यूपी में कई आईपीएस के ट्रांसफर, 8 जिलों के कप्तान बदले
![]()
![]()
लखनऊ । आईएएस का तबादला के बाद अब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। यूपी में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें सुल्तानपुर, मैनपुरी, कन्नौज सहित आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। इस तबादले में सबसे चर्चित नाम लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा का है। उनका तबादला मैनपुरी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि साहा जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते।
सोमेन वर्मा को मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक बने
सोमेन वर्मा को पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर बनाया गया है। संकल्प शर्मा को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी बनाया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, अमरोहा से पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर बनाया गया है। गणेश प्रसाद शाहा को पुलिस अधीक्षक, लखीमपुर खीरी से पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी बनाया गया है। अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर से पुलिस अधीक्षक, बस्ती बनाया गया है। वहीं विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी से पुलिस अधीक्षक, कन्नौज बनाया गया है।
बदायूं की पुलिस अधीक्षक डा. मीनाक्षी का स्थानांतरण
डॉ. मीनाक्षी कात्ययान को पुलिस अधीक्षक, भदोही से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर बनाया गया है। इसके अलावा वसंत लाल को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस अधीक्षक, बस्ती से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक, कन्नौज से पुलिस अधीक्षक, अमरोहा बनाया गया है। अभिमन्यू मांगलिक को अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, भदोही बनाया गया है। इसके अलावा व्योम बिंदल को सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर से प्रभारी पुलिस अधीक्षक, नगर सहारनपुर बनाया गया है।IPS संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक बने,IPS एन रविंदर ADG भ्रष्टाचार निवारण संगठन बने,नचिकेता झा पुलिस महानिरीक्षक स्थापना बने,शलभ माथुर आईजी कार्मिक DGP मुख्यालय बने,IPS कुंवर अनुपम सिंह एसपी सुल्तानपुर बने, दीपेश जुनेजा DG अभियोजन लखनऊ बने, दीपेश जुनेजा को DG CBCID का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कई आईएएस अधिकारियाें के तबादले
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें तीन ऐसे आईएएस हैं, जो अवमुक्त किए गये हैं। उनमें प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग आलोक कुमार द्वितीय, प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग लीना जौहरी, महानिरीक्षक निंबधन डॉ. रूपेश कुमार को उनके मौजूदा प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल भेजा
वहीं, अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाया है। मनीष चौहान को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, डॉ. मुथु कुमार स्वामी को सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।इसके अलावा के. विजयेंद्र पांड्या को आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। बालकृष्ण त्रिपाठी को आयुक्त विन्ध्याचल मंडल भेजा है। इसके साथ ही विवेक को आयुक्त आज़मगढ़ मंडल, अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बनाए गये हैं। नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं सख्या उप्र की जिम्मेदारी मिली है।






लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठंड के मौसम में आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में तेज ठंड का मौसम है। शीतलहर चल रही है। यह बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने वाल समय है।
लखनऊ। उप्र प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमोशन घोटाला में आरोपों से घिरे हुए मंत्री आशीष पटेल नाराज हो गये। मंत्री आशीष पटेल ने गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान धरना मास्टर पल्लवी पटेल धरने पर बैठी थी। वहां यूपी एसटीएफ के दो आदमी धरने के दौरान मौजूद थे, जब वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। यूपी एसटीएफ पैर पर गोली मारा करती है, उनसे कहना चाहता हूं कि दम है तो आशीष पटेल के सीने में गोली मारकर दिखाये।
लखनऊ। अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को और भी मजबूती से अपना दल लड़ेगा। अपना दल अपने खिलाफ हो रहे षड़यंत्रों का जवाब संगठन को मजबूत कर देगा। अपना दल नये वर्ष में संगठन को मजबूत करेगा और कार्यकर्ताओं के बल पर बड़े मुकाम हासिल करेगा।
Jan 08 2025, 14:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k