प्रेम,सद्भावना एवं भाईचारा का परिचायक है होली मिलन समारोह: जिला मंत्री राजेश तिवारी
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज। प्रेम सद्भावना एवं भाईचारा का परिचायक है होली मिलन समारोह यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने भारतीय किसान यूनियन(किसान) के मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज भैया जी मिश्रा एवं भारतीय किसान यूनियन(किसान) मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज महिला मोर्चा मन्जू राज आदिवासी से विंध्यवासिनी गेस्ट हाउस आंधी माण्डा प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन(किसान) के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कही।गौरतलब हो जिला मंत्री को भारतीय किसान यूनियन(किसान) के वरिष्ठ समाजसेवी व मण्डल प्रभारी प्रयागराज(मण्डल) पं० रामशिरोमणि तिवारी एवं समाजसेवी व जिला संगठन मंत्री प्रयागराज शिव शंकर सिंह(मुन्ना) द्वारा इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में आमन्त्रित किया गया था।संगठन के पदाधिकारियों द्वारा देश के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले कुछ क्षेत्रीय पत्रकार बन्धुओं एवं कुछ गणमान्य जनों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम में मिर्जापुर की सुप्रसिद्ध गायिका रविता कोयल एवं अन्य गायक कलाकारों द्वारा होली के मृदुल गायन प्रस्तुत कर श्रोतागणों झूमने एवं नाचने पर विवश कर दिया साथ ही साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी गण जैसे पं० रामशिरोमणि तिवारी एवं शिव शंकर सिंह(मुन्ना) ने ऐसे होली गायन प्रस्तुत किए कि सभी श्रोतागण भावविभोर हो झूमने लगे।जिला मंत्री ने प्रत्येक गायकों को कुछ न कुछ प्रोत्साहन धनराशि प्रदान कर सभी गायक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नवयुवक प्रदेश महासचिव विक्रम सिंह को माल्यार्पण एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया।राजीव चंदेल प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल भारतीय किसान यूनियन(किसान) ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम गरीब दुखियारे किसानों की आवाज उठाते रहेंगे एवं उनके हक की लड़ाई हेतु निरन्तर तटस्थ रहेंगे और जय जवान जय किसान के जोरदार नारे लगवाए।अन्ततः जिला मंत्री ने अपने वक्तव्य में पूर्व के दोनों संगठन पदाधिकारियों से यह भी कहा कि रंग रंगीली होली चहुँ ओर रंगों की बहार है,प्रेम,सद्भावना एवं समरसता का यह होली महापर्व त्योहार है।इस कार्यक्रम में एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला,हिन्दू महासभा महामंत्री राकेश तिवारी,शिक्षाविद कमलेश पाण्डेय एवं शिक्षाविद जोखू लाल पटेल सहित भारतीय किसान यूनियन(किसान) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल,प्रदेश महासचिव,मण्डल प्रभारी प्रयागराज(मण्डल),मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज दोनों पुरुष एवं महिला मोर्चा,जिला अध्यक्ष,जिला संगठन मंत्री सहित तमाम संगठन के पदाधिकारियों एवं बहुत से क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Mar 25 2025, 20:08