विधान परिषद में भारी बवाल : सीएम की राजद की महिला एमएलसी के साथ हुई जोरदार नोकझोंक मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी को भी लपेटा
डेस्क : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के आज छठे दिन सात विभागों का बजट पेश किया जाएगा। आज विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही एकसाथ हो रही है। वहीं सदन की कार्यवाही विपक्ष के भारी हंगामे के साथ शुरु हुई। वहीं विधान परिषद में आज एकबार भी सीएम नीतीश कुमार गरम हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद की महिला एमएलसी के बीच जोरदार नोकझोंक हुई। यहाँ तक कि सीएम नीतीश की टिप्पणी से सदन में जोरदार बवाल भी हुआ।
![]()
राजद की महिला विधान पार्षद सदन में महिला हिंसा, महिला शिक्षा पर सवाल उठा रही थी। इस दौरान सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत अन्य महिला विधान पार्षदों पर भड़क गए। राजद की उर्मिला ठाकुर द्वारा हाई स्कूल से जुड़ा सवाल किया गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपनी जगह पर बैठे बैठे आपत्ति जताई तो उर्मिला ठाकुर ने इसका प्रतिकार किया।
जिसके बाद मुख्यमंत्री अपनी सीट पर खड़े गए और राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसका पति डूब गया और पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। राजद ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है। आरजेडी सरकार मे शिक्षा के लिए क्या किया, महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया, पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी, प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़़ती थी उसके बाद महिला नहीं पढ़ती थी. महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया।
वहीं नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री को कहा मजबूती से जवाब दे।आरजेडी और जदयू एमएलसी के बीच जोरदार नोंकझोंक हुई। बाद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदस्यों को शांत कराया और सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील की।
Mar 07 2025, 14:00