*अयोध्या श्री राम ऑडिटोरियम में भव्य कवि सम्मेलन, युवा कवियों ने दी, वीर और श्रृंगार रस की शानदार प्रस्तुतियां*

अयोध्या- नवांकुर अंजलि साहित्यक आस्था परिवार एवं राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय 110 वां कवि सम्मेलन का आयोजन अयोध्या के निकट नया बस अड्डा श्री राम आडोंटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कामाख्या देवी मंदिर पीठाधीश्वर इंद्रेश कौशिक जी महाराज उपस्थित थे। एवं संतोष मिश्रा तक्षशिला (आईएएस) भी उपस्थित रहे। विशिष्ट जनों को सुशील चतुर्वेदी द्वारा श्री राम नाम का पटका एवं चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। सम्मेलन में देशभर के कवियों ने अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं। यह सम्मेलन साहित्य और संस्कृति के प्रति समर्पित था। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना था। यह सम्मेलन एक भव्य सफलता थी। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। उनकी रचनाएं श्रोताओं को बहुत पसंद आईं।

कवियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक राष्ट्रीय कवि दुर्गेश पांडेय ने कवियों को पुरस्कार और सम्मान पत्र दिए गए। समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साहित्य और संस्कृति के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ावा देने में इस सम्मेलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सफलता ने आयोजकों को भविष्य में और भी ऐसे सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

*मिल्कीपुर उपचुनावः भाजपा नेता तेजवंत सिंह ने पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान किया ताबड़तोड़ प्रचार*

अयोध्या- भाजपा नेता तेजवंत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार तेज किया हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा नेता तेजवंत सिंह प्रतिदिन प्रातः काल से ही काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव घर घर जाकर पार्टी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जोरदार अपील कर रहे हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने कुरावन कोठडीह आदि समेत अन्य दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात करके भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की जीत दिलाने की अपील करते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगो की मौजूदगी रहतीं है ।

*सिंधु सेवा मंडल मेला समिति के अध्यक्ष रहे श्रीचंद चंदानी के निधन पर सिंधी समाज ने दुख जताया*

अयोध्या - सिंधु सेवा मंडल की पूज्य झूलेलाल मेला समिति के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई रहे श्रीचंद चंदानी के निधन पर सिंधी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने शोक जताया है। तत्समय सिंधु सेवा मंडल के महामंत्री रहे विश्व प्रकाश "रूपन " ने शब्द श्रद्धांजलि अर्पित करते बताया कि आज की सिंधु सेवा समिति ( रजि) को यहां तक आने में जो सरल मार्ग प्रशस्त हुआ उसमें श्रीचंद चंदानी की बहुत सशक्त भूमिका रही।

तत्कालीन मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश राजपाल ने बताया कि आज जो शहर वासियों के आकर्षण का केंद्र समसामयिक झांकियां शोभायात्रा में निकलती हैं उसके निर्माण में बहुत बड़ी भूमिका उनकी रहती थी। वर्तमान सिंधु सेवा समिति अध्यक्ष अमृत राजपाल ने बताया कि उनके द्वारा जिन पात्रों की भूमिकाएं निभाई गईं वे आज भी मस्तिष्क में हैं। उनके साथ मेला समिति में उपाध्यक्ष रहे कमलेश केवलानी ने उन्हें याद करते कहा कि समाज के प्रति उनका समर्पण शानदार था।

*किसानों ने एक सप्ताह में न्याय ना मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी*

अयोध्या- तहसील सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरखौली के किसानों कि भूमि गाटा संख्या-112 स/0.400 हे. 112 अ. स/0.081 हे. किसान मंहगू राम रैदास,सुन्ने रैदास के नाम खतौनी में दर्ज है जो ग्राम पंचायत पिलखौली में स्थित है। भूमि पर किसान अब तक काबिज एवं दाखिल थे। आरोप लग रहे हैं कि रिलायंस कंपनी ने किसानों की भूमियों को जबरदस्ती कब्जा कर बिल्डिंग निर्माण कर रही है। जिसका कार्य रात दिन चल रहा है।

