भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अन्तर्गत लगायी गयी प्रदर्शनी
गोरखपुर। शनिवार को रानीडीहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान–2025 के अंतर्गत एक भव्य जिला प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसका उद्घाटन जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह व सहजनवा विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्रों को रेखांकित करते हुए उनकी जीवनी को चित्रण किया गया था, जिसका उपस्थित लोगों ने अवलोकन किया और सराहना भी की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह वर्ष पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों और उनके आदर्शों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था, उन्होंने अपने शासनकाल में काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। तिवारी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा की स्थापना कर उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई के जीवन में प्राचीनता और आधुनिकता का अद्वितीय संगम दिखाई देता है और आज का भारत उनके आदर्शों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है। वे न केवल एक सफल शासिका थीं, बल्कि उनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म, सत्कर्म और सुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उनकी शिवभक्ति और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें "पुण्यश्लोक" की उपाधि दिलाई, और उनका जीवन आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, छोटेलाल मौर्य ,शेष मणि तिवारी, शिवसागर तिवारी,डॉ आर डी सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ल, स्वतंत्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, डॉ. सदानंद शर्मा, रामानन्द यादव, सूरज निगम, रमेश प्रसाद, कृष्णपाल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, शिवचरन प्रसाद, इन्द्र कुमार निगम, ओम प्रकाश द्विवेदी, रामबुझारत पासवान, विनय कुमार सिंह,अखिलेश सिंह,सूर्यनाथ विश्वकर्मा, रवि सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव, दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, अश्वनी राय, विवेक शुक्ल, चन्दन त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
May 27 2025, 13:34