महिला दिवस पर रांची रेल मंडल ने चलाई महिला स्पेशल ट्रेन
ट्रेन की पूरी कमान संभाली महिलाओं ने, गार्ड, लोको पायलट,RPF जवान सभी महिलाएं
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रांची रेलवे में महिला कर्मियों की भूमिका प्रमुख रही। रेलवे ने एक ऐसी विशेष ट्रेन चलाया जिसमें ड्राइवर, टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं ही रही। टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया।
![]()
महिलाओं द्वारा परिचालन दक्षिण पूर्व रेल मंडल के आदेश पर किया गया, जहां ट्रेन में पायलट, गार्ड, टीटीई और सभी सुरक्षाकर्मी महिला कर्मचारियों को लगाया गया। बुकिंग काउंटर समेत स्टेशन के दूसरे कार्य भी महिलाओं ने संभाला।
रांची रेल मंडल की महिला टीटीई एस एन नायडू ने कहा कि आज हर महिला को यह सोचना चाहिए की वह सभी कार्य कर सकती है। आज महिलाएं भी दिन हो या रात अपनी कार्य पूरी मेहनत से कर रही है। वही ट्रेन चला रही लोको पायलट दीपाली अमृत ने कहा कि आज महिलाएं समाज में 50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज यदि महिलाएं समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं तो इसमें पुरुषों और समाज के अन्य वर्गों का भी बहुत बड़ा योगदान है।
रांची रेल मंडल के डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि आज पूरी ट्रेन महिलाओं को सौंप दी गई है। रांची से टोरी जाने वाले हजारों यात्रियों की सुरक्षा आज महिलाओं के जिम्मे है।रांची रेल मंडल का उन लोगों को संदेश है कि वे अपनी सोच बदलें और समाज में महिलाओं को बराबरी की नजर से देखें।
Mar 08 2025, 16:14