किसानों के कई बार प्रार्थना पत्र देकर अधिकारीयों के चक्कर लगाने के बाद उपजिला अधिकारी,सीओ सदर,थाना अध्यक्ष रौनाही,रुदौली आदि ने मौके पर जा कर पैमाइश कर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकते हुए भूमि पर रखे मटिरियल को 4 जनवरी 2025 तक हटाने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक रिलायंश कम्पनी ने नहीं हटाया। किसानों ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि अब जबर दस्ती प्रार्थी गण कि भूमि पर रिलायंश कम्पनी दीवाल का निर्माण कर रही है।

3 फरवरी को किसानों ने मौके पर जा कर वहां पर उपस्थित रणधीर कुमार एवं अशोक सैनी से निर्माण कार्य रोकने को कहा तो वह लोग उग्र हो गए जाति सूचक शब्दों से भद्दी भद्दी गालियाँ देने लगे कहा चमार साले मेरी इतनी बड़ी कंपनी है तुम कुछ नही कर पाओगे तुम लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा लिखवा कर जेल भिजवा दूंगा मै अधिकारीयों को पैसा देता हूँ वह कुछ नहीं करेंगे चाहे जितनी मेरी शिकायत करो तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे किसान अत्यंत गरीब एवं मजदूरी पेसा व्यक्ति हैं अगर भूमि चली गई तो किसानों का परिवार भुखमरी के कगार पर होगा किसानों ने चेतावनी देते हुए बताया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर प्रशासन रिलायंस कम्पनी से भूमि को अबैध कब्ज़ा मुक्त नहीं कराती तो किसान परिवार सहित उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने आत्महत्या करेंगें

*युवा भाजपा नेता मोनू सिंह ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ तेज किया तूफानी दौड़ा*

अयोध्या- मिल्कीपुर बार सभागार में अधिवक्ताओं के सम्मेलन को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण अंग है मिल्कीपुर के उत्थान के लिए विकास के लिए अधिवक्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को राष्ट्र हित में मतदान करना पड़ेगा। इस अवसर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल ने कहा जब-जब समाज पर संकट आता है क्षेत्र और समाज के विकास के लिए अधिवक्ताओं को सड़क पर भी आना पड़ेगा।

उपस्थित अतिथियों का स्वागत बार के अध्यक्ष रमेश पांडे एवं आभार के मंत्री सुर्यनारायण दुबे एवं संचालन अधिवक्ता अरविंद ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल अग्रवाल सहित बार के पूर्व अध्यक्ष गण खुशीराम पांडे, शिवराज त्रिपाठी, दिनेशकांत यादव, अमरजीत सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह सोहावल छेत्र के धर्मलपुर गांव के युवा भाजपा नेता मोनू सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

युवा भाजपा नेता मोनू सिंह ने बताया कि उन्होंने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी के साथ मिल्कीपुर विधान सभा चुनाव प्रचार में तूफानी दौड़ा काफी तेज किया हुआ है।

*अयोध्या में डिंपल यादव ने महिला कार्यकर्ताओं ने नहीं की मुलाकात, जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया आधी आबादी के अपमान का आरोप*

अयोध्या- सपा सांसद डिम्पल यादव के अयोध्या आगमन पर महिलाएं उनसे मिलने एयरपोर्ट पहुंची थी। पर सांसद उनसे बिना मिले ही चली गई। सांसद के न मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने इसे आधी आबादी का अपमान बताया है।

रोली सिंह ने कहा कि सपा सांसद डिम्पल यादव पर एयरपोर्ट पर अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से नही मिली। दर्जनों महिलाएं बाहर इंतजार करती रही। यह आधी आबादी का अपमान है। उन्होंने कहा कि उनके पास महिलाओं से मिलने का समय नही है। सपा में शायद यही महिला सशक्तिकरण है। डबल इंजन की सरकार में महिलाओं की सदन में सहभागिता सुनिश्चित करने के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया। मिशन शक्ति जैसे अभियान चला कर महिला को सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथाओं से मुक्ति दिलाई गई। महिलाओं को सम्मान केवल भाजपा मे ही है।

