पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी? अरब सागर में भारतीय नौसेना का अभ्यास
#indiannavyboostsvigilanceinarabiansea
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ गया है। आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने बात सामने आने के बाद भारत ने पड़ोसी देश के खिलाफ कई अहम कदम उठाए है। सेना भी हर तरह की तैयारी शुरू कर रही है। इस बीच भारतीय नौसेना ने अपनी जंगी जहाजों को समंदर में उतार दिया है। इसका मकसद समुद्री सुरक्षा को और भी मजबूत करना है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से 30 अप्रैल से 3 मई तक गुजरात तट के पास अरब सागर में नौसेना बड़े पैमाने पर अभ्यास कर रही है। इस दौरान किसी भी असामान्य गतिविधि के प्रति युद्धपोतों को सतर्क रखा गया है। हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों से कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग कर सफलतापूर्वक लंबी दूरी के सटीक हमलों की तैयारी को साबित किया था। अब भारतीय नौसेना कई तरह के अभ्यास में जुटी है जिसमें मिसाइल फायरिंग और युद्धाभ्यास शामिल हैं।
भारतीय नौसेना पूरी तरह से तैयार हैं
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह फायरिंग यह दिखाने के लिए की गई कि उनके प्लेटफॉर्म, सिस्टम और क्रू लंबी दूरी तक सटीक हमले करने के लिए कितने तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज लंबी दूरी तक सटीक हमले करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए हमेशा, कहीं भी और किसी भी तरह से तैयार हैं।
कोस्ट गार्ड भी नौसेना के साथ
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी कई प्रदर्शन और अभ्यास की योजना है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने भी गुजरात तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट जहाज तैनात किए हैं और निगरानी बढ़ाने के लिए नौसेना के साथ साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
भारत के एक्शन से बढ़ी पाक की टेंशन
भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का तनाव बढ़ा दिया है। सेना ने जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कई आतंकियों के घरों को तबाह किया गया। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्थानीय लोगों से हमले को लेकर पूछताछ भी की। दूसरी ओर भारत के एक्शन से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। उसने सीमा के पास आर्मी मूवमेंट को बढ़ा दिया है।








May 01 2025, 16:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.0k