्यावरण हरा भरा रहे। उन्होंने कहा कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आज प्लास्टिक का प्रयोग ज्यादातर हो रहा है जिसके चलते प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। इसलिए हमें संकल्प लेना है कि हम कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करें, और संभव हो तो न ही करें। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह ने आज पर्यावरण दिवस पर लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का अनुरोध किया, साथ ही जब तक वृक्ष संभलने लायक न हो जाए तब तक उसकी देखभाल भी करने की बात कही। वहीं वृक्षारोपण के दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
*पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत द्वारा गोमती नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार*
*सैनिक सम्मान के साथ सूबेदार दयाशंकर मिश्र को दी गई अंतिम विदाई* *सुलतानपुर:* अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत सुलतानपुर की ओर से बुधवार को पूर्व सैनिक सूबेदार दयाशंकर मिश्र को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार जनपद के दियारा घाट, गोमती नदी के किनारे पर सम्पन्न हुआ। दयाशंकर मिश्र जी, सिविल लाइन सुलतानपुर के निवासी थे और वर्ष 1994 में आर्मी मेडिकल कोर से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने सेवा पैथोलॉजी, सुपर मार्केट में स्थापित कर जनमानस की स्वास्थ्य सेवा में समर्पित भाव से कार्य किया। हाल ही में अस्वस्थ होने के कारण उन्हें लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ मंगलवार की रात लगभग 3:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा में सैनिक गरिमा एवं शौर्य का दृश्य देखने को मिला। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी के नेतृत्व में जिले के अनेक पूर्व सैनिकों ने तिरंगा ध्वज के साथ शवयात्रा में भाग लिया और पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई के समय प्रमुख रूप से रेवती रमण तिवारी (अध्यक्ष, काशी प्रांत), अयोध्या प्रसाद वर्मा (उपाध्यक्ष), अरुण मिश्रा, एल.एन. सिंह, गौरीशंकर शर्मा (जिलाध्यक्ष), सूबेदार परिक्रमा सिंह, भीमसेन पांडे, अमरजीत दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष), सत्येंद्र कुमार पांडे, हुकुमचंद पांडे,आद्या प्रसाद पांडे, गया प्रसाद पांडे आदि।उपस्थित रहे । अंत में अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए तिरंगा ध्वज को डॉ. न्यूरो पांडे को सौंपकर सैनिक परंपरा के अनुसार अंतिम सम्मान अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों की आंखें नम थीं लेकिन गर्व से भरी हुई थीं, क्योंकि यह विदाई एक ऐसे वीर सैनिक को दी जा रही थी जिसने न केवल सेना में, बल्कि नागरिक जीवन में भी सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

*सैनिक सम्मान के साथ सूबेदार दयाशंकर मिश्र को दी गई अंतिम विदाई* *सुलतानपुर:* अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद काशी प्रांत सुलतानपुर की ओर से बुधवार को पूर्व सैनिक सूबेदार दयाशंकर मिश्र को सैनिक सम

*गाना मिश्र के पुरवा में ग्रामीणों के साथ 11 मौलश्री के पौधे रोपित किए गए*
विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व और संस्था की स्थापना दिवस के अवसर पर कटका क्लब सामाजिक संस्था ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाना मिश्र के पुरवा में ग्रामीणों के साथ 11 मौलश्री के पौधे रोपित किए गए।पौध रोपण कार्यक्रम का नेतृत्व शिव कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर उपस्थित संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से पौधारोपण कर धरती को हरा भरा बनाने के अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी करनी होगी। तमाम प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। संस्था इस बार एक पेड़ मेरे गांव के नाम से अभियान के साथ पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करने का काम करेगी। पौध रोपण में सत्य व्रत मिश्र, जनार्दन मिश्र, दीपक मिश्र, सरवन गौड़, सुरेखा मिश्रा, साधना मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।