*अयोध्या में सेवानिवृत पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई*

अयोध्या- 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्राधिकारी लाइन सुरेन्द्र सिंह द्वारा विदाई दी गई। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान पुलिस विभाग मे उनके द्वारा दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना की गई

सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण

1. उ0नि0 दयाशंकर तिवारी

2. उ0नि0 लल्लूराम यादव

3. उ0नि0 कैलाश प्रताप सिंह

4. उ0नि0 कन्हैया लाल

5. उ0नि0 हेमन्त कुमार

6. उ0नि (लेखा) महेश पाल सिंह

7. कुक राम अचल वर्मा

8. फालोवर परमेश्वरदीन

9. कुक लियाकत हुसैन

*एनपीएस/यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन योजना की मांग के लिए शिक्षक संघ का प्रदर्शन*

अयोध्या- एनपीएस/यूपीएस के विरोध में और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या के आज सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियो एवं शिक्षकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो जाती है तब तक संगठन चैन से बैठने वाला नही है पुरानी पेंशन को बहाल करना पड़ेगा सरकार को जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों को पूरा जीवन सेवा के बदले उनका हक है और हक लेकर ही रहेंगे। सरकार के द्वारा NPS/UPS का झुनझुना स्वीकार नहीं है एक देश एक विधान ही लागू किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री उमा प्रसाद यादव जी ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को तत्काल ops लागू कर देना चाहिए। जिलामंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन से कम कुछ स्वीकार नहीं है जिलाउपाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं है ये अधिकार हमारा है जिला संयुक्त मंत्री अलोकेश रंजन ने कहा कि संघर्ष जितना भी करना पड़े लेकिन OPS से कम कुछ स्वीकार नहीं है कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दंगल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारे जीवन भर की सेवा के बदले प्रतिफल है विकास सिंह ने कहा कि ops के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम तैयार है लेकिन ops लेकर ही रहेंगे।

इसी क्रम में आज जिले के सभी ब्लॉकों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जिले के सभी शैक्षिक व्हाट्सएप ग्रुपों शिक्षण कार्य करते हुए अपने अपने फोटोग्राफ शेयर किए। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों ने अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण कार्य में सलग्न रहे।

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो फरवरी की जनसभा की तैयारियां जोरो पर*

अयोध्या- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि आगामी 2 फरवरी को सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के मैदान पर आयोजित जनसभा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिसके लिए मिल्कीपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह अपने सैकड़ो साथियों के साथ लगातार गांव गांव जनसंपर्क कर रहे हैं।

मिल्कीपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टुनटुन सिंह ने बताया कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है, तब से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वांगीण विकास और सनातन का उत्थान लगातार हो रहा है। राशन, दवा, आवास, बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं पर सरकार ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने इस बात का दावा किया कि जनसभा में आने वाली भीड़ इस बात को बता देगी की मिल्कीपुर में भाजपा की कुंदूरकी से भी बड़ी जीत होने जा रही है।

*पूर्व मुख्य चिकित्साअधीक्षक को दी गई विदाई*

अयोध्या- जिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर रहे डॉक्टर उत्तम कुमार प्रशासनिक कार्य से हुए सेवानिवृत प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बने डॉक्टर ए के सिन्हा द्वारा आज डॉक्टर उत्तम कुमार का दोपहर 12:00 बजे सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें चिकित्सालय प्रबंधक राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा एवं डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ नानक शरन,डॉक्टर सीबीएन त्रिपाठी, डॉ विपिन कुमार वर्मा, डॉ वीरेंद्र वर्मा, डॉ अनिल वर्मा, डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ राजेश सिंह, डॉ अजय चौधरी, डॉ एके कुशवाहा, फार्मासिस्टो मे संजय गुप्ता, प्रभा शंकर द्विवेदी, कृपा शंकर चौधरी ,बी एन आर्य, हनुमत दुबे, विजय वर्मा, कर्मचारियों में , पंकज , ओम प्रकाश सिंह ,एवं वरिष्ठ पत्रकारो में रविकांत आर्य, पत्रकार सोनू चौधरी, पत्रकार कपिल तिवारी व अन्य पत्रकार व कर्मचारी मौजूद रहे।