दुमका : टीनी टॉट्स में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर होना जरुरी :- रोदोशी मुखर्जी
दुमका : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को टीनी टॉट्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर सेलिब्रेट किया गया। स्कूल की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी एवं विद्यालय प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी के दिशा निर्देशन में गृहणी एवं अन्य संस्थाओं में काम करने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य सेसशक्त एवं आत्मनिर्भर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]()
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सभी बच्चों की माताएं एवं कामकाजी महिलाएं शामिल हुई। विद्यालय प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी ने कहा कि हर महिला को शिक्षित एवं सशक्त होना जरुरी है और यह न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनती है, तो बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार होता है, घर और समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा कम होती है।
उन्होंने भारतीय इतिहास के वीर महिलाओं का उदाहरण देकर सभी महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने महिलाओं के कार्य कुशलता, उनकी धैर्य क्षमता, जीवनदायनी एवं महिलाओं के अन्य गुणों के बारे में विस्तृत चर्चा कर महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नवीन सुब्बा, शिक्षक संगम तमांग, आकाश सुब्बा, शिक्षिका रितु तमांग, सुरेखा राणा, तब्बू राणा, स्नेहा राय कर्मचारी रीना, लतिका, कालीचरण एवं अन्य उपस्थित थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
Mar 13 2025, 09:49