*भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंभीरतापूर्वक सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'*
![]()
खजनी गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आज पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान पीएम मोदी के द्वारा देशवासियों को दिए गए संदेश में आपरेशन सिंदूर की सफलता, स्वदेशी हथियारों की ताकत का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा जन भागीदारी का संकल्प बढ़ाने के लिए दिया गया संदेश सभी को पसंद आया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं में अवध बिहारी मिश्रा, आदर्श राम त्रिपाठी, अनिल पांडेय, राहुल त्रिपाठी, महंत शिवनाथ दास ने प्रधानमंत्री के द्वारा बताए गए माओवाद और नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन, शेरों की बढ़ती संख्या, महिला फाॅरेस्टर आॅफीसर्स की बढ़ती संख्या पर दी गई जानकारी की सराहना करते हुए कहा कि पीएम के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुन कर मन में नई उर्जा का संचार होता है। उनके द्वारा सिक्किम राज्य के क्राॅफ्ट सहित अन्य विषयों पर दी गई जानकारियों से देशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। लोगों ने कहा कि हमें हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' की प्रतीक्षा रहती है। उनके द्वारा दी गई नई जानकारियां हमें रोमांचित और सकारात्मक सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
May 27 2025, 08